GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 5 जय विज्ञान की

Gujarat Board GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 5 जय विज्ञान की Textbook Exercise Important Questions and Answers, Notes Pdf.

Gujarat Board Textbook Solutions Class 6 Hindi Chapter 5 जय विज्ञान की

GSEB Solutions Class 6 Hindi जय विज्ञान की Textbook Questions and Answers

जय विज्ञान की अभ्यास

1. टेपरिकार्डर या सी.डी. के जरिए काव्य का श्रवण एवं समूहगान कीजिए।
उत्तर :
टिप्पणी : बढ़िया टेपरिकार्डर या सी.डी. प्लेयर पर ध्यान से काव्य सुनें और सभी छात्र उसका लयताल बद्ध गान करें।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 5 जय विज्ञान की

2. क्या होता? बताइए :

प्रश्न 1.
यदि मोबाइल की खोज नहीं होती तो . . .
उत्तर :
यदि मोबाइल की खोज नहीं होती तो संदेश देने के लिए हमें लेंडिग फोन अथवा पी.सी.ओ. के फोनों पर आधार रखना पड़ता और हम जहाँ और जब चाहते तब बात करने की सुविधा नहीं होती।

प्रश्न 2.
यदि हम समय और शक्ति का सही उपयोग नहीं करते तो . . .
उत्तर :
यदि हम समय और शक्ति का सही उपयोग नहीं करते तो आज देश ने जो प्रगति की है, वह नहीं होती।

प्रश्न 3.
यदि कम्प्यूटर, फैक्स और इंटरनेट आदि का आविष्कार नहीं हुआ होता तो . . .
उत्तर :
यदि कम्प्यूटर, फैक्स और इंटरनेट आदि साधनों का विकास नहीं हुआ होता तो हम जितनी तेज और सहज ढंग से प्रगति कर रहे हैं, वह संभव न होती।

3. दिए गए उदाहरण के अनुसार समान प्रासवाले शब्दों की रचना कीजिए :
उदाहरण : लिखावट – रुकावट, सजावट

(1) नौकरानी : ……………………………………..
(2) आर्थिक : ……………………………………..
(3) नायिका : ……………………………………..
(4) चुनाव : ……………………………………..
उत्तर :
(1) नौकरानी : देवरानी, सेठानी, जेठानी
(2) आर्थिक : धार्मिक, सामाजिक, तार्किक
(3) नायिका : गायिका, सेविका, लेखिका
(4) चुनाव : चढ़ाव, पड़ाव, तनाव

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 5 जय विज्ञान की

जय विज्ञान की स्वाध्याय

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए :

प्रश्न 1.
कम्प्यूटर और इंटरनेट से हमें क्या लाभ हुए हैं?
उत्तर :
कम्प्यूटर से बड़ी से बड़ी गणना भी पलक झपकते हो जाती है। बटन दबाते ही बैंक में आपका पूरा खाता सामने आ जाता है। घर बैठे रेलवे और हवाईसफर के टिकट बुक करा सकते हैं। घर बैठे मुद्रण-कार्य किया जा सकता है। सेना, शिक्षा आदि तमाम क्षेत्रों में कम्प्यूटर का उपयोग वरदान सिद्ध हुआ है।

इंटरनेट जानकारी का भंडार है। इसमें किसी भी क्षेत्र से संबंधित पूरी और प्रामाणिक जानकारी मिल सकती है।

प्रश्न 2.
समय और शक्ति की बचत कैसे होती है?
उत्तर :
कम्प्यूटर जैसे वैज्ञानिक उपकरणों के प्रयोग से समय और शक्ति की बचत होती है।

प्रश्न 3.
किन उपकरणों के माध्यम से संदेशाव्यवहार हो सकता है?
उत्तर :
टेलीफोन, मोबाइल, फैक्स जैसे उपकरणों के माध्यम से संदेशाव्यवहार हो सकता है।

प्रश्न 4.
हम धरती पर सुख-सुविधाएँ कैसे निर्माण करेंगे?
उत्तर :
हम विज्ञान के नए-नए उपकरणों का सही उपयोग कर धरती पर सुख सुविधाओं का निर्माण करेंगे।

प्रश्न 5.
क्या करने से हम दुनिया में यश पा सकते हैं?
उत्तर :
हम पिछड़ेपन को छोड़कर समय के साथ आगे बढ़े तो दुनिया में यश पा सकते हैं।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 5 जय विज्ञान की

प्रश्न 6.
तुम्हें विज्ञान का कौन-सा आविष्कार सबसे अच्छा लगता है? क्यों?
उत्तर :
हमें टेलीविजन का आविष्कार सबसे अच्छा लगता है, क्योंकि यह तरह तरह से हमारा मनोरंजन करता है।

2. निम्नलिखित काव्य पंक्तियों का भावार्थ स्पष्ट कीजिए :

प्रश्न 1.
कम्प्यूटर की क्रान्ति आ गई, इंटरनेट की परछाईं,
अधर-अधर पर खुशियाली की, गंगा-यमुना लहराई,
बच्चे नई सदी के बोलें, दूनी अपनी शान की!
जय जवान…

प्रश्न 2.
चलें समय के साथ तभी तो, दुनिया में यश पाएँगे,
इस वसुधा पर स्वर्ण-सवेरा, निज प्रयास से लाएँगे,
फिर करनी शुरुआत सभी को, मानवता के गान की!
जय जवान…
उत्तर :
भावार्थ के लिए देखिए ‘कविता का सरल अर्थ’।

3. निम्नलिखित शब्दों का वाक्य में प्रयोग कीजिए :

  1. उपकरण,
  2. मोबाइल,
  3. कम्प्यूटर,
  4. क्रांति,
  5. खुशियाली

उत्तर :

  1. उपकरण : आजकल बिजली के उपकरण महँगे हो गए हैं।
  2. मोबाइल : मेरी दीदीने नया मोबाइल खरीदा है।
  3. कम्प्यूटर : मैं कम्प्यूटर पर खेल खेलता हूँ।
  4. क्रांति : बिजली के आविष्कार से हमारे जीवन में क्रांति आ गई है।
  5. खुशियाली : नई गाड़ी आने पर घर में खुशियाली छा गई।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 5 जय विज्ञान की

4. चित्र देखकर अपनी कापी में वाक्य लिखिए :
GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 5 जय विज्ञान की 5
उत्तर:

  • लड़का पढ़ रहा है।
  • मोर नाच रहा है।
  • लड़की दौड़ रही है।
  • लड़का पानी पी रहा है।
  • लड़का स्नान कर रहा है।
  • लड़का कूड़ेदान में केले के छिलके डाल रहा है।
  • लड़का क्रिकेट खेल रहा है।
  • धोबी कपड़े धो रहा है।
  • लड़का बीमार लड़के को पहिएवाली कुर्सी पर बैठाकर ले जा रहा है।
  • बालक सो रहा है।
  • फेरीवाला शाक-सब्जी बेचने जा रहा है।
  • लड़का पौधों को पानी दे रहा है।

जय विज्ञान की योग्यता विस्तार

प्रश्न 1.
वैज्ञानिक उपकरणों का उपयोग करके कहानी, जीवन प्रसंग, घटनाएँ आदि ढूँढ़कर भीतिपत्र (बुलेटिन) पर चिपकाइए।
उत्तर :
रेडियो, टीवी और कम्प्यूटर के माध्यम से कहानी, जीवन-प्रसंग, घटनाएँ आदि सुनिए तथा पढ़िए और उन्हें अपने शब्दों में सुंदर हस्ताक्षरों में लिखकर स्कूल के भीतपत्र पर चिपकाइए।

प्रश्न 2.
चर्चा कीजिए : वैज्ञानिक खोज – वरदान या शाप
उत्तर :
(चार मित्र शाम को बगीचे में बैठे हुए)
अनूप – वाह, क्या मस्त ठंडी हवा है। प्रकृति ने ग्रीष्म ऋतु में गर्मी दी है तो ऐसी ठंडी हवा भी दी है।

मंजुल- अरे, यह बगीचा चारों तरफ खुला है, इसलिए अच्छा लगता है। फिर, ठंडी हवा भी रोज और हरदम नहीं चलती। घर में ए.सी. न हो तो मैं रात में सो ही नहीं सकता। सचमुच ए.सी. के रूप में विज्ञान हमारे लिए वरदान है।

संजय – अरे ए.सी. ही क्यों, विज्ञान ने ही हमें बिजली की रोशनी दी है। बिजली से ही पंखे चलते हैं, फ्रीज में चीजें सुरक्षित रहती हैं। ठंडी में नहाने के लिए गर्म पानी करनेवाला गीजर भी बिजली से ही चलता है। लिफ्ट भी बिजली से ही चलती है।

मंजुल – सिनेमा, टीवी, टेलीफोन, मोबाइल, कम्प्यूटर, लेपटोप आदि भी विज्ञान की अद्भुत खोजें हैं।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 5 जय विज्ञान की

गौरव – अरे विज्ञान के गुण गानेवालों, यह क्यों भूल जाते हो कि ये बम, मिसाइलें, तरह-तरह के ड्रग्स भी विज्ञान के ही आविष्कार हैं। बम-विस्फोटों से जान-माल की जो भयंकर हानि हो रही है, वह विज्ञान का शाप नहीं तो और क्या है?

अनूप – हाँ, इसमें कोई शक नहीं कि विज्ञान ने मानव के विनाश के साधनों का भी आविष्कार किया है। इस अर्थ में वह अवश्य शाप है, परंतु उसने तरह-तरह की सुविधाएँ भी दी हैं। विनाश के साथ उसने हमें विकास के साधन भी दिए हैं।

मंजुल-देखो भाई, हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। अच्छाइयों के साथ बुराइयाँ सब में होती हैं। फूलों के राजा गुलाब में भी काँटे होते हैं।

संजय – इसका मतलब यही है कि विज्ञान यदि वरदान है, तो शाप भी है। परंतु उसके वरदान इतने हैं कि उसके शापों पर जल्दी ध्यान ही नहीं जाता।

मंजुल- कुछ भी हो आज के मनुष्य के लिए तो विज्ञान वरदान ही है।

पढ़िए और समझिए :

टेलिफोन – (Telephone) – दूरभाष
मोबाइल – (Mobile) – भ्रमणभाष
केल्क्यु लेटर – (Calculator) – गणनयंत्र
कम्प्यूटर – (Computer) – संगणक
टी.वी. – (Television) – दूरदर्शन
रेडियो – (Radio) – आकाशवाणी
टेपरिकार्डर – (Taperecorder) – ध्वनिमुद्रण यंत्र
फैक्स – (Fax) – चित्रसंदेश
इंटरनेट – (Internet) – आंतरजाल
उत्तर :
(1) टीवी – दूरदर्शन
(2) रेडियो – आकाशवाणी
(3) टेपरिकार्डर – ध्वनिमुद्रण यंत्र
(4) टेलिफोन – दूरभाष
(5) मोबाइल – भ्रमणभाष
(6) केल्क्यू लेटर – गणनयंत्र
(7) कम्प्यूटर – संगणक
(8) फैक्स – चित्रसंदेश
(9) इंटरनेट – आंतरजाल

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 5 जय विज्ञान की

Hindi Digest Std 6 GSEB जय विज्ञान की Important Questions and Answers

जय विज्ञान की विशेष प्रश्नोत्तर

1. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए :

प्रश्न 1.
‘जय जवान – जय किसान’ … यह एक ………………………………… है।
A. वाक्य
B. पंक्ति
C. कहावत
D. नारा
उत्तर :
D. नारा

प्रश्न 2.
‘सिलसिला’ शब्द का अर्थ क्या है?
A. क्रम
B. भ्रम
C. श्रम
D. शुरुआत
उत्तर :
A. क्रम

प्रश्न 3.
विज्ञान ने किसका जादू दिखाया है?
A. विनाश
B. विकास
C. विलास
D. प्रयास
उत्तर :
B. विकास

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 5 जय विज्ञान की

प्रश्न 4.
‘मानव’ शब्द का विरुद्धार्थी शब्द बताइए।
A. पावन
B. फागुन
C. वामन
D. दानव
उत्तर :
D. दानव

2. कोष्ठक में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए : (क्रांति, सदी, मोबाइल, सुविधाओं, उपकरण)

(1) ………………………………… का शुरू सिलसिला।
(2) नये-नये ………………………………… बनाए।
(3) ………………………………… पर बातें करिए।
(4) कम्प्यू टर की ………………………………… आ गई।
(5) बच्चे नई ………………………………… के बोलें।
उत्तर :
(1) सुविधाओं का शुरू सिलसिला।
(2) नये-नये उपकरण बनाए।
(3) मोबाइल पर बातें करिए।
(4) कम्प्यूटर की क्रांति आ गई।
(5) बच्चे नई सदी के बोलें।

3. सही वाक्यांश चुनकर पूरा वाक्य फिर से लिखिए :

प्रश्न 1.
‘जय जवान, जय किसान’ का नारा . . .
(अ) गाँधीजी ने दिया।
(ब) जवाहरलाल नेहरू ने दिया।
(क) लालबहादुर शास्त्री ने दिया।
उत्तर :
‘जय जवान, जय किसान’ का नारा लालबहादुर शास्त्री ने दिया।

प्रश्न 2.
नए-नए अनुसंधानों के कारण ही . . .
(अ) नए-नए उपकरण बनते हैं।
(ब) हम दूसरों का अनुकरण करते हैं।
(क) नए-नए उदाहरण दिए जाते हैं।
उत्तर :
नए-नए अनुसंधानों के कारण ही नए-नए उपकरण बनते हैं।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 5 जय विज्ञान की

प्रश्न 3.
विज्ञान के कारण हमें . . .
(अ) तरह-तरह की दुविधाएँ मिली हैं।
(ब) तरह-तरह की सुविधाएँ मिली हैं।
(क) तरह-तरह की रचनाएँ मिली हैं।
उत्तर :
विज्ञान के कारण हमें तरह-तरह की सुविधाएँ मिली हैं।

4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए :

प्रश्न 1.
कवि किसकी जय-जयकार करते हैं?
उत्तर :
कवि किसान, जवान और विज्ञान की जय-जयकार करते हैं।

प्रश्न 2.
विज्ञान ने कौन-सी डगर आसान बना दी है?
उत्तर :
विज्ञान ने मानव को विजयश्री दिलानेवाली डगर आसान बना दी है।

प्रश्न 3.
वैज्ञानिक उपकरणों का फायदा क्या है?
उत्तर :
वैज्ञानिक उपकरणों के उपयोग से कार्य आसान हो जाता है एवं श्रम और शक्ति की बचत होती है।

प्रश्न 4.
यश पाने का मार्ग कौन-सा है?
उत्तर :
यश पाने का मार्ग है समय के साथ चलना।

प्रश्न 5.
हमें किसकी शुरुआत करनी है?
उत्तर :
हमें मानवता के गान की शुरुआत करनी है।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 5 जय विज्ञान की

जय विज्ञान की प्रवृत्तियाँ

प्रश्न 1.
चार वैज्ञानिकों और उनके आविष्कारों के नाम बताइए :
उत्तर:

वैज्ञानिक आविष्कार
(1) थोमस अल्वा एडीसन (1) बिजली
(2) अलेक्जेंडर ग्राहमवेल (2) टेलीफोन
(3) जी. मारकोनी (3) रेडियो
(4) जॉन लॉगी बेयर्ड (4) दूरदर्शन

प्रश्न 2.
जगदीशचंद्र बसु, होमी जहाँगीर भाभा और विक्रम साराभाई – इन तीन भारतीय वैज्ञानिकों के चित्र प्राप्त कर अपनी कापी में चिपकाइए।

प्रश्न 3.
जवान और किसान किन वैज्ञानिक उपकरणों का उपयोग करते हैं?
उत्तर :
जवान का अर्थ है सैनिक। ये राइफल, बंदूक, मशीनगन, गोलाबारुद आदि लड़ाई में काम आनेवाले अस्त्र-शस्त्रों का उपयोग करते हैं। किसान ट्रेक्टर के रूप में वैज्ञानिक उपकरण का उपयोग करता है।

जय विज्ञान की Summary in Hindi

जय विज्ञान की कविता का सरल अर्थ

(1) जय जवान ……………………………… अनुसंधान की! जवान की जय हो, किसान और विज्ञान की जय हो।
वैज्ञानिक आविष्कारों से सुविधाओं का क्रम शुरू हुआ। इनसे लोगों के सुख भोग में वृद्धि हुई। इनके कारण समय और शक्ति की भी बचत हुई। जादू की तरह विकास हुआ।

नए-नए साधन बनाए गए। आज इन नए अनुसंधानों का जय-जयकार हो रहा है।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 5 जय विज्ञान की 1

(2) मोबाइल ……………………………… आसान की!
मोबाइल पर बातें कीजिए। पेजर और फैक्स का उपयोग कीजिए। आज लोग पलभर में मथुरा, जयपुर पहुँच जाते हैं। जिस पर चलने से जल्दी पहुँचने का आनंद मिले, विज्ञान ने वह रास्ता आसान कर दिया है।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 5 जय विज्ञान की

(3) कम्प्यूटर ……………………………… शान की!
कम्प्यूटर के कारण जीवन में बदलाव आ गया है। इंटरनेट सबको सुख दे रहा है। इसके उपयोग से सबके होठों पर ऐसी मुस्काने हैं जैसे उन पर खुशियों की गंगा-जमुना लहरा रही हो। इस नई सदी के बच्चे (पिछली सदी के बच्चों की अपेक्षा) दूने गर्व से बातें कर रहे हैं।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 5 जय विज्ञान की 2

(4) चलें समय ……………………………… गान की!
हम समय के साथ चलें तो ही दुनिया में यश पाएँगे। हम अपने प्रयत्नों से इस धरती पर सुनहरी सुबह लाएँगे। हमें मानवता के गीतों की फिर शुरुआत करनी है।

जय विज्ञान की Summary in Gujarati

વિજ્ઞાનનો જય હો.

(1) જવાનનો જય હો, કિસાનનો જય હો, વિજ્ઞાનનો જય હો.

વૈજ્ઞાનિક આવિષ્કારોથી સુવિધાઓનો ક્રમ શરૂ થયો છે. આનાથી લોકોના સુખોપભોગમાં વૃદ્ધિ થઈ. આને કારણે સમય અને શક્તિની પણ બચત થઈ. જાદુની જેમ વિકાસ થયો.

નવાં-નવાં સાધનો બનાવવામાં આવ્યાં. આજે એ નવાં અનુસંધાનોનો જય જયકાર થઈ રહ્યો છે.

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 5 जय विज्ञान की 3

(2) મોબાઇલ પર વાતો કરો. પેજર અને ફેંક્સનો ઉપયોગ કરો. આજે લોકો પળવારમાં મથુરા, જયપુર પહોંચી જાય છે. જેના પર ચાલવાથી જલદી પહોંચવાનો આનંદ મળે, વિજ્ઞાને તે માર્ગ સરળ બનાવી દીધો છે.

(3) કમ્યુટરને લીધે જીવનમાં પરિવર્તન આવી ગયું છે. ઇન્ટરનેટ સૌને સુખ આપી રહ્યું છે. એના ઉપયોગથી સૌના હોઠો પર એવાં સ્મિત છે કે જાણે તેમના પર ખુશીઓની ગંગા-જમના લહેરાઈ રહી હોય! આ નવી સદીનાં બાળકો (પાછલી સદીનાં બાળકોની અપેક્ષા) બમણા ગર્વથી વાતો કરી રહ્યાં છે.

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 5 जय विज्ञान की 4

(4) આપણે સમયની સાથે ચાલીશું તો જ દુનિયામાં યશ મળશે. આપણે પોતાના પ્રયાસોથી આ ધરતી પર સોનેરી સવાર લાવીશું. આપણે માનવતાના ગીતોની ફરીથી શરૂઆત કરવાની છે.

जय विज्ञान की Summary in English

Bravo Science
(1) Bravo soldier, bravo farmer, bravo science.

The sequence of comforts have begun with the scientific inventions. Because of these inventions comforts in people life have increased, time and strength have been saved. Development has become like a miracle.

Novel instruments have been made. Today, the novel instruments have been praised.

(2) Talk on mobile. Use pager and fax. Today people can reach Mathura, Jaipur very soon. Science has made the way easy by which we can enjoy reaching very soon.

(3) Our life has been changed due to computers. Internet is giving joy to all. All have smile on their lips for using the internet. It is like the waves of the Ganga the Jamuna ! The children of the new century are talking with double pride in comparison to the children of the previous century.

(4) If we walk with the modern age (time), we will get fame in the world. We will bring golden morning on this earth with our own efforts. We have to begin the songs of humanity again.

जय विज्ञान की विषय-प्रवेश

विज्ञान ने हमें सुख-सुविधा के अनेक साधन दिए हैं। अब उनमें मोबाइल, कम्प्यूटर आदि भी शामिल हो गए हैं। कम्प्यूटर में ई-मेल और इंटरनेट जैसी सुविधाएँ भी हैं। इस कविता में किसान और जवान के साथ विज्ञान की भी जय कही गई है।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 5 जय विज्ञान की

जय विज्ञान की शब्दार्थ

  • जवान – सैनिक; soldier
  • सुविधा – काम को आसान बनानेवाला साधन; comfort, convenience
  • सिलसिला – क्रम; sequence
  • विलासिता – सुख भोग; sensual enjoyment
  • उपकरण – साधन; tool, instrument
  • विकास – प्रगति; development, progress
  • नूतन – नया; new, novel
  • अनुसंधान – खोज; invention, discovery
  • पथ – मार्ग, रास्ता; way, road
  • डगर – रास्ता; way
  • क्रान्ति – बदलाव, परिवर्तन; revolution
  • परछाई – छाया; shadow
  • अधर – होठ; lips
  • खुशियाली – आनंद, खुशी; joy, delight
  • सदी – शताब्दी, सौ वर्ष की अवधि; century
  • दूनी – दोगुनी; double
  • शान – शोभा; beauty, charming
  • यश-कीर्ति, नाम; fame, credit
  • वसुधा – पृथ्वी, धरती; earth
  • निज- अपना; own
  • प्रयास – कोशिश; effort, endeavour
  • मानवता – मनुष्यता, इंसानियत; humanity, humaneness

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 5 जय विज्ञान की

जय विज्ञान की मुहावरे-अर्थ और वाक्य-प्रयोग

  • स्वर्ण सवेरा लाना – सुख-सुविधा निर्माण करना
    वाक्य : हम बड़े होकर देश में स्वर्ण सवेरा लाएंगे।
  • गंगा-यमुना लहराना – बहुत आनंदित होना, खुशहाल होना
    वाक्य : फसल अच्छी हुई तो किसान के घर गंगा-यमुना लहराने लगेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.