GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 7 बूझो तो जानें

Gujarat Board GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 7 बूझो तो जानें Textbook Exercise Important Questions and Answers, Notes Pdf.

Gujarat Board Textbook Solutions Class 6 Hindi Chapter 7 बूझो तो जानें

GSEB Solutions Class 6 Hindi बूझो तो जानें Textbook Questions and Answers

अभ्यास

1. वाक्यों में कुछ फल और सब्जियों के नाम हैं, उन्हें ढूँढ़कर उदाहरण के अनुसार लिखिए :

(अ) इधर आ मत जा। — आम
(ब) अन्दर आ लू लग जाएगी। — आलू
(क) जयपाल कल आया था। — पालक
(ड) संतराम आ गया। — संतरा
(इ) शैलजा मुनमुन से मिली। — जामुन
(च) फैला हुआ काम अब सिमट रहा है। — मटर

2. चित्र पहेलियाँ ध्यान से देखो और बताओ यहाँ कौन-कौन-से प्राणी-पक्षी चित्रित हैं?

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 7 बूझो तो जानें 8
उत्तर :
प्राणी : हाथी, ऊँट, बैल, मगर, लोमड़ी, कछुआ
पक्षी : मोर, तोता, सारस, चिड़िया

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 7 बूझो तो जानें

3. निम्नलिखित शब्दों का वाक्य में प्रयोग कीजिए :

उदाहरण : पर्वत – हिमालय ऊँचा पर्वत है।
(1) पेड़ (2) नदी (3) आम (4) हाथ (5) मकान (6) खिलौना
उत्तर :
(1) पेड़ – पेड़ हमें फल देते हैं।
(2) नदी – गंगा पवित्र नदी है।
(3) आम – आम फलों का राजा है।
(4) हाथ – खाने से पहले हाथ धोने चाहिए।
(5) मकान – यह नया मकान किसका है?
(6) खिलौना – माँ बच्चे के लिए खिलौना लाई।

4. आठ अंतर बतलाओ जल्दी, दिखाओ अपनी अक्लमंदी।
उत्तर:
GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 7 बूझो तो जानें 9

5. पढ़कर कोष्ठक में उचित शब्द लिखिए :

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 7 बूझो तो जानें 10
उत्तर :
GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 7 बूझो तो जानें 16

6. नीचे दी गई वर्गपहेली में से सार्थक शब्द ढूँढ़कर लिखिए :

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 7 बूझो तो जानें 17
उत्तर :
(1) मधु
(2) मामा
(3) बादल
(4) सरल
(5) सावन
(6) तीर्थ
(7) नदी
(8) दल
(9) वन
(10) मद

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 7 बूझो तो जानें

स्वाध्याय

1. वर्ग पहेली भरिए : (शब्दकोश का उपयोग कर सकते हैं।)

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 7 बूझो तो जानें 20
संकेत : बाएँ से दाएँ
(1) नए जमाने का, आजकल का ( 4 )
(3) लड़का, बच्चा ( 3 )
(5) रात, निशा ( 3 )
(7) साँस, प्राण, जीवन शक्ति ( 2 )
(9) हिन्दी साहित्य का एक काल ( 4 )
(11) सिर, बाण, तालाब ( 2 ) (12) गाने के साथ बजाया जानेवाला ( 2 )
(13) अभिप्राय, वास्ता ( 4 )
(14) होठ, ओष्ठ ( 2 )
(16) तह, स्तर ( 3 )
(18) खाद्य सामग्री, अनाज ( 3 )
(19) यश की कथा ( 4 )
GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 7 बूझो तो जानें 18

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 7 बूझो तो जानें

संकेत : ऊपर से नीचे
उत्तर
(1) उल्लास, खुशी, हर्ष (3)
(2) हाथ (2)
(3) वचन, संस्थापक (2)
(4) परमेश्वर (4)
(6) अपमान, बेइज्जती (4)
(8) रोगी, बीमार (3)
(10) आलसी, निकम्मा (4)
(11) बलवान, ताकतवर (3)
(15) शरीर, देह (3)
(16) ओहदा, दर्जा, पाँव (2)
(17) निश्चित, निर्णीत (2)
उत्तर :
GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 7 बूझो तो जानें 19

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 7 बूझो तो जानें

पहेली का उत्तर :
GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 7 बूझो तो जानें 15

2. उचित स्थान पर (!) (।) (,) (?) (:) (” “) विरामचिह्न लगाइए :

(क) आप क्या खाएँगे
(ख) माँ ने पूछा नन्ही बेटी तुम कहाँ रह गई थी
(ग) छि कितना गंदा पानी है
(घ) मेरी पुस्तक का नाम रामायण है
(च) वाह कितनी अच्छी किताब है
उत्तर :
(क) आप क्या खाएँगे?
(ख) माँ ने पूछा, “नन्ही बेटी, तुम कहाँ रह गई थी?”
(ग) छिः ! कितना गंदा पानी है!
(घ) मेरी पुस्तक का नाम ‘रामायण’ है।
(च) वाह ! कितनी अच्छी किताब है!

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 7 बूझो तो जानें

3. समान तुकवाले शब्द बनाइए और लिखिए :

उदाहरण :
खाना – भाना, गाना, नाना, दाना
तन – मन, धन, वन, फन
नानी – रानी, धानी, पानी, जानी
उत्तर :
(1) नंदन – वंदन, चंदन, क्रंदन, मंजन
(2) डाल – खाल, माल, भाल, लाल
(3) माली-खाली, प्याली, गाली, काली

4. आपके घर में या आसपास कोई-न-कोई पेड़ होगा। उसके बारे में कुछ वाक्य लिखिए।

मेरे घर के सामने बरगद का पेड़ है। उसकी जड़ें जमीन में गहराई तक गई हुई हैं। उसका तना मोटा है। उसकी डालियाँ चारों ओर खूब फैली हुई हैं। उन पर अनेक पक्षियों के घोंसले हैं। बरगद के चारों ओर पक्का चबूतरा बना हुआ है। चबूतरे पर आते-जाते लोग बैठते हैं। बरगद की छाया में बच्चे खेलते हैं। वटसावित्री के दिन मोहल्ले की स्त्रियाँ बरगद की पूजा करती हैं।

5. नीचे दिए गए वाक्यों में से विशेषण शब्द छाँटकर …….. में लिखिए :

उदाहरण : शिल्पा भोली-भाली लड़की है। — भोली-भाली
(1) कक्षा में चार बच्चे बैठे थे। — चार
(2) नीम की पत्तियाँ कड़वी लगती हैं। — कड़वी
(3) नदी में काला पानी है। — काला
(4) यह किताब मेरा भाई लाया है। — यह
(5) गिलास में थोड़ा-सा शरबत डाला है। — थोड़ा-सा
(6) हमारी पाठशाला में बड़ा बगीचा है। — बड़ा
(7) बाज़ार में पके केले मिलते हैं। — पके

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 7 बूझो तो जानें

6. चित्र में रंग भरिए और चित्र के बारे में कुछ विचार भी व्यक्त कीजिए :

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 7 बूझो तो जानें 13
उत्तर :
इस चित्र में एक किसान ट्रेक्टर में फसल की बोरियाँ भरकर ले जा रहा है। इन बोरियों में उसके खेत में पैदा हुई फसल है। खेत के पास पक्का कुआँ है। खेत में ही किसान का छोटा-सा घर है। यह चित्र सूचित करता है कि हमारे राज्य में कृषि-उद्योग का अच्छा विकास हुआ है। किसान सुखी और समृद्ध हुए हैं।

7. शब्दों को शब्दकोश के क्रम में लिखिए :

पेड़, चिड़िया, काँटा, नदी, पानी, पक्का, पतला, पूजन
उत्तर :
GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 7 बूझो तो जानें 14

Hindi Digest Std 6 GSEB बूझो तो जानें Important Questions and Answers

1. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए :

प्रश्न 1.
हरियाली कौन फैलाते हैं?
A. जंगल
B. पर्वत
C. मैदान
D. पेड़
उत्तर :
D. पेड़

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 7 बूझो तो जानें

प्रश्न 2.
भूतल के रखवाले कौन हैं?
A. पर्वत
B. सागर
C. वन
D. मनुष्य
उत्तर :
A. पर्वत

प्रश्न 3.
नदियों का उद्गम कहाँ से होता हैं? ।
A. जंगल से
B. सागर से
C. मरुस्थल से
D. पर्वत से
उत्तर :
D. पर्वत से

प्रश्न 4.
तरबूज प्यास बुझाकर क्या पूछता है?
A. सवाल
B. हाल
C. पता
D. नाम
उत्तर :
B. हाल

प्रश्न 5.
प्रत्येक हाथ के कितने सेवक हैं?
A. दो
B. तीन
C. चार
D. पाँच
उत्तर :
D. पाँच

2. कोष्ठक में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :

(तरबूज, बच्चों, गगन, पेड़, खेतों)
(1) पर्वतों पर बड़ी संख्या में पेड़ उगते हैं।
(2) नदी के पानी से खेतों की सिंचाई की जाती है।
(3) तरबूज सबकी प्यास बुझाता है।
(4) चाँद बच्चों का ‘मामा’ है।
(5) चिड़िया गगन की सैर करती है।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 7 बूझो तो जानें

3. सही वाक्यांश चुनकर पूरा वाक्य फिर से लिखिए :

प्रश्न 1.
पेड़ अपने जीवन को सफल मानते हैं, क्योंकि …………..
(अ) वे हरे-भरे रहते हैं।
(ब) वे ऊँचा उठना सिखाते हैं।
(क) उन्होंने लोगों को मधुर फल दिए हैं।
उत्तर :
पेड़ अपने जीवन को सफल मानते हैं, क्योंकि उन्होंने लोगों को मधुर फल दिए हैं।

प्रश्न 2.
नदियाँ प्यासी रहती हैं, क्योंकि …………..
(अ) वे अपना पानी स्वयं नहीं पीतीं।
(ब) उनकी प्यास पानी से नहीं बुझती।।
(क) उन्होंने प्यासी रहने का व्रत लिया है।
उत्तर :
नदियाँ प्यासी रहती हैं, क्योंकि वे अपना पानी स्वयं नहीं पीतीं

प्रश्न 3.
चाँद की कोई बहन नहीं है, फिर भी …………..
(अ) वह सभी स्त्रियों का भाई है।
(ब) वह राखी बँधवाता है।
(क) बच्चे उसे ‘मामा’ कहते हैं।
उत्तर :
चाँद की कोई बहन नहीं है, फिर भी बच्चे उसे ‘मामा’ कहते हैं।

4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए :

प्रश्न 1.
वृक्ष किस तरह सफल हुए हैं?
उत्तर :
वृक्ष लोगों को फल देकर सफल हुए हैं।

प्रश्न 2.
पेड़ हमें किस तरह सुखी बनाते हैं?
उत्तर :
पेड़ हमें अपने फल, फूल, जड़, छाल और बीज देकर सुखी बनाते हैं।

प्रश्न 3.
पर्वत किनके उद्गम-स्थल हैं?
उत्तर :
पर्वत नदियों और झरनों के उद्गम-स्थल हैं।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 7 बूझो तो जानें

प्रश्न 4.
नदी की क्या विशेषता है?
उत्तर :
नदी की यह विशेषता है कि वह अपना पानी स्वयं नहीं पीतीं।

प्रश्न 5.
नदी का पानी किस काम आता है?
उत्तर :
नदी का पानी खेत सींचने, नाव चलाने तथा प्राणियों, पंछियों को पीने के काम आता है।

प्रश्न 6.
तरबूज बाहर और अंदर से कैसा होता है?
उत्तर :
तरबूज बाहर से हरा और अंदर से लाल तथा रसभरा होता है।

प्रश्न 7.
दोनों हाथों की क्या विशेषता है?
उत्तर :
दोनों हाथों की यह विशेषता है कि वे पक्के मित्र होकर भी आपस में कभी बातें नहीं करते।

प्रश्न 8.
चाँद का आकार कैसा होता है?
उत्तर :
चाँद का आकार कभी पतला, कभी मोटा और कभी गेंद की तरह गोल होता है।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 7 बूझो तो जानें

प्रश्न 9.
चिड़िया की क्या विशेषता है?
उत्तर :
चिड़िया की यह विशेषता है कि वह जरा भी आलस नहीं करती और हमेशा कुछ-न-कुछ करती रहती है।

5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

प्रश्न 1.
पर्वत अपने बारे में क्या कहते हैं?
उत्तर :
पर्वत कहते हैं कि हम पत्थरों के जंगल जैसे हैं। तन के साथ हमारा मन भी ऊँचा है। हमसे ही नदियाँ और झरनों का जन्म होता है। हम इस भूतल के रखवाले हैं।

प्रश्न 2.
नदियाँ अपने बारे में क्या कहती हैं?
उत्तर :
नदियाँ कहती हैं कि हम अपना पानी स्वयं नहीं पीतीं। पानी से भरी होकर भी हम प्यासी रहती हैं। हम सारी दुनिया को पानी देती हैं। हमारे पानी से खेत सींचे जाते हैं। नाविक हमारे पानी में नावें चलाते हैं। हम मनमाने ढंग से बहती हैं।

प्रवृत्तियाँ

(1) चित्र में पर्वत से निकलती नदी दिखाइए।
(2) चित्र में आकाश में उड़ती हुई चिड़िया दिखाइए।
(3) चंद्रमा के तीन चित्र बनाइए :
1. दूज का चाँद
2. अष्टमी का चाँद
3. पूनम का चाँद

राजा का हिस्सा Summary in Hindi

(1) पत्थर का वन ……… रखवारे ।
हमें आप ‘पत्थरों का जंगल’ कह सकते हैं। हमारा मन बहुत विशाल है। हम पर बहुत-से पेड़ उगते हैं। हम नदियों और झरनों के उद्गम (जन्मस्थान) हैं। हम धरती की रक्षा करते हैं।

(2) स्वयं न पीती ……….. मनमानी।
मैं अपना पानी स्वयं नहीं पीती। मैं खुद प्यासी रहकर संसार भर को अपना पानी देती हूँ। मेरे पानी से खेत सींचे जाते हैं। मेरे पानी में नावें चलती हैं। मैं अपने मन माने ढंग से बहती रहती हूँ।

(3) फल देकर …………. बनाते हैं।
हम सबको फल देते हैं। सबको फल देने में ही हमारे जीवन की सफलता है। हम हरेभरे हैं और हरियाली फैलाते हैं। अपने फूल, कलियाँ, जड़, छाल और बीज देकर हम सबको सुखी बनाते हैं।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 7 बूझो तो जानें

(4) हम दोनों …………….. बात।
हम दोनों पक्के मित्र हैं। हम अनोखे काम करते रहते हैं। हमारे प्रत्येक के साथ पाँचपाँच सेवक रहते हैं। लेकिन वे आपस में कभी बातें नहीं करते।

(5) कभी हूँ …………….. मामा हूँ।
मैं कभी पतला और कभी मोटा हो जाता हूँ। कभी मेरा आकार गेंद जैसा हो जाता है। मेरी कोई बहन नहीं है, फिर भी बच्चे मुझे ‘मामा’ कहते हैं।

(6) बड़े सवेरे ………… करती हूँ मैं।
मैं सुबह बहुत जल्दी उठ जाती हूँ। मैं आकाश की सैर करती हूँ। मैं जरा भी आलस नहीं करती। मैं हमेशा कुछ-न-कुछ करती रहती हूँ।

(7) तन है मेरा …………. हाल ।
मेरा शरीर हरे रंग का है। अंदर से मैं लाल रंग का हूँ और हमेशा रस से भरा रहता हूँ। गर्मी में मैं पहले लोगों की प्यास बुझाता हूँ और फिर उनका हाल-चाल पूछता हूँ। तरबूज |

राजा का हिस्सा Summary in English

(1) You may tell us the jungle (forest) of stones. Our Cet a gli heart is vast. Many trees grow on us. We are the source of streams and rivers. We protect the earth. Mountain

(2)I never drink my water myself. I myself remain thirsty and provide water to the whole world. Fields are irrigated by my water. Boats sail on the surface of my water. I flow away according to my own wish. River

( 3 ) We give fruits to all. It is our success of life that we give fruits to all. We are healthy and spread greenary. We make others happy by giving them our flowers, nuts, roots, barks and seeds. Tree

(4) We are intimate friends. We keep on doing different works together. We each have five servants, but they never talk with one another. Two Hands

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 7 बूझो तो जानें

(5)I sometime become very thin and sometime become healthy. Sometime, my shape become round like a ball. I haven’t any sister, yet, children lovingly call me ‘Mama’. Moon

(6) I get up very early in the morning. I fly pleasantly in the sky. I never become idle. I always keep on doing something. Sparrow

(7) My body is green but I am red inside and I am always full of juice. In summer, first I satisfy people’s thirst and then ask them how they are. Watermelon

विषय-प्रवेश

मनोरंजन भी जीवन के लिए जरूरी है, इस पाठ में दी गईं पहेलियाँ हमारा मनोरंजन करने के साथ-साथ हमारी विचारशक्ति भी बढ़ाती हैं। इन पहेलियों को बूझने-समझने में सचमुच मजा आएगा।

शब्दार्थ (Meanings)

पहेली – समस्या; a riddle वन – जंगल; jungle, forest उगना – उत्पन्न होना; to grow नदी – सरिता; a river झरना – निर्झर; a stream घना – बहुत, सघन; thick, healthy उद्गम – उत्पत्ति का स्थान; source भू-तल – धरती का ऊपरी भाग (सतह); surface of the earth रखवारे – रखवाले; a protector मनमानी – मन के अनुसार; according to one’s wish सदाहमेशा, हरदम; always विचित्र – अनोखा; strange सेवक- नौकर; a servant सैर – भ्रमण, घूमना; travelling, sail सुस्ती – आलस; idleness, laziness तनिक – जरा, थोड़ी; little, some.

Leave a Comment

Your email address will not be published.