GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 1 तेरी है जमीं

Gujarat Board GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 1 तेरी है जमीं Textbook Exercise Important Questions and Answers, Notes Pdf.

Gujarat Board Textbook Solutions Class 8 Hindi Chapter 1 तेरी है जमीं

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

प्रश्न 1.
आपके मत से सृष्टि में सर्वोपरि कौन है? क्यों?
उत्तर :
मेरे मत से सृष्टि में ईश्वर ही सर्वोपरि है, क्योंकि वह सर्वशक्तिमान है। वह जिसे बचाना चाहे, उसे कोई मार नहीं सकता और वह जिसे मारना चाहे, उसे कोई बचा नहीं सकता।

प्रश्न 2.
कवि ईश्वर से क्या चाहते हैं?
उत्तर :
कवि चाहते हैं कि ईश्वर लोगों के अपराधों को क्षमा कर दे। वह हमेशा लोगों पर अपनी कृपादृष्टि रखे। दुनिया के लोग किस हालत में हैं, इसकी वह हमेशा खबर रखे और दुनिया पर आनेवाली आफतों को दूर करे।

GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 1 तेरी है जमीं

प्रश्न 3.
‘तू अपनी नजर हम पर रखना’ ऐसा कवि क्यों कहते हैं?
उत्तर :
ईश्वर की इच्छा से ही दुनिया में हमारा जन्म हुआ है। उसीकी कृपा से हमें यह शरीर और ये प्राण मिले हैं। हमारा जीवन उसीके भरोसे है, क्योंकि वही हमारा रखवाला है। इसलिए कवि ईश्वर से हम पर अपनी नजर रखने के लिए कहते हैं।

प्रश्न 4.
कवि किसे सबसे ताकतवाला मानते हैं? क्यों?
उत्तर:
कवि ईश्वर को सबसे ताकतवाला मानते हैं। ईश्वर सर्वशक्तिमान है। वह सब कुछ कर सकता है। वह जिसे चाहे उसे जीवन

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-दो वाक्यों में लिखिए :

प्रश्न 1.
आप भगवान से क्या प्रार्थना करते हैं?
उत्तर :
हम भगवान से यह प्रार्थना करते हैं कि वे लोगों पर अपनी कृपादृष्टि बनाए रखें। लोग किस हालत में हैं, इसकी वे हमेशा खबर लेते रहें।

प्रश्न 2.
आप ईश्वर से प्रार्थना किस समय करते हैं? क्यों?
उत्तर :
मैं सुबह उठता हूँ तब और रात को सोने के समय ईश्वर की प्रार्थना करता हूँ। यह समय ही मुझे प्रार्थना के लिए अनुकूल लगता है।

GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 1 तेरी है जमीं

प्रश्न 3.
भिन्न-भिन्न धर्म के लोग प्रार्थना करने के लिए कहाँ-कहाँ जाते हैं?
उत्तर :
प्रत्येक धर्म के लोग अपने-अपने पूजास्थानों में प्रार्थना करने के लिए जाते हैं। हिन्दू मंदिर में, मुसलमान मस्जिद में, ईसाई चर्च में, सिक्ख गुरुद्वारा में और पारसी अगियारी में प्रार्थना करने के लिए जाते हैं।

प्रश्न 4.
कवि ने ‘मालिक’ किसे कहा है? क्यों?
उत्तर :
कवि ने ईश्वर को ‘मालिक’ कहा है, क्योंकि यह धरती और आकाश उसी के हैं। उसी ने यह सारी दुनिया बनाई है।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिए :

प्रश्न 1.
कवि ईश्वर से क्या बख्शने के लिए कहते हैं?
उत्तर :
कवि ईश्वर से अपने गुनाहों को बख्शने के लिए (अर्थात् क्षमा करने के लिए) कहते हैं।

प्रश्न 2.
हम दुनिया में किसकी इच्छा से आए हैं?
उत्तर :
हम दुनिया में ईश्वर की इच्छा से आए हैं।

प्रश्न 3.
ईश्वर से हमें क्या-क्या मिला है?
उत्तर :
ईश्वर से हमें यह शरीर और ये प्राण मिले हैं।

GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 1 तेरी है जमीं

प्रश्न 4.
कवि ईश्वर के सामने कैसे खड़े हैं?
उत्तर :
कवि ईश्वर के सामने अपना सिर झुकाकर खड़े हैं।

प्रश्न 5.
ईश्वर हर आफत को क्यों टाल सकता है?
उत्तर :
ईश्वर हर आफत को टाल सकता है, क्योंकि वह सबसे बड़ी ताकतवाला (सर्वशक्तिमान) है।

सही वाक्यांश चुनकर पूरा वाक्य फिर से लिखिए :

(1) ईशवर हमारे गुनाहों को माफ कर देता है, क्योंकि …
(अ) वह हमारा मालिक है।
(ब) हमारे गुनाहों को वह अपने गुनाह मान लेता है।
(क) वह बड़ा मेहरबान (दयालु) है।
उत्तर :
ईशवर हमारे गुनाहों को माफ कर देता है, क्योंकि वह बड़ा मेहरबान (दयालु) है।

GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 1 तेरी है जमीं

(2) हम ईश्वर के सामने सिर झुकाकर खड़े हैं, क्योंकि …
(अ) हमें ऐसा करना सिखाया गया है।
(ब) वह सर्वशक्तिमान है।
(क) ऐसा न करने पर वह हमें सजा देगा।
उत्तर :
हम ईशवर के सामने सिर झुकाकर खड़े हैं, क्योंकि वह सर्वशक्तिमान है।

कोष्ठक में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :

(हमें, खबर, सर, मेहरबाँ, दुनिया)
(1) तू है बड़ा मेहरबाँ, तू बख्शीश कर ।
(2) हम तेरी मर्जी से इस दुनिया में आए हैं।
(3) हम किस हाल में हैं, ये खबर रखना।
(4) तू चाहे तो हमें रखे।
(5) तेरे आगे झुका के सर हम खड़े हैं।

निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए :

(1) हम दुनिया में …………….. की मर्जी से आए हैं।
A. माता
B. पिता
C. परिवार
D. खुदा
उत्तर :
D. खुदा

(2) हमें खुदा की ………… से शरीर और प्राण मिले हैं।
A. हिम्मत
B. किस्मत
C. मेहनत
D. रहमत
उत्तर :
D. रहमत

GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 1 तेरी है जमीं

(3) कवि चाहता है कि खुदा हम सब पर अपनी ……………… रखे।
A. खबर
B. दुआ
C. नजर
D. डगर
उत्तर :
C. नजर

(4) खुदा चाहे तो, हर ……………… को टाल सकता है।
A. किस्मत
B. आफत
C. मन्नत
D. दावत
उत्तर :
B. आफत

निम्नलिखित शब्दों को शब्दकोश-क्रम के अनुसार लिखिए :

हृदय, मनुष्य, सुख, शांति, मित्र, डॉक्टर, दृष्टि, योद्धा, श्रृंखला, नाविक, और, धन, क्षमता, उज्ज्वल, मंदिर, दूध, स्वर, धरा।
उत्तर :
उज्ज्वल, और, क्षमता, डॉक्टर, दूध, दृष्टि, धन, धरा, नाविक, मंदिर, मनुष्य, मित्र, योद्धा, शांति, श्रृंखला, सुख, स्वर, हृदय ।

इस चित्र की मदद से एक कविता की रचना कीजिए :
GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 1 तेरी है जमीं 2
उत्तर :
हे सूर्य देवता,
हे जीवन दाता, तुम हो हमारे पिता और माता।
तुमसे होती है सुबह और शाम,
तुम देखते हो हमारे सब काम,
धरती का कण-कण तुम्हारे गुण गाता।
तुमसे बड़ा है कोई न दानी,
तुमसे मिलते प्रकाश और पानी,
तुमसे सारा जहान सुख पाता।
हे सूर्य देवता, हे जीवन दाता ।

अपूर्ण काव्य पूर्ण कीजिए :

मेरी प्यारी प्यारी गाय
घर की राजदुलारी गाय।
………………….
…………………….
उत्तर :
मेरी प्यारी प्यारी गाय
घर की राजदुलारी गाय ।
जो भी देखे खुश हो जाए,
ऐसी न्यारी मेरी गाय

GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 1 तेरी है जमीं

दिए गए भाव के आधार पर काव्य-पंक्तियाँ लिखिए :

(1) हे ईश्वर! तेरी कृपा से मुझे शरीर और प्राण मिले हैं। चाहे जो भी हो, तुम अपनी कृपादृष्टि हम पर सदा रखना।
(2) हे प्रभु! ये सारा संसार तेरा है, तू बड़ा दयालु है। तू हम पर अपनी दयादृष्टि रखना।
उत्तर :
काव्य-पंक्तियाँ :
(1) तेरी रहमत से हम सबने,
ये जिस्म ओ जाँ पाए हैं।
तू अपनी नजर हम पर रखना
किस हाल में हैं, ये खबर रखना,…

(2) तेरी है जमीं, तेरा आसमान,
तू बड़ा मेहरबाँ, तू बख्शीश कर।

ऐसी कोई प्रार्थना लिखिए जो कि किसी फिल्म में हो :

हे मालिक, तेरे बंदे हम,
ऐसे हों हमारे करम,
नेकी पर चलें और बदी से बचें,
ताकि हँसते हुए निकले दम।
ये अँधेरा घना छा रहा, तेरा इंसान घबरा रहा,
हो रहा बेखबर, कुछ न आता नजर,
सुख का सूरज छुपा जा रहा,
है तेरी रोशनी में जो दम,
तू अमावस को कर दे पूनम!
बड़ा कमजोर है आदमी,
अभी लाखों हैं उसमें कमी,
पर तू जो खड़ा,
है दयालु बड़ा,
तेरी कृपा से धरती थमी,
दिया तूने हम सबको जनम,
तू ही झेलेगा हम सबके गम
जब जुल्मों का हो सामना,
तब तू ही हमें थामना,
वे बुराई करें, हम भलाई करें
नहीं बदले की हो कामना।
बढ़ उठे प्यार का हर कदम
और मिटे बैर का ये भरम
फिल्म – दो आँखें बारह हाथ

इस प्रार्थना को अपनी मातृभाषा में लिखिए :

O God, we are thy devotees.
We want to perform such deeds,
As are honest and away from evils.
So that we may pass away happily.
Darkness has spread everywhere
and thy men are fearing,
They have become strangers
and they can’t see anything.
The sun of happiness has hidden,
Thou have such strength in thy light
That can turn the no-moon-day into full moon-day!
Man is too weak,
He has millions of drawbacks in him.
But thou know them and thou are very kind.
Because of thy grace the earth is stable,
Thou have given birth to all of us,
Endure our miseries.
When we have to fight against tyranny,
Protect us,
They do evil and we do good.
We don’t want to take revenge.
We take every step of love
And remove the thought of taking revenge.

इस प्रार्थना को अपनी मातृभाषा में लिखिए : in Gujarati

હે ઈશ્વર, અમે તારા ભક્ત છીએ.
અમારાં કર્મ એવાં હોય કે
પ્રામાણિકતાથી વર્તીએ અને બૂરાઈથી દૂર રહીએ,
જેથી હસતાં-હસતાં અમારા પ્રાણ નીકળે.
આ સઘન અંધકાર છવાઈ ગયો છે અને તારો મનુષ્ય કરી રહ્યો છે;
સર્વથી અજાણ બની ગયા છે અને તેમને કશુંય નજરે પડતું નથી.
સુખનો સૂર્ય છુપાઈ ગયો છે,
તારા પ્રકાશમાં એવી શક્તિ છે કે
તું અમાસને પૂનમ બનાવી શકે છે!
મનુષ્ય ખૂબ નિર્બળ છે,
હજી તેનામાં લાખો ક્ષતિઓ છે,
પરંતુ તું જે વિદ્યમાન છે અને ખૂબ દયાળુ છે.
તારી કૃપાથી ધરતી સ્થિર છે.
તેં અમને સૌને જન્મ આપ્યો છે,
તું અમારા સૌનાં દુઃખ સહન કરશે.
જ્યારે અત્યાચારનો સામનો કરવાનો હોય
ત્યારે તું જ અમને સંભાળી લેજે.
તેઓ બૂરાઈ કરે અને અમે ભલાઈ કરીએ.
અમારામાં બદલો લેવાની ભાવના ન હોય.
અમે દરેક પગલું પ્રેમનું ભરીએ
અને વેર લેવાનો ભ્રમ દૂર થાય.

GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 1 तेरी है जमीं

वचन बदलकर वाक्य फिर से लिखिए :

(1) मैंने कविता लिखी।
(2) यह मेरी किताब है।
(3) इसे लड्डू दे दो।
उत्तर :
(1) हमने कविताएँ लिखीं।
(2) ये हमारी किताबें हैं।
(3) इन्हें लड्डू दे दो।

निम्नलिखित शब्दों का वचन-परिवर्तन कीजिए :

(1) नदी – नदियाँ
(2) किताब-किताबें
(3) दरवाजे – दरवाजा
(4) कला – कलाएँ
(5) कौआ – कौए
(6) धातुएँ – धातु
(7) सड़कें – सड़क
(8) कुत्ता – कुत्ते
(9) लड़का – लड़के
(10) कमरा – कमरे
(11) तोता – तोते
(12) आँख – आँखें
(13) महिला – महिलाएँ
(14) मछली – मछलियाँ
(15) वस्तु – वस्तुएँ
(16) वधू – वधुएँ

निम्नलिखित उपसर्गों के योग से तीन-तीन शब्द बनाइए :

(1) चौ – चौराहा, चौमासा, चौपाई।
(2) बिन – बिनबात, बिनब्याहा, बिनकहे।
(3) पर – परदेश, परलोक, परदादा।
(4) अन – अनपढ़, अनहोनी, अनमोल ।
(5) अध – अधमरा, अधजला, अधखिला।

निम्नलिखित शब्दों में प्रयुक्त प्रत्यय ढूंढ़िए :

(1) मनुष्यता – मनुष्य + ता
(2) धनवान – धन + वान
(3) रसोइया – रसोई + इया
(4) टोकरी – टोकरा + ई
(5) इकहरा – इक + हरा
(6) धोखेबाज – धोखा + बाज
(7) बलवती – बलवत + ई
(8) भाग्यवान – भाग्य + वान

GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 1 तेरी है जमीं

तेरी है जमीं Summary in Hindi

तेरी है जमीं ……………. बख्शीश कर।
हे ईश्वर, यह सारी धरती तुम्हारी हैं और यह आकाश भी तुम्हारा है। तुम बड़े दयालु हो। हमारे अपराधों के लिए तुम हमें क्षमा करना। तुम सबके हो और सब तुम्हारे हैं। हे ईश्वर, तुम हमें क्षमा करना।

तेरी मर्जी से …………….. ये खबर रखना।
हे दुनिया के मालिक, तुम्हारी इच्छा से ही इस दुनिया में हमारा जन्म हुआ है। तुम्हारी कृपा से ही हमें यह शरीर और प्राण मिले हैं। तुम हम पर अपनी कृपादृष्टि रखना। हम किस हालत में हैं, इसकी हमेशा खबर रखना।

तू चाहे तो ……………. आफत टाले।
हे ईश्वर, तुम चाहो तो हमें जीवित रखो, तुम चाहो तो हमें मार डालो। आज हम सब तुम्हारे आगे सिर झुकाकर खड़े हैं। (हम तुम्हारी शरण में हैं।) हे सर्वशक्तिमान! तुम चाहो तो हम पर आई हर आफत दूर हो सकती है।

तेरी है जमीं Summary in English

OGod, the entire land is yours and the sky is also yours. You are very kind. We beg your pardon for our sins. You are of all and all are of you. O God, we again beg your pardon.

OAlmighty God, we are born in this world and we have the body and the soul only because of your grace. Please be gracious to us all the time and in any condition.

OGod, Our death and life are in your hand. We all bow to You today. (We have surrendered our life to you.) OAlmighty God, if you wish, every kind of our trouble can be removed.

तेरी है जमीं Summary in Gujarati

તમારી છે આ ધરતી (ભાવાત્મક અનુવાદ)

(1) હે ઈશ્વર, આ આખી ધરતી તમારી છે અને આ આકાશ પણ તમારું છે, તમે ખૂબ દયાળુ છો, તમે અમારા અપરાધો માટે અમને ક્ષમા કરજો. તમે બધાના છો ને બધા તમારા છે. હે ઈશ્વર, તમે અમને ક્ષમા કરજો.

(2) હે દુનિયાના માલિક, તમારી ઇચ્છાથી જ આ દુનિયામાં અમારો જન્મ થયો છે. તમારી કૃપાથી જ અમને આ શરીર અને પ્રાણ મળ્યાં છે. તમે અમારા પર તમારી કૃપાદષ્ટિ રાખજો. અમે કઈ સ્થિતિમાં છીએ, તેની હંમેશાં ખબર રાખજો.

(3) હે ઈશ્વર, તમે ઇચ્છો તો અમને જીવતા રાખો અને તમે ચાહો તો અમને મારી નાખો. આજે અમે સૌ તમારી આગળ માથું નમાવીને ઊભા છીએ. (અમે તમારા શરણે આવ્યા છીએ.) હે સર્વશક્તિમાન ! તમે ઇચ્છો તો અમારી ઉપર આવેલી દરેક આફત દૂર થઈ શકે છે.

विषय-प्रवेश

जब हम संकट में फँस जाते हैं और उससे छूटने का कोई उपाय नहीं सूझता, तब हमें ईश्वर की याद आती है। वह सर्वशक्तिमान और दयालु है। वह हमें मुसीबत से अवश्य छुटकारा दिला सकता है। ‘तेरी है जमीं’ इस प्रार्थना में ईश्वर के प्रति ऐसा ही विश्वास प्रकट हुआ है।

शब्दार्थ (Meanings)

जमीं – जमीन; land मेहरबाँ – कृपालु, दयालु; kind, merciful बख्शीश करना – क्षमा करना; to pardon, to forgive खुदा – भगवान, ईश्वर; God मर्जी – इच्छा; wish मालिक- स्वामी, ईश्वर; God रहमत – कृपा; grace जिस्म – शरीर; a body जाँ- जान, प्राण; the soul नजर – कृपादृष्टि; gracelook हाल-दशा, स्थिति; condition सर – सिर; head आफत – संकट, मुसीबत; misery, trouble, calamity टालना – दूर करना; to remove

Leave a Comment

Your email address will not be published.