GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 9 उलझन-सुलझन

Gujarat Board GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 9 उलझन-सुलझन Textbook Exercise Important Questions and Answers, Notes Pdf.

Gujarat Board Textbook Solutions Class 8 Hindi Chapter 9 उलझन-सुलझन

उलझन-सुलझन अभ्यास

1. दिए गए शब्द के उत्तर मिले ऐसी पहेलियाँ बनाइए :

प्रश्न:
(1) पेड़
(2) आम
(3) बारिश
(4) हाथी
(5) मोर
(6) मोबाइल
(7) बादल
उत्तर :
(1) जिंदा हूँ पर चलता नहीं,
बिन मोसम के फलता नहीं।
छाया सबको देता हूँ,
कीमत कुछ नहीं लेता हूँ। [पेड़]

Class 12 Gujarati Textbook Solutions Chapter 19 સત્યવીર સૉક્રેટિસ

(2) कहते हैं मुझको रसराज,
सभी फलों का मैं सरताज।
कोई चूस-चूसकर खाता,
कोई रस निकालकर पीता।
बतला दो यदि मेरा नाम,
तो पाओ अच्छा इनाम। [आम]

(3) अंबर से धरती पर आती,
रिमझिम-रिमझिम गाती-गाती।
दादी मेरी सागर की भाप,
बादल हैं मेरे माँ-बाप। [बारिश]

(4) मुँह जैसे गणेश भगवान,
पशुओं में सबसे बलवान।
पेड़ के पत्ते खाकर जीता,
दस-दस बाल्टी पानी पीता। [हाथी]

(5) सरस्वती माता का वाहन,
साँपों का मैं कट्टर दुश्मन।
घटा देख पागल हो जाता,
थिरक-थिरक कर नाच दिखाता। [मोर]

(6) छोटी-सी है मेरी काया,
मगर बड़ी बातों की माया।
बतलाइए खूब छुट्टी में,
दुनिया कर दी मुट्ठी में। [मोबाइल]

(7) तीन अक्षर का मेरा नाम,
पानी देना मेरा काम।
प्रथम कटे तो ‘दल’ बन जाऊँ,
अंत कटे तो ‘बाद’ बन जाऊँ।
मध्य कटे तो ‘बाल’ बनूँ मैं,
कर लो तुम सब मुझको याद। [बादल]

Class 12 Gujarati Textbook Solutions Chapter 19 સત્યવીર સૉક્રેટિસ

2. दिए गए चित्र में किन देशभक्तों की तसवीरें उभरती हैं? – खोजिए और लिखिए :
GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 9 उलझन-सुलझन 3
उत्तर :
(1) गाँधीजी
(2) सरदार पटेल
(3) जवाहरलाल नेहरू
(4) लोकमान्य तिलक
(5) सुभाषचंद्र बोस
(6) लालबहादुर शास्त्री
(7) डॉ. राधाकृष्णन्
(8) भगतसिंह

3. इस चित्र में ‘च’ से शुरू होनेवाली कितनी चीजें है?
GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 9 उलझन-सुलझन 4
मैंने ढूँढ़ी ………………………………………………………………………………….
………………………………………………………………………………….
‘च’ से शुरू होने वाली कौन-कौन-सी चीजें हमसे छूट गई? उनके चित्र बनाइए।
उत्तर :
‘च’ से शुरू होनेवाली चीजें :
चमगादड़, चूला, चिमटा, चाह (चाय), चड्डी, चाँद, चरखी, चरखा, चद्दर, चोरस, चिराग, चाक, चारा, चारमिनार, चटाई, चाकू, चश्मा, चिता, चारपाई, चक्की, चपाती, चप्पल, चोटी, चवन्नी, चूज़ा, चाबूक, चप्पू, चूकंदर, चिड़िया, चौराहा, चौसर, चम्मच, चौका, चित्र

Class 12 Gujarati Textbook Solutions Chapter 19 સત્યવીર સૉક્રેટિસ

उलझन-सुलझन स्वाध्याय

प्रश्न 1.
इस चित्र में ‘म’ से शुरू होनेवाली कितनी चीजें हैं?
GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 9 उलझन-सुलझन 5
मैंने ढूँढ़ीं ………………………………………………………………………………….
………………………………………………………………………………….
‘म’ से शुरू होने वाली कौन-कौन-सी चीजें हमसे छूट गई? उनके चित्र बनाइए।
उत्तर :
‘म’ से शुरू होनेवाली चीजें :
मंदिर, मस्जिद, मोटर, मीनार, माताजी, मजदूरन, मीरा, मंजिरा, मदारी, मगर, मूली, मशीन, मालिशवाला, मछली, माता, मुर्गा, मकान, मोची, माँकड, मोर, मरीज़, मौलवी, मुरली, मृदंग, मटकी, मृग, माला

[नोंध : प्रश्न 3 और 4 में ‘च’ और ‘म’ से शुरू होनेवाली चीजें ऊपर के चित्र में दर्शानी छूट गई है, विद्यार्थी शब्दकोश की सहायता से सूची बनाकर सभी चीजों का समावेश करके एक सुंदर चित्र अपनी कॉपी में बनाएँ]

Hindi Digest Std 8 GSEB उलझन-सुलझन Important Questions and Answers

उलझन-सुलझन योग्यता-विस्तार

(1) शब्द पहेलियों का निर्माण कीजिए।
(2) प्राणी, पक्षी, फूल, यातायात के साधनों के कलात्मक चित्र बनाकर उन्हें पहचानने के लिए कहिए।
(3) चित्र पहचानकर उनके अंग्रेजी और हिंदी नाम लिखिए :
GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 9 उलझन-सुलझन 6
उत्तर :
GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter 9 उलझन-सुलझन 7

Class 12 Gujarati Textbook Solutions Chapter 19 સત્યવીર સૉક્રેટિસ

उलझन-सुलझन प्रवृत्तियाँ

(1) कोई ऐसा प्रसंग सुनाइए जिसमें आप खूब हँसे हों।
(2) निम्नलिखित पहेलियाँ बूझिए :
(अ) पाँच सखियाँ रहती एक साथ,
उन सबके हैं एक जैसे माथ।
पाँचों करतीं कभी न कुट्टी,
मिलने पर बन जाती मुट्ठी।

(ब) दो भाई साथ-साथ पलते,
एक-दूसरे से कभी न मिलते,
पीते हैं वे ही संगीत का रस,
उनके बिना बेकार हर बहस।

(क) ना मारा ना खून किया,
मेरा सिर क्यों काट लिया?
उत्तर :
(अ) हाथ की उँगलियाँ
(ब) कान
(क) नाखून

उलझन-सुलझन Summary in Hindi

पहेलियों का सरल अर्थ
(1) एक फूल ……………… मुरझाता।
काले रंग का एक फूल है। वह सिर पर होने पर बहुत अच्छा लगता है। वह तेज धूप और बारिश में खिलता है। छाया में वह सूख जाता है। [छाता]

(2) चोर नहीं ……………. पानी-पानी।
न वह चोर है, न डाकू। वह कहीं की रानी भी नहीं है। उसे बत्तीस सिपाही सदा घेरे रहते हैं। उसका तन और मन पानी से भरा रहता है। [जीभ]

(3) नाम मेरा ……………… बच्चो मेरा नाम।
मेरा नाम तीन अक्षर का है। मैं समुद्र के किनारे रहता हूँ। खाने में मेरा उपयोग होता है। बच्चो, बताओ, मेरा क्या नाम है? [नमक]

(4) आदि कटे तो ……………. मेरा नाम।
मेरे नाम का पहला अक्षर कट जाए तो मैं ‘दशरथ का बेटा’ बनता हूँ, बीच का अक्षर कट जाए तो ‘आम’ बनता हूँ और अंत का अक्षर कट जाए तो मैं लकड़ी काटने का औजार बन जाऊँ। बोलो, मेरा क्या नाम है? [आराम]

Class 12 Gujarati Textbook Solutions Chapter 19 સત્યવીર સૉક્રેટિસ

(5) दो सखियाँ …………….. रो लें।
दो सखियाँ है। दोनों बड़ी चंचल हैं। वे फाटक खोलकर घूमती रहती हैं। वे . सो जाने पर सपने देखती हैं। वे खुशी में हँसती है और दुःख में रोती है। [आँखें]

(6) दादा है ………… रोटी नहीं।
दादा है, पर दादी नहीं है। भाई है, पर बहन नहीं है। नव हैं, पर दस नहीं हैं रोजी है, पर रोटी नहीं है। [दादाभाई नवरोज]

(7) दिया गया चित्रों मे चित्र के शब्द ढूंढिए :

उलझन-सुलझन Summary in English

Puzzle – Solution

(1) It is a flower of black colour. When it is on the head, it looks beautiful. It blossoms in hot sun and rain, it withers in shade.
Umbrella

(2) It is neither a thief nor a dacoit, it is not even a queen of any place. It is surrounded by thirty-two policemen. Its body and mind are filled with water. [Tongue]

(3) My name is made of three letters. I live on the sea-shore. I am used in food. Children, tell my name. [Namak – Salt]

(4) If the first letter of my name is cut, I am the son of Dasharath. If the middle letter is cut, I am a mango (आम – Mango) and if the last letter is cut, I am a tool of cutting a stick (आरा). Tell my name. [Aram]

(5) They are two friends. Both are very unsteady. They keep on moving, opening a gate. They keep on watching dreams when they sleep. They laugh in happiness and cry in sadness. [Eyes]

Class 12 Gujarati Textbook Solutions Chapter 19 સત્યવીર સૉક્રેટિસ

(6) It is grandfather but not grandmother. It is brother but not sister. It is nine but not ten. It is wages for a day but not a bread. [Dadabhai Navroji]

(7)(अ) a stringed musical instrument – Sarangi (ब) Peacock

उलझन-सुलझन Summary in Gujarati

સમસ્યા – સમાધાન (ભાવાત્મક અનુવાદ)

(1) કાળા રંગનું એક ફૂલ છે. તે માથા પર હોય ત્યારે ખૂબ સારું લાગે છે. તે આકરા તડકા અને વરસાદમાં ખીલે છે, છાયામાં તે કરમાઈ જાય છે.[છત્રી]

(2) તે નથી ચોર, કે નથી ડાકુ, તે ક્યાંયની રાણી પણ નથી. તે બત્રીસ સિપાઈઓથી ઘેરાયેલી રહે છે. તેનું તન અને મન પાણીથી ભરેલું રહે છે. [જીભ]

(3) મારું નામ ત્રણ અક્ષરનું છે. હું સમુદ્રના કિનારે રહું છું. ખાવામાં મારો ઉપયોગ થાય છે. બાળકો, મારું નામ કહો? [મીઠું]

(4) મારા નામનો પહેલો અક્ષર કપાઈ જાય તો હું દશરથનો પુત્ર છું, વચ્ચેનો અક્ષર કપાઈ જાય તો હું આમ (ગામ – કેરી) છું અને છેલ્લો અક્ષર કપાઈ જાય તો હું લાકડી કાપવાનું ઓજાર (મારા) બની જાઉં. મારું નામ કહો? [આરામ]

(5) બે બહેનપણીઓ છે. બંને ખૂબ ચંચળ છે. તેઓ ફાટક ઉઘાડીને ફરતી રહે છે. સૂઈ જાય ત્યારે તે સપનાં જોતી રહે છે. તે ખુશીમાં હસે છે અને દુ:ખમાં રડે છે. [આંખ]

(6) દાદા છે, પણ દાદી નથી. ભાઈ છે, પણ બહેન નથી. નવ છે, પણ દસ નથી. રોજી છે, પણ રોટી નથી. [દાદાભાઈ નવરોજી]

(7) (ગ) સારંગી (4) મોર

विषय-प्रवेश
मनोरंजन के कई साधन हैं। उनमें पहेलियों को बूझना भी एक है। इन्हें बूझने से हमारी सोचने की शक्ति बढ़ती है, कल्पना को उड़ान भरने का अवसर मिलता है और बढ़िया मनोरंजन होता है। ‘उलझन – सुलझन’ पाठ का यही हेतु है।

Class 12 Gujarati Textbook Solutions Chapter 19 સત્યવીર સૉક્રેટિસ

उलझन-सुलझन शब्दार्द्ध (Meanings)

  • सुहाना – अच्छा लगना; to look beautiful
  • मुरझाना – सूखना; to wither
  • तन-शरीर; body
  • तट-किनारा; coast, shore
  • आदि – आरंभ, शुरुआत (का अक्षर); beginning, the first (letter)
  • सुत – पुत्र, बेटा; son
  • मध्य – बीच (का अक्षर); middle (letter)
  • रोजी – नौकरी, काम-धंधा; job, business

Leave a Comment

Your email address will not be published.