GSEB Class 11 Hindi प्रयोजनमूलक हिन्दी बैंक पत्राचार

Gujarat Board GSEB Hindi Textbook Std 11 Solutions प्रयोजनमूलक हिन्दी बैंक पत्राचार Questions and Answers, Notes Pdf.

GSEB Std 11 Hindi प्रयोजनमूलक हिन्दी बैंक पत्राचार

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए :

प्रश्न 1.
बैंक तथा डाकघर का प्रत्यक्ष संबंध किसके साथ होता है?
उत्तर :
बैंक तथा डाकघर दोनों सरकारी संस्थाएं हैं। इन दोनों का संबंध आम जनता से होता है। बैंकों में लोग विभिन्न योजनाओं में अपने पैसे जमा करते हैं। बचत खाते में लोग पैसे जमा करते हैं और समय-समय पर अपने उपयोग के लिए पैसे निकालते रहते हैं। डाकघरों से लोग एकदूसरे को विभिन्न प्रकार के पत्र भेजते हैं। डाकघर में भी विभिन्न योजनाओं में पैसे निवेश किए जाते हैं। इन दोनों विभागों का प्रत्यक्ष संबंध आम जनता के साथ होता है।

GSEB Class 11 Hindi प्रयोजनमूलक हिन्दी बैंक पत्राचार

प्रश्न 2.
बैंक पत्राचार का प्रयोग किसलिए अधिक किया जाता है?
उत्तर :
बैंक पत्राचार का प्रयोग अधिकतर आम जनता की समस्याओं और उनके समाधान के लिए किया जाता है। इसके अलावा बैंकें भी अपने खाताधारकों को समय-समय पर उनके खातों से संबंधित सूचनाएं पत्र के माध्यम से उन्हें देती रहती हैं।

बैंक पत्राचार Summary in Hindi

इस गद्यांश में एक व्यक्ति द्वारा उस बैंक के प्रबंधक को एक ड्राफ्ट का भुगतान रोकने के लिए पत्र लिखा गया है, जिस बैंक से उसने ड्राफ्ट बनवा कर किसी व्यक्ति को दिया था, पर प्राप्तकर्ता से ड्राफ्ट कहीं खो गया था। यह पत्र बैंक से पत्राचार करने के नमूने के रूप में है।

गद्यांश का सार :

बैंकों में पत्रव्यवहार : बैंकों तथा डाकघरों का संबंध जनता के साथ होता है। यहाँ आम जनता की बैंक संबंधी समस्याओं के समाधान से संबंधित पत्र-व्यवहार का एक नमूना दिया गया। यह पत्र ड्राफ्ट का भुगतान रोकने से संबंधित है।

पत्राचार का नमूना : पत्र में ऊपर दाहिनी ओर पत्र लिखनेवाले व्यक्ति का नाम, उसका पूरा पता तथा दिनांक दिया जाता है। उसके बाद बाईं ओर हाशिए से लगकर सेवा में, लिखकर बैंक के अधिकारी का पद, बैंक का नाम तथा उसका पता लिखा जाता है।

विषय : विषय में विवरण और संदर्भ सहित पत्र लिखने का मुख्य उद्देश्य लिखा जाता है। इस पत्र में बैंक से जारी किए गए एक ड्राफ्ट के प्राप्तकर्ता के पास से ड्राफ्ट खो जाने के कारण बैंक को उस ड्राफ्ट का भुगतान रोकने की प्रार्थना की गई है।

आवेदनकर्ता के हस्ताक्षर : पत्र के अंत में दाहिनी ओर पत्र लिखनेवाले व्यक्ति का नाम लिखा जाता है, जिसके साथ उस व्यक्ति के हस्ताक्षर होते हैं।

GSEB Class 11 Hindi प्रयोजनमूलक हिन्दी बैंक पत्राचार

शब्दार्थ :

  • कार्यालयीन – कार्यालय से संबंधित।
  • पत्राचार – पत्रव्यवहार।
  • प्रत्यक्ष – जो आँखों के सामने हो।
  • समाधान – निराकरण, संदेह निवारण।
  • उपर्युक्त – ऊपर या पहले कहा हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published.