GSEB Class 9 Hindi Vyakaran शब्द-संरचना

Gujarat Board GSEB Hindi Textbook Std 9 Solutions Vyakaran शब्द-संरचना Questions and Answers, Notes Pdf.

GSEB Std 9 Hindi Vyakaran शब्द-संरचना

स्वाध्याय

प्रश्न 1.
उपसर्ग से आप क्या समझते हैं?
उत्तर :
वे शब्दांश जो किसी शब्द के पहले जुड़कर नए शब्द का निर्माण करते हैं और उसके अर्थ में विशेषता लाते हैं या परिवर्तन कर देते हैं, वे उपसर्ग कहलाते हैं। जैसे –
प्र + बल = प्रबल
अ + धर्म = अधर्म आदि।

प्रश्न 2.
किन्हीं तीन उपसर्ग चुनकर उन उपसर्गों के योग से तीन-तीन शब्द बनाइए।
उत्तर :
तीन उपसर्ग : आ, उप, प्र।
आ + हार = आहार (भोजन), आजीवन, आमरण
प्र + हार = प्रहार (चोट करना), प्रबल, प्रकोप
अव + नति = अवनति (बुरी दशा), अवगुण, अवज्ञा

GSEB Class 9 Hindi Vyakaran शब्द-संरचना

सही विकल्प चुनिए :

प्रश्न 1.
किस शब्द में ‘आ’ उपसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ है?
(क) आजीवन
(ख) आमरण
(ग) आकर्षक
(घ) आराम
उत्तर :
(घ) आराम

प्रश्न 2.
किस शब्द में ‘अप’ उपसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ है?
(क) अपमान
(ख) अपना
(ग) अपकार
(घ) अभिशाप
उत्तर :
(ख) अपना

प्रश्न 3.
किस शब्द में ‘अब’ उपसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ है?
(क) अवसर
(ख) अवज्ञा
(ग) अवगुण
(घ) अवनति
उत्तर :
(क) अवसर

प्रश्न 4.
किस शब्द में ‘स’ उपसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ है?
(क) सत्कार
(ख) सपूत
(ग) सहर्ष
(घ) सजातीय
उत्तर :
(क) सत्कार

प्रश्न 5.
किस शब्द में ‘वि’ उपसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ है?
(क) विदेश
(ख) विपक्ष
(ग) विख्यात
(घ) विमान
उत्तर :
(घ) विमान

GSEB Class 9 Hindi Vyakaran शब्द-संरचना

निम्नलिखित उपसगों में प्रयुक्त उपसगों के सही विकल्प का चयन कीजिए :

प्रश्न 1.
संयोग
(क) सन
(ख) सन्
(ग) सम
(घ) सम्
उत्तर :
(घ) सम्

प्रश्न 2.
पुनर्विवाह
(क) पुनः
(ख) पुनर
(ग) पुनर्
(घ) पुन
उत्तर :
(ख) पुनर

प्रश्न 3.
अपव्यय
(क) अप
(ख) अ
(ग) अपि
(घ) अप्
उत्तर :
(क) अप

सही विकल्प चुनिए :

प्रश्न 1.
किस शब्द में ‘एरा’ प्रत्यय का प्रयोग नहीं हुआ है?
(क) चचेरा
(ख) ममेरा
(ग) सवेरा
(घ) फुफेरा
उत्तर :
(ग) सवेरा

GSEB Class 9 Hindi Vyakaran शब्द-संरचना

प्रश्न 2.
किस शब्द में ‘ता’ प्रत्यय का प्रयोग नहीं हुआ है?
(क) पशुता
(ख) सुंदरता
(ग) भिन्नता
(घ) तोता
उत्तर :
(घ) तोता

प्रश्न 3.
किस शब्द में ‘नी’ प्रत्यय का प्रयोग नहीं हुआ है?
(क) चीनी
(ख) शेरनी
(ग) जाटनी
(घ) सिंहनी
उत्तर :
(क) चीनी

निम्नलिखित शब्दों में प्रयुक्त प्रत्ययों के सही विकल्पों का चयन कीजिए :

प्रश्न 1.
संदूकड़ी
(क) कड़ी
(ख) ड्री
(ग) ई
(घ) अड़ी
उत्तर :
(ख) ड्री

प्रश्न 2.
देवरानी
(क) आनी
(ख) नी
(ग) ई
(घ) रानी
उत्तर :
(क) आनी

प्रश्न 3.
सजावट
(क) ट
(ख) आहट
(ग) बट
(घ) आवट
उत्तर :
(घ) आवट

GSEB Class 9 Hindi Vyakaran शब्द-संरचना

प्रश्न 4.
पुजारिन
(क) इन
(ख) आइन
(ग) अन
(घ) रिन
उत्तर :
(क) इन

प्रश्न 1.
प्रत्यय किसे कहते हैं ? सोदाहरण स्पष्ट कीजिए।
उत्तर :
ऐसे शब्दांश जो शब्दों के अंत में जुड़कर नए शब्दों का
निर्माण करते हैं और उनके अर्थ में परिवर्तन कर देते हैं वे प्रत्यय कहलाते हैं। जैसे –
चाचा + ई – चाची
लड़ + आई = लड़ाई
दया + आलु = दयालु
इन शब्दों में ‘ई’, ‘आई’ तथा ‘आलु’ प्रयोग से नए शब्द बनाए गए हैं। ये शब्द प्रत्यययुक्त है।

प्रश्न 2.
उपसर्ग और प्रत्यय का भेद स्पष्ट कीजिए।
उत्तर :
उपसर्ग शब्द के आगे लगते हैं और उसके अर्थ में विशेषता या परिवर्तन कर देते हैं। प्रत्यय शब्द के अंत में लगते हैं और नए शब्द का निर्माण करते हैं और उसके अर्थ में विशेषता या परिवर्तन कर देते हैं।

GSEB Class 9 Hindi Vyakaran शब्द-संरचना

किन्हीं चार प्रत्यय चुनकर उन प्रत्ययों के योग से बने दो-दो शब्द बनाइए:

प्रत्यय शब्द प्रत्यय के योग से बना शब्द
अक्कड़ घूम, भूल घुमक्कड़, भुलक्कड़
कमा, बिक कमाऊ, बिकाऊ
आवट लिख, दिख लिखावट, दिखावट
आनी देवर, नौकर देवरानी, नौकरानी

Leave a Comment

Your email address will not be published.