GSEB Solutions Class 11 Hindi Chapter 14 नन्हा-सा पौधा

Gujarat Board GSEB Hindi Textbook Std 11 Solutions Chapter 14 नन्हा-सा पौधा Textbook Exercise Important Questions and Answers, Notes Pdf.

GSEB Std 11 Hindi Textbook Solutions Chapter 14 नन्हा-सा पौधा

GSEB Std 11 Hindi Digest नन्हा-सा पौधा Textbook Questions and Answers

स्वाध्याय

1. सही विकल्प चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :

प्रश्न 1.
बच्चे में संस्कार ………… हो रहे हैं।
(क) नदारद
(ख) चौपट
(ग) गायब
(घ) नष्ट
उत्तर :
बच्चे में संस्कार चौपट हो रहे हैं।

प्रश्न 2.
मुन्नी तोते से गिराने को कहती है।
(क) मिरची
(ख) टहनी
(ग) अनार
(घ) आम
उत्तर :
मुन्नी तोते से आम गिराने को कहती है।

प्रश्न 3.
पुरुष पौधे को ………… के जरिए उखाड़ना चाहता है।
(क) रस्सी
(ख) फावड़ा
(ग) कुल्हाडी
(घ) हँसिया
उत्तर :
पुरुष पौधे को रस्सी के जरिए उखाड़ना चाहता है।

GSEB Solutions Class 11 Hindi Chapter 14 नन्हा-सा पौधा

प्रश्न 4.
औरत अपने बच्चों को ………… लागो के साथ खेलने की राय देती है।
(क) अच्छे
(ख) अपने
(ग) संस्कारी
(घ) शिक्षित
उत्तर :
औरत अपने बच्चों को अपने लोगों के साथ खेलने की राय देती है।

प्रश्न 5.
पौधा ………… की तरह हँसता है।
(क) चाँद
(ख) फलों
(ग) बच्चों
(घ) बादलों
उत्तर :
पौधा बच्चों की तरह हंसता है।

2. निम्नलिखित प्रश्नों के एक-एक वाक्य में उत्तर दीजिए :

प्रश्न 1.
स्त्री नन्हें पौधे को क्यों उखाड़ फेंकना चाहती है?
उत्तर :
स्त्री नन्हे पौधे को उखाड़ फेंकना चाहती है, क्योंकि उसे लगता है कि वहाँ पौधा लगाकर उसकी जमीन हड़पने की साजिश की जा रही है।

प्रश्न 2.
सुब्बाराव ने क्या खेल किया था ?
उत्तर :
सुब्बाराव ने एक दिन वहाँ समुद्र बनाया था और उसके तट पर मीनाक्षी टेम्पल की रचना की थी।

प्रश्न 3.
पौधे की क्या विशेषता है. ?
उत्तर :
पौधे की यह विशेषता है कि वह बढ़ता है और बड़ों के उखाड़ने से नहीं उखड़ता है, जबकि बच्चे उसे आसानी से उखाड़ लेते हैं।

प्रश्न 4.
आखिर में औरत क्या करना चाहती है ?
उत्तर :
आखिर में औरत उखड़े हुए पौधे को मुन्नी के हाथ से लेकर अपने हाथों से जमीन में गाड़ देना चाहती है।

GSEB Solutions Class 11 Hindi Chapter 14 नन्हा-सा पौधा

प्रश्न 5.
पौधा किसका प्रतीक है ?
उत्तर :
पौधा हमारी राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।

प्रश्न 6.
इस एकांकी से हमे क्या संदेश मिलता है ?
उत्तर :
‘नन्हा-सा पौधा’ एकांकी से हमें अपने देश की विविधता में एकता का संदेश मिलता है।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के दो-तीन वाक्यों में उत्तर दीजिए :

प्रश्न 1.
पुरुष को किस बात का डर है ?
उत्तर :
बच्चों ने जिस जमीन पर पौधा लगाया है वह जमीन उस पुरुष की है। पुरुष को इस बात का डर है कि किसी दिन बच्चों के माँ-बाप कह सकते हैं कि यह पेड़ उनके बेटे का लगाया हुआ है। इसलिए यह जमीन भी उनकी है।

प्रश्न 2.
पौधा कब निकल आया ?
उत्तर :
पुरुष ने चौधरी नाम के लड़के से पूछा था कि उसके अहाते में पौधा किसने लगाया है, तो लड़के ने जवाब दिया कि वह और उसके दोस्त जब गाछखेल खेल रहे थे, उस समय यह पौधा जमीन से अपने आप निकल आया।

प्रश्न 3.
सब बच्चे क्या देखकर हँसने लगे ?
उत्तर :
पुरुष ने पौधे को जमीन से उखाड़ने की बहुत कोशिश की, पर पौधा नहीं उखड़ा। तब उसने पौधे में रस्सी बाँधी और स्त्रीपुरुष मिलकर रस्सी खींचने लगे। यह देखकर सब बच्चे हंसने लगे।

प्रश्न 4.
मुन्नी के पिता किसे चमत्कार मानते हैं ?
उत्तर :
मुन्नी के माता-पिता ने नन्हे पौधे को उखाड़ने के लिए पूरी ताकत लगा दी, पर पौधा अपनी जगह से टस-से-मस नहीं हुआ। पर मुन्नी जब पौधे को उखाड़कर अपने हाथों में ले लेती है, तो मुन्नी के पिता इसे चमत्कार मानते हैं।

GSEB Solutions Class 11 Hindi Chapter 14 नन्हा-सा पौधा

प्रश्न 5.
एकाकी के पात्र राष्ट्रीय एकता के प्रतीक कैसे बन गए हैं ?
उत्तर :
अहमद, गोखले, सुब्बाराव, चौधरी तथा मुन्ना, मुन्नी अलगअलग भाषाएँ बोलनेवाले बच्चे हैं। वे सब मिलकर खेलते हैं। मुन्नी और मुन्ना की मी जब उनसे कहती है कि गोखले मराठी है, सुब्बाराव साउथ इंडियन है और चौधरी बंगाली है और ये अपने नहीं हैं, तो उसके बच्चे उसकी बात नकार देते हैं। सभी बच्चे सामूहिक उद्देश्य के प्रति समर्पित हैं। यह सब राष्ट्रीय एकता का ही प्रतीक है।

4. निम्नलिखित प्रश्नों के चार-पाँच वाक्यों में उत्तर दीजिए :

प्रश्न 1.
मुन्नी को कौन-सी बात समझ में नहीं आई ?
उत्तर :
मुन्नी की मां संकीर्ण दृष्टि की महिला है। वह बंगाली, साउथ इंडियन, मराठी आदि बच्चों को अपना नहीं मानती। वह मुन्नी को उनके साथ खेलने से मना करती है। ये सब बच्चे मुन्नी के मित्र हैं। इन सब बच्चों में अपनेपन की गहरी भावना है। इसलिए मुन्नी को माँ की बात समझ में नहीं आती।

प्रश्न 2.
बच्चों द्वारा गाये गये गीत का भावार्थ लिखिए।
उत्तर :
बच्चों के गीत का पौधा हमारी राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। वर्षों बाद राष्ट्र को एक सूत्र में जुड़ा देखने का हमारा सपना साकार हुआ है। यह ऐसी डोर है जिससे बंधा रहने में हमें प्रसन्नता होती है। राष्ट्र की एकता हमारे जन-गण का गौरव है। इसी से राष्ट्रप्रेम की चेतना का विकास होता है।

GSEB Solutions Class 11 Hindi नन्हा-सा पौधा Important Questions and Answers

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिए :

प्रश्न 1.
मोनी चौधरी ने पौधे के बारे में क्या बताया?
उत्तर :
मोनी चौधरी ने पौधे के बारे में बताया कि जब वे गाछखेल खेल रहे थे तब वह पौधा जमीन से अपने आप निकल आया था।

GSEB Solutions Class 11 Hindi Chapter 14 नन्हा-सा पौधा

प्रश्न 2.
पौधा किन्होंने लगाया था?
उत्तर :
पौधा मुन्ना, मुन्नी, अब्दुल, अहमद, मोनी चौधरी, गोखले और सुब्बाराव ने लगाया था।

व्याकरण

समानार्थी शब्द लिखिए :

  • बखेड़ा = झगड़ा
  • साजिश = षड्यंत्र
  • चमत्कार = अजायबी
  • बेवजह = अकारण
  • दुलहिन = नववधू
  • सत्यानाश = सर्वनाश

विरुद्धार्थी शब्द लिखिए :

  • संस्कार × कुसंस्कार
  • स्वप्न × सत्य
  • बिगाडना × बनाना
  • खूबसूरत × बदसूरत
  • मालिक × नौकर
  • छाया × धूप
  • बाहर × भीतर
  • प्यार × नफरत

शब्दों में से उपसर्ग अलग कीजिए :

  • बेवजह – बे
  • खूबसूरत – खूब
  • प्रयल – प्र
  • सुद्दढ – सु
  • संवर्धन – सं
  • विभिन्न – वि
  • व्यवहार – वि
  • विशेष – वि
  • विविध – वि
  • बदसूरत – बद्
  • कुसंस्कार – कु

GSEB Solutions Class 11 Hindi Chapter 14 नन्हा-सा पौधा

शब्द में से प्रत्यय अलग कीजिए :

  • बंगाली – ई
  • राष्ट्रीय – इय
  • एकता – ता
  • प्रसन्नता – ता
  • मराठी – ई
  • अपनापन – पन
  • समर्पित – इत
  • विशेषता – ता
  • विविधता – ता
  • दुलहिन – इन

शब्दों के मानक शब्द रूप लिखिए :

  • दुलहिन – दुलहन
  • साजिस – साजिश

नन्हा-सा पौधा Summary in Gujarati

ભાવાત્મક અનુવાદ :

નાનકડો છોડઃ એકાંકીમાં એક નાનકડા છોડને રાષ્ટ્રીય એકતાનું પ્રતીક માનવામાં આવ્યો છે, આસપાસ રહેનારા વિભિન્ન પ્રદેશોનાં કેટલાંક બાળકો રમતાં રમતાં એક વ્યક્તિના આંગણામાં એક નાનકડો છોડ રોપે અને રમે છે.

સ્ત્રીની ચિંતા : એક સ્ત્રી પોતાના આંગણમાં રોપાયેલા છોડને જુએ છે. તે વિચારે છે કે આ છોડને જેમ બને તેમ જલદી ઉખાડીને ફેંકી દેવો જોઈએ. નહિ તો સમય જતા ઝઘડા થશે. કદાચ આ બહાના હેઠળ તેની જમીન હડપ ન કરી લે!

છોડને ઉખાડવાની કોશિશ : સ્ત્રી પોતાના પતિને કહે છે કે આ છોડને ઉખાડીને ફેંકી દેવો જોઈએ. પુરુષ એ છોડને ઉખાડવાનો પ્રયત્ન કરે છે, પરંતુ છોડ તેનાથી ઊખડતો નથી. પછી સ્ત્રી-પુરુષ બંને છોડને દોરીથી બાંધીને ખેંચે છે. બંને પડી જાય છે, પરંતુ છોડ ઊખડતો નથી.

બાળકોનું કથન બાળકોમાં અહમદ, ગોખલે, સુબ્બારાવ, ચૌધરી અને મુન્ની-મુન્ના છે. તેઓ કહે છે કે છોડ રોપીને તેમણે રમત કરી છે. તેઓ તેની સાથે રમે છે, ગાય છે. તેમાં જમીન હડપવાની કશી વાત જ નથી. તેઓ છોડને ઉખાડીને પોતાના હાથમાં લઈને તેમને લતાપે છે

સ્ત્રી-પુરુષનો બદલાયેલો વ્યવહાર સ્ત્રી બાળકોને કહે છે કે આ છોડને ફરીથી અહીં જ રોપી દો. પુરુષ બાળકોને કહે છે કે મને કશો વાંધો નથી. તેઓ સૌ આવીને અહીં ભલે રમે. સ્ત્રી બાળકોના હાથમાંથી છોડ લઈને સ્વયં જમીનમાં રોપી દે છે. આ બાળકો સાથે સ્ત્રી-પુરુષ છોડની ચારે બાજુએ નાચતાં નાચતાં ગાય છે: આ છોડ સ્વપ્ન છે, આ છોડ આપણો છે.

GSEB Solutions Class 11 Hindi Chapter 14 नन्हा-सा पौधा

नन्हा-सा पौधा Summary in Hindi

विषय-प्रवेश :

इस पाठ में एक पौधे के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया है। पौधे के द्वारा यह दर्शाया गया है कि राष्ट्रीय एकता की जड़ें इतनी मजबूत हैं कि उन्हें हिलाना कठिन है। राष्ट्रीय एकता की भावना के पोषण और संवर्धन की आवश्यकता है।

पाठ का सार :

नन्हा पौधा : एकांकी में एक नन्हे पौधे को राष्ट्रीय एकता का प्रतीक माना गया है। आसपास रहनेवाले विभिन्न प्रदेशों के कुछ बच्चे खेल-खेल में एक व्यक्ति के अहाते में एक नन्हा पौधा लगाते हैं और खेलते हैं।

स्त्री की चिंता : एक स्त्री अपने अहाते में लगाया हुआ यह पौधा देखती है। वह सोचती है कि इसे जल्दी-से-जल्दी उखाड़कर फेंक देना चाहिए नहीं तो आगे चलकर बखेड़ा खड़ा होगा। कहीं इस बहाने उसकी जमीन न हड़प ली जाए।

पौधे को उखाड़ने की कोशिश : स्त्री अपने पति से कहती है कि इस पौधे को उखाड़कर फेंक देना चाहिए। पुरुष पौधे को उखाड़ने की कोशिश करता है, पर पौधा उससे नहीं उखड़ता। फिर स्त्री-पुरुष दोनों पौधे में रस्सी बांधकर खींचते हैं। दोनों गिर पड़ते हैं, पर पौधा नहीं उखड़ता।

बच्चों का कथन : बच्चों में अहमद, गोखले, सुब्बाराव, चौधरी और मुन्नी-मुन्ना हैं। वे पुरुष से कहते हैं कि पौधा लगाकर उन्होंने खेल किया है। वे उसके साथ खेलते हैं, गाते हैं। इसमें जमीन हड़पने जैसा कुछ नहीं है। वे पौधे को उखाड़कर अपने हाथ में लेकर उन्हें दिखाते हैं।

स्त्री-पुरुष का बदला व्यवहार : स्त्री बच्चों से कहती है कि वे इस पौधे को फिर यहीं लगा दें। पुरुष बच्चों से कहता है कि उसे कोई ऐतराज नहीं। वे सब आकर यहीं खेला करें। स्त्री बच्चे के हाथ से पौधा लेकर खुद उसे नमीन में लगा देती है। सारे बच्चों के साथ स्त्री-पुरुष पौधे के चारों ओर नाचते हुए गाते हैं यह पौधा सपना है, यह पौधा अपना है।

GSEB Solutions Class 11 Hindi Chapter 14 नन्हा-सा पौधा

नन्हा-सा पौधा शब्दार्थ :

  • सत्यानाश – सर्वनाश।
  • बेवजह – बिना कारण।
  • बखेड़ा – झगड़ा।
  • चौपट – खत्म, नष्ट।
  • इल्ल-दुल्ल – इक्का-दुक्का।
  • छोकरा – लड़का।
  • गाछ – पौधा।
  • गाछखेल – पौधा लगाने का खेल।
  • ऊल-जलूल – फिजूल की, बेकार।
  • अहाता – चारों ओर से चहारदीवारी से घिरा मैदान।
  • साजिश – षड्यंत्र।
  • दुलहिन – नववधू।

Leave a Comment

Your email address will not be published.