GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 5 हिन्द देश के निवासी

Gujarat Board GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 5 हिन्द देश के निवासी Textbook Exercise Important Questions and Answers, Notes Pdf.

Gujarat Board Textbook Solutions Class 7 Hindi Chapter 5 हिन्द देश के निवासी

GSEB Solutions Class 7 Hindi हिन्द देश के निवासी Textbook Questions and Answers

अभ्यास

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

प्रश्न 1.
हमारे देश की क्या विशेषता है?
उत्तर :
हमारे देश में भिन्न-भिन्न रंग-रूप और पहनावेवाले एवं अलग-अलग भाषाएँ बोलनेवाले लोग रहते हैं। इसके बावजूद यहाँ के लोग एक हैं। इस तरह विविधता में एकता ही हमारे देश की विशेषता है।

GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 5 हिन्द देश के निवासी

प्रश्न 2.
सभी नदियाँ कब एक होती हैं?
उत्तर :
सभी नदियाँ अलग-अलग स्थानों से निकलती हैं। उनके बहाव भी अलग-अलग हैं। परंतु जब वे सागर में मिलती हैं, तब एक हो जाती हैं।

प्रश्न 3.
सभी धर्मों का सार क्या है?
उत्तर :
सभी धर्मों का सार एक ही है – मनुष्य को बुराइयों से दूर रखना और उसे उन्नत बनाना।

2. (अ) शब्द-पंखुड़ियों को उचित क्रम में रखकर वाक्य बनाइए :
GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 5 हिन्द देश के निवासी 1
उत्तर :
(1) हम भारत देश के निवासी हैं।
(2) कोयल की आवाज मधुर होती है।
(3) (हमें) फूलों की तरह हँसते रहना चाहिए।

GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 5 हिन्द देश के निवासी

(ब) गोले में से शब्द चुनकर अर्थपूर्ण वाक्य बनाइए : रीनल
उदाहरण : सोहन पढ़ रहा है।
GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 5 हिन्द देश के निवासी 2
उत्तर :
(1) रीनल पढ़ रही है।
(2) रीनल खेल रही है।
(3) मेघा पढ़ रही है।
(4) मेघा खेल रही है।
(5) हरेश पढ़ रहा है।
(6) हरेश खेल रहा है।
(7) सोहन खेल रहा है।

3. काव्य-पंक्तियों का भावार्थ समझाइए :

हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं,
रंग, रूप, वेश, भाषा चाहे अनेक हैं।
उत्तर :
भारत देश में रहनेवाले लोगों के रंग, रूप, पहनावे और भाषाएँ भले ही अलग-अलग हों, परंतु वे सब लोग एक हैं। यहाँ रहनेवाले सभी लोगों की मातृभूमि भारत ही है।

4.’औरत’ और ‘लड़की’ के स्थान पर क्रमशः ‘आदमी’ और ‘लड़का’ रखकर परिच्छेद फिर से लिखिए।

एक मोटी औरत जा रही थी। पीछे-पीछे एक लड़की चल रही थी। लड़की छोटी और पतली थी। औरत को पता चला तो घूरकर बोली, – “ए लड़की ! मेरे पीछे-पीछे क्यों चल रही है?” लड़की भोलेपन से बोली, – “मैं तो केवल छाँव के नीचे चल रही थी।”
उत्तर :
एक मोटा आदमी जा रहा था। पीछे-पीछे एक लड़का चल रहा था। लड़का छोटा और पतला था। आदमी को पता चला तो घूरकर बोला, – “ए लड़के ! मेरे पीछे-पीछे क्यों चल रहा है?” लड़का भोलेपन से बोला, – “मैं तो केवल छाँव के नीचे चल रहा था।”

GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 5 हिन्द देश के निवासी

स्वाध्याय

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

प्रश्न 1.
हिन्दवासियों में कैसी विविधताएँ हैं?
उत्तर :
हिन्दवासी अलग-अलग रंग और रूप के हैं। उनके पहनावे अलग-अलग हैं। वे अलग-अलग भाषा बोलते हैं। वे अलग-अलग धर्मों को मानते हैं। इस प्रकार हिन्दवासियों में अनेक प्रकार की विविधताएँ हैं।

प्रश्न 2.
माला में कौन-कौन-से फूल एकरूप हुए हैं?
उत्तर :
माला में बेला, गुलाब, जूही, चंपा, चमेली आदि तरह-तरह के फूल एकरूप हुए हैं।

प्रश्न 3.
इस कविता में किन नदियों का उल्लेख हैं?
उत्तर :
इस कविता में इन नदियों का उल्लेख हैं : गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र, कृष्णा और कावेरी।

GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 5 हिन्द देश के निवासी

प्रश्न 4.
नदियों से हमें क्या संदेश मिलता है?
उत्तर :
हमारे देश में अनेक नदियाँ हैं। उद्गम-स्थान अलग-अलग हैं। वे अलगअलग मार्गों से बहती हैं। लेकिन अंत में वे सागर में मिलकर एक हो जाती हैं। इन नदियों से हमें यह संदेश मिलता है कि जैसे नदियाँ अलग-अलग होकर भी एक हो जाती हैं, उसी तरह हम भारतवासी अलग-अलग होने पर भी एक होकर रहें।

2. कोष्ठक में जो शब्द समानार्थी नहीं है, उस पर O कीजिए और समानार्थी शब्दों का वाक्य में प्रयोग कीजिए :
GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 5 हिन्द देश के निवासी 3
उत्तर :
(1) (1) पंथ – यह पंथ सरल नहीं है।
(2) राह – मुझे नई राह मिल गई।
(3) रास्ता – यह सीधा रास्ता है।

(2) (1) कुसुम – यह चमेली का कुसुम है।
(2) पुष्प – कमल के पुष्प जल में होते हैं।
(3) फूल – यह कितना प्यारा फूल हैं!

(3) (1) अनूठा – यह चर्चा के लिए अनूठा विषय है।
(2) अनोखा – उसने अनोखा रास्ता पकड़ा।
(3) निराला – आपका हर ढंग निराला है।

GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 5 हिन्द देश के निवासी

(4) (1) जन – कोटि-कोटि जन तिरंगे को वंदन करते हैं।
(2) मनुष्य – दुनिया में तरह-तरह के मनुष्य हैं।
(3) मानव – जिसमें मानवता हो, वही मानव है।

भाषा-सज्जता

GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 5 हिन्द देश के निवासी 4
प्रियंका : मीना, आज तू चुपचाप क्यों बैठी है? मंदिर नहीं आना?
मीना : नहीं, मेरा मन नहीं लगता।
प्रियंका : अरे हाँ, आजकल तुम बहुत खेल रही हो न?
मीना : मैं क्रिकेटर बनना चाहती हूँ, पर मुझे खेलना रास नहीं आया।
प्रियंका : क्यों?
मीना : कल मैं मुहल्ले में खेल रही थी तब गेंद ने सीमा मौसी के घर की खिड़की का काँच तोड़ दिया। उन्होंने माँ से शिकायत कर दी।
प्रियंका : ओह ! अब समझी उदासी का राज़। खेलते समय दूसरों का भी ख्याल रखना चाहिए।
मीना : आपकी बात बिलकुल सच्ची हैं। अब मैं ध्यान रखूगी।

GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 5 हिन्द देश के निवासी

अब आप बताइए :

प्रश्न 1.
उपर्युक्त संवाद में से व्यक्तिवाचक संज्ञाएँ छाँटकर लिखिए :
उत्तर :
(1) प्रियंका
(2) मीना
(3) सीमा

प्रश्न 2.
इन व्यक्तिवाचक संज्ञा-शब्दों के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया गया है, उनकी सूची बनाइए :
उत्तर :
(1) प्रियंका के लिए
(2) मीना के लिए
(3) सीमा मौसी के लिए
उत्तर :
(1) प्रियंका के लिए – आप
(2) मीना के लिए – तू, तुम, मेरा, मैं, मुझे
(3) सीमा मौसी के लिए – उन्होंने

प्रश्न 3.
नीचे दी गई परिभाषा को पूर्ण कीजिए :
जो शब्द ………….. के स्थान पर प्रयुक्त होते हैं, उन्हें सर्वनाम कहते हैं।
उत्तर :
जो शब्द संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होते हैं, उन्हें ‘सर्वनाम’ कहते हैं।

GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 5 हिन्द देश के निवासी

प्रश्न 4.
वाक्यों को पढ़िए और ‘बोलनेवाले’, ‘सुननेवाले’ और ‘अन्य व्यक्ति’ को सूचित करनेवाले जिन सर्वनाम-शब्दों का प्रयोग किया गया है, उन्हें अलग छाँटकर लिखिए :
(1) मुझे बल्लेबाजी में मजा आता है।
(2) हम मैच जीत गए।
(3) तुम अच्छे क्षेत्र-रक्षक हो।
(4) तुम्हारी गेंदबाजी का जवाब नहीं। तुम्हारी
(5) वह ‘केप्टन’ है।
(6) उसने एक लंबा छक्का लगाया।

प्रश्न 5.
विधानों को पढ़िए और ‘खुद के लिए’ प्रयुक्त सर्वनाम – शब्दों को छाँटकर लिखिए :
(1) अब राजीव स्वयं बल्लेबाजी करने आया।
(2) मैं अपने आप चला जाऊँगा।

Hindi Digest Std 7 GSEB हिन्द देश के निवासी Important Questions and Answers

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर के लिए दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए :

प्रश्न 1.
फूलों को माला में ……………… जाता हैं।
A. डाला
B. पिरोया
C. गूंथा
D. मथा
उत्तर :
C. गूंथा

GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 5 हिन्द देश के निवासी

प्रश्न 2.
कोयल की ……………… निराली होती है।
A. पूँछ
B. चोंच
C. जाति
D. कूक
उत्तर :
D. कूक

प्रश्न 3.
सभी …………….. की मंजिल एक होती है।
A. यात्रियों
B. पंथों
C. संतों
D. कदमों
उत्तर :
B. पंथों

प्रश्न 4.
………….. की टेर सबको प्यारी लगती है।
A. पपीहे
B. तोता
C. बुलबुल
D. सारस
उत्तर :
A. पपीहे

2. कोष्ठक में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

(सार, मंजिल, तराना, माला, निवासी)
(1) हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं।
(2) प्यारे-प्यारे फूल गूंथे माला में एक हैं।
(3) गा रही तराना बुलबुल, राग मगर एक है।
(4) धर्म हैं अनेक जिनका सार वही है।
(5) पंथ हैं निराले, सबकी मंजिल तो एक है।

3. सही वाक्यांश चुनकर पूरा वाक्य फिर से लिखिए :

प्रश्न 1.
विविधता में एकता ही …
(अ) हमारे देश की विशेषता है।
(ब) हमारे देश का मुख्य राग है।
(क) हमारे देश का मूल तत्त्व है।
उत्तर :
विविधता में एकता ही हमारे देश की विशेषता है।

GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 5 हिन्द देश के निवासी

प्रश्न 2.
सभी धर्म एकसमान है, क्योंकि …
(अ) उनका जन्मस्थान एक है।
(ब) उनके प्रचार के तरीके एक जैसे हैं।
(क) उनका सार एक है।
उत्तर :
सभी धर्म एकसमान है, क्योंकि उनका सार एक है।

प्रश्न 3.
अलग-अलग नदियाँ सागर में मिलकर …
(अ) अपना जीवन समाप्त कर देती हैं।
(ब) अपनी एकता प्रकट करती हैं।
(क) अलग-अलग संदेश देती हैं।
उत्तर :
अलग-अलग नदियाँ सागर में मिलकर अपनी एकता प्रकट करती हैं।

4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए :

प्रश्न 1.
विविध प्रकार के फूल किस बात के प्रतीक है?
उत्तर :
विविध प्रकार के फूल भारत की विविधता के प्रर्तीक हैं।

प्रश्न 2.
अलग-अलग फूलों की माला किसका प्रतीक है?
उत्तर :
अलग-अलग फूलों की माला विविधता में एकता का प्रतीक है।

GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 5 हिन्द देश के निवासी

प्रश्न 3.
कविता में कोयल, पपीहा और बुलबुल किसके प्रतीक हैं? .
उत्तर :
कविता में कोयल, पपीहा और बुलबुल भिन्न-भिन्न भाषाएँ बोलने पर भी एकता के सूत्र में बँधे भारतवासियों के प्रतीक हैं।

5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

प्रश्न 1.
हिन्दुस्तान के निवासी किस प्रकार एक हैं?
उत्तर :
तरह-तरह के फूल माला में गूंथने पर एक हो जाते हैं। तरह-तरह के पंछियों के बोलने का राग एक-सा होता है। अलग-अलग नदियाँ सागर में मिलकर एक हो जाती हैं। अलग-अलग धर्मों का सार-तत्त्व एक ही हैं। उसी प्रकार हिन्दुस्तान के निवासियों के रंग, रूप, पहनावे और भाषा अलग-अलग होने पर भी सभी हिन्दुस्तानी एक हैं।

प्रश्न 2.
हमारे देश में विविधता में एकता कैसे हैं?
उत्तर :
हमारे देश में रंग, रूप, वेश और भाषाएँ अनेक हैं। तरह-तरह के फूलों को गूंथने पर एक माला बन जाती है, उदा., कोयल, पपीहा और बुलबुल के गाने का राग एक होता है। उदा., गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र और कावेरी आदि नदियाँ अलग-अलग होने पर भी समुद्र में मिलकर एक हो जाती हैं, उसी प्रकार हमारे देश की विविधता में भी एकता हैं। राष्ट्र-प्रेम ने अलग-अलग भाषा और प्रांत के लोगों को एकता में बाँध दिया हैं। हमारी राष्ट्रीयता की भावना में एकता है।

GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 5 हिन्द देश के निवासी

हिन्द देश के निवासी Summary in Hindi

(1) हिन्द देश ……………… अनेक हैं।
भारत देश में रहनेवाले सभी लोग एक हैं। उनके रंग, रूप, पहनावा और भाषाएँ भले ही अलग-अलग हों।

(2) बेला, गुलाब …………….. माला में एक हैं।
बेला (मोगरा), गुलाब, जूही, चंपा, चमेली आदि फूल अलग-अलग होते हैं, परंतु ये प्यारे-प्यारे फूल माला में गूंथने पर एक बन जाते हैं। (उसी तरह अलग-अलग होकर भी सारे भारतवासी एक हैं।)

(3) कोयल की कूक ……………. राग मगर एक है।
कोयल की बोली निराली होती है। पपीहे की बोली में अपनी मिठास होती है। बुलबुल का गीत भी अलग तरह का होता है। इन सब पक्षियों के गाने भले ही अलग-अलग हों, पर उनका राग एक है। (इसी तरह अलग-अलग बोली और भाषा बोलनेवाले भारतवासियों की आवाज भी एक होती है।)

(4) गंगा यमुना …………… सब एक हैं।
गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र, कृष्णा और कावेरी अलग-अलग नदियाँ हैं, मगर सागर में मिलकर वे एक हो जाती हैं। (इसी तरह देशप्रेम सभी भारतवासियों को एक बना देता है।)

(5) धर्म हैं ……………….. तो एक है।
धर्म अनेक हैं, पर उनका सार तत्त्व एक ही है। सभी संप्रदाय अलग-अलग विशेषता रखते हैं, पर सबका ध्येय एक ही है- मनुष्य को उन्नत बनाना। (इसी तरह सभी भारतवासियों का लक्ष्य एक ही है, अपने देश की उन्नति करना।)

हिन्द देश के निवासी Summary in English

( 1 ) Though the appearance, dresses and languages of the people living in India are different, they are all united.

(2) Though the flowers a jasmine, a rose, a juhi, a champa, a chameli, etc. are different, when they are knitted in a thread, they become united as a garland. (In this way all the Indians are united.)

(3) Though the tune of a cuckoo is peculiar, the speech of a papiha is sweet, the song of a bulbul is unique, the tunes of all the birds is same. (In this way people of India have different languages, but they are united.)

GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 5 हिन्द देश के निवासी

(4) Though the Ganga, the Yamuna, the Brahmaputra, the Krishna and the Kaveri are different rivers, they all flow in to the ocean and become one. (In this way patriotism makes the people of India united.)

(5) Though we have different religions in India, the moral of all religions is same. Though there are many sects of religions, the aim of all sects is same and that is to make human life progressive and prospering. (In this way the aim of all the Indians is – prosperity of the country.)

हिन्द देश के निवासी Summary in Gujarati

હિન્દ દેશના નિવાસી (ભાવાનુવાદ)

(1) ભારત દેશમાં રહેનારા લોકોનાં રંગરૂપ, પોશાક અને ભાષાઓ ભલે ભિન્ન-ભિન્ન હોય, પરંતુ તે બધા લોકો એક છે.

(2) મોગરો, ગુલાબ, જૂહી, ચંપો, ચમેલી વગેરે ફૂલો જુદાં જુદાં હોય છે, પરંતુ આ ખારાં-પ્યારાં ફૂલો દોરામાં માળારૂપે ગૂંથાઈને એક બની જાય છે. (એવી જ રીતે જુદા જુદા હોવા છતાં પણ સૌ ભારતવાસી એક છે.)

(3) કોયલનો ટહુકો અનોખો હોય છે. પપીતા(બપૈયો)ની બોલી મીઠી હોય છે. બુલબુલનું ગીત પણ નિરાળું હોય છે. આ પક્ષીઓનાં ગીત ભલે ભિન્ન-ભિન્ન હોય, પરંતુ તેમનાં ગીતોનો રાગ એક જ હોય છે. એવી જ રીતે ભિન્ન-ભિન્ન બોલી અને ભાષા બોલનારા ભારતવાસીઓના સ્વર પણ એક જ હોય છે.).

(4) ગંગા, યમુના, બ્રહ્મપુત્ર, કૃષ્ણા અને કાવેરી – આ જુદી જુદી નદીઓ છે, પરંતુ સાગરમાં મળીને એક થઈ જાય છે. (એવી જ રીતે દેશપ્રેમ સૌ ભારતવાસીઓને એક બનાવી દે છે.)

(5) ધર્મો અનેક છે, પરંતુ તેમનું સારતત્ત્વ એક જ છે, સંપ્રદાયો ભિન્ન ભિન્ન છે, પરંતુ સૌનું ધ્યેય એક જ છે–મનુષ્ય-જીવનને ઉન્નત બનાવવું. (એવી જ રીતે સૌ ભારતવાસીઓનું લક્ષ્ય એક જ છે દેશની ઉન્નતિ કરવી.)

विषय-प्रवेश
भारत एक निराला देश है। यहाँ अनेक जातियों, धर्मों और भाषाओं के लोग रहते हैं। यहाँ प्रकृति के भी अलग-अलग रूप पाए जाते हैं। इतनी विविधता के बावजूद यहाँ एकता है। यहाँ सब लोग हिल-मिलकर रहते हैं। | इस कविता में हमारे देश का यही निरालापन बताया है।

GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 5 हिन्द देश के निवासी

शब्दार्थ (Meanings)

हिन्द – हिन्दुस्तान, भारत; India निवासी – रहनेवाले; resident, living जन – व्यक्ति, लोग; people वेश – पहनावा; a dress चाहे – भले ही; all right बेला- मोगरा; a jasmine गूंथना – पिरोना; to knit, to thread कूक- कोयल की आवाज; the tune of a cuckoo न्यारी-निराली; peculiar पपीहा-पंछी का नाम; a name of a bird तराना- गीत; song राग- गाने का ढंग; tune, music मगर – परंतु, लेकिन; but सार – तत्त्व; moral पंथ-संप्रदाय; sect निराला- भिन्न-भिन्न; different मंजिल – ध्येय, उद्देश्य; aim, purpose.

Leave a Comment

Your email address will not be published.