GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 7 ढूँढ़ते रह जाओगे

Gujarat Board GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 7 ढूँढ़ते रह जाओगे Textbook Exercise Important Questions and Answers, Notes Pdf.

Gujarat Board Textbook Solutions Class 7 ढूँढ़ते रह जाओगे

GSEB Solutions Class 7 Hindi ढूँढ़ते रह जाओगे Textbook Questions and Answers

अभ्यास

1. पढ़िए और समझिए :

(1) सेजल ने काम कर दिया।
(2) कर भुगतान करना हमारा कर्तव्य है।
(3) विजय ने कर जोड़कर माफी माँगी।

ऊपर के तीनों वाक्यों में ‘कर’ शब्द का अलग-अलग अर्थों में उपयोग हुआ है। पहले वाक्य में ‘कर’ ‘करना’ क्रिया का रूप है।
दूसरे वाक्य में ‘कर’ शब्द का अर्थ टेक्स (Tax) है, जो सरकार आमदनी और बिक्री पर लगाती है। (Income Tax, Sale Tax आदि)
तीसरे वाक्य में ‘कर’ शब्द का अर्थ है – हाथ। ‘कर जोड़ना’ अर्थात् हाथ जोड़ना।
भाषा में ऐसे बहुत शब्द (अनेकार्थक शब्द) हैं, जिनके कई अर्थ होते हैं।

GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 7 ढूँढ़ते रह जाओगे

2. उपर्युक्त वाक्यों में ‘कर’ शब्द के विभिन्न प्रयोग हुए हैं। उसी प्रकार निम्नलिखित शब्दों के अलग-अलग वाक्य बनाइए :

(1) बस (2) सोना (3) आम (4) उत्तर (5) पूरी उत्तर :

प्रश्न 1.
बस : लोग बस से प्रवास करते हैं।
बस, अब मैं कुछ नहीं लूंगा।

प्रश्न 2.
सोना: पहरेदार के लिए सोना मना है।
आजकल सोना बहत महँगा हो गया है।

प्रश्न 3.
आम : आम बहुत मीठा फल है।
आज आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है।

प्रश्न 4.
उत्तर : वह मेरे प्रश्न का उत्तर नहीं दे सका।
हिमालय भारत की उत्तर दिशा में है।
उत्तर काण्ड रामायण का सातवाँ काण्ड है।

GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 7 ढूँढ़ते रह जाओगे

प्रश्न 5.
पूरी : अभी मेरी बात पूरी नहीं हुई है।
मैंने आज पूरी-भाजी खाई।

3. चित्र और शब्द की मदद से पहेली पूर्ण कीजिए :

प्रश्न 1.
……………. अक्षर का नाम प्यारा,
दुनिया में है ……………… न्यारा।
अंत कटे तो ……….. हो जाऊँ
……………… तो ‘भात’ हो जाऊँ।
GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 7 ढूँढ़ते रह जाओगे 1
तीन अक्षर का नाम प्यारा,
दुनिया में है सबसे न्यारा।
अंत कटे तो ‘भार‘ हो जाऊँ
मध्य कटे तो ‘भात’ हो जाऊँ।
उत्तर :
भारत

GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 7 ढूँढ़ते रह जाओगे

प्रश्न 2.
…………… अक्षर ……………. नाम मेरा,
उजाला देना काम मेरा।
पहला कटे तो ……………….कहलाऊँ,
अंत कटे तो ……………..बन जाऊँ।
GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 7 ढूँढ़ते रह जाओगे 2
तीन अक्षर का नाम मेरा,
उजाला देना काम मेरा।
पहला कटे तो ‘रज’ कहलाऊँ,
अंत कटे तो ‘सूर’ बन जाऊँ।
उत्तर :
सूरज

4. नीचे दिए गए शब्दों पर आधारित पहेली बनाइए :

(1) कमल
(2) समय
उत्तर :
(1) तीन अक्षर का मेरा नाम,
जल में खिलना मेरा काम ।
मध्य कटे तो ‘कल’ कहलाऊँ,
अंत कटे तो ‘कम’ हो जाऊँ।

(2) तीन अक्षर का मेरा नाम,
कभी न रुकना मेरा काम।
आदि कटे तो ‘मय’ कहलाऊँ,
अंत कटे तो ‘सम’ हो जाऊँ।
[मय = शराब, मय = एक दानव, सम = समान]

अंदाज अपना-अपना

प्रश्न 5.
क्या आप मानते हैं, कि ‘फोन’ चुगलखोरी करता है? कैसे?
उत्तर :
‘फोन’ एक उपयोगी साधन है। उसके माध्यम से लोग एक-दूसरे का हाल-चाल पूछते हैं। फोन द्वारा अपने सगे-सम्बन्धियों को शुभ-अशुभ समाचार दिए जा सकते हैं। इस प्रकार फोन शीघ्र संदेश पहुँचाने को सर्वसुलभ माध्यम है। व्यापार में करोड़ों का लेन-देन फोन द्वारा होता है। कुछ लोग अगर फोन का उपयोग चुगलखोरी करने के लिए करते हैं, तो ऐसा नहीं कहा जा सकता की फोन चुगलखोरी करता है।

स्वाध्याय

करके दिखाइए :

प्रश्न 1.
पहेली को पूर्ण कीजिए :
काजल
……. अक्षर से बुलाते मुझे,
………. में हैं बसाते मुझे।
अंत कटे तो ………………. कहलाऊँ,
………………. कटे तो ‘काल’ बन जाऊँ।
उत्तर :
तीन अक्षर से बुलाते मुझे,
आँखों में हैं बसाते मुझे।
अंत कटे तो ‘काज‘ कहलाऊँ,
मध्य कटे तो ‘काल’ बन जाऊँ।

GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 7 ढूँढ़ते रह जाओगे

प्रश्न 2.
पहेलियाँ बनाइए :
(1) दीपक
(2) पहेली
उत्तर :
(1) तीन अक्षर का मेरा नाम,
उजाला देना मेरा काम।
आदि कटे तो मैं ‘पक’ जाऊँ,
अंत कटे तो ‘दीप’ कहलाऊँ।

(2) तीन अक्षर का मेरा नाम,
दिमाग को उलझाना मेरा काम।
आदि कटे तो बन जाऊँ ‘हेली’
मध्य कटे तो प्रेम से ‘पली’।

3. बहुवचन में परिवर्तन करके वाक्य फिर से लिखिए :

उदाहरण : लड़की खेल रही है – लड़कियाँ खेल रही हैं।
(1) लड़का पानी पीता है – लड़के पानी पीते हैं।
(2) किताब सुंदर है। – किताबें सुंदर हैं।
(3) वह जाता है। – वे जाते हैं।
(4) फूल खिला है। – फूल खिले हैं।

Hindi Digest Std 7 GSEB ढूँढ़ते रह जाओगे Important Questions and Answers

1. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए :

प्रश्न 1.
‘बादल’ का पर्यायवाची शब्द ……………. है।
A. आकाश
B. अंतरिक्ष
C. मेघ
D. वर्षा
उत्तर :
C. मेघ

GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 7 ढूँढ़ते रह जाओगे

प्रश्न 2.
चारपाई बनाता है।
A. सुनार
B. लोहार
C. कुम्हार
D. बढ़ई
उत्तर :
D. बढ़ई

प्रश्न 3.
ओस बादल की…………
A. बेटी
B. मौसी
C. नातिन
D. पोती
उत्तर :
D. पोती

GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 7 ढूँढ़ते रह जाओगे

प्रश्न 4.
………… इधर की बात उधर और उधर की बात इधर करता है।
A. हरामखोर
B. चुगलखोर
C. हवाखोर
D. आदमखोर
उत्तर :
B. चुगलखोर

2. कोष्ठक में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :

(मोती, बेटा, वनराज, सोने, काला, चुगलखोर)

(1) चारपाई …………….. का साधन है।
(2) माचिस ऐसा नगर है, जिसमें चोरों का मुँह ……………होता है।
(3) बादल पानी का ……………. और बाप है।
(4) ओस की बूंद …………… जैसी होती है।
(5) पीठ के पीछे निंदा करनेवाले को …….. कहते हैं।
(6) जंगल ही ………….. का महल है।
उत्तर :
(1) चारपाई सोने का साधन है।
(2) माचिस ऐसा नगर है, जिसमें चोरों का मुँह काला होता है।
(3) बादल पानी का बेटा और बाप है।
(4) ओस की बूँद मोती जैसी होती है।
(5) पीठ के पीछे निंदा करनेवाले को ‘चुगलखोर’ कहते हैं।
(6) जंगल ही वनराज का महल है।

3. सही वाक्यांश चुनकर पूरा वाक्य फिर से लिखिए :

प्रश्न 1.
पानी बादल का बाप है, क्योंकि …
(अ) पानी से ही बादल का महत्त्व है।
(ब) बादल का चेहरा पानीदार होता है।
(क) पानी की भाप से ही बादल बनता है।
उत्तर :
पानी बादल का बाप है, क्योंकि पानी की भाप से ही बादल बनता है

GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 7 ढूँढ़ते रह जाओगे

प्रश्न 2.
ओस खुली रात में बनती है, क्योंकि …
(अ) खुली रात में हवा नहीं होती।
(ब) हवा में ठंडक होने से उसकी बाष्प जलकणों में बदल जाती है।
(क) ओस बनने में तारे मदद करते हैं।
उत्तर :
ओस खुली रात में बनती है, क्योंकि हवा में ठंडक होने से उसकी बाष्प जलकणों में बदल जाती है।

4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए :

प्रश्न 1.
चारपाई को किसकी चीज बताया गया है?
उत्तर :
चारपाई को सोने की चीज बताया गया है।

प्रश्न 2.
माचिस कैसा नगर है?
उत्तर :
माचिस ऐसा नगर है जिसमें बहुत-से चोर रहते हैं।

प्रश्न 3.
बादल का बाप और बेटा कौन है?
उत्तर :
बादल का बाप और बेटा पानी है।

प्रश्न 4.
ओस किसकी पोती है?
उत्तर :
ओस बादल की पोती है।

GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 7 ढूँढ़ते रह जाओगे

प्रश्न 5.
शेर कहाँ का राजा है?
उत्तर :
शेर जंगल का राजा है।

प्रश्न 6.
फोन को क्या कहलाना पसंद नहीं है?
उत्तर :
फोन को ‘चुगलखोर’ कहलाना पसंद नहीं है।

5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

प्रश्न 1.
शेर कैसा राजा है?
उत्तर :
राजा महल में रहता है, बढ़िया पलंग पर सोता है। परंतु शेर ऐसा राजा है जिसके सोने के लिए पलंग नहीं होता। जंगल ही उसका महल है। उसके पास धन-संपत्ति का खजाना भी नहीं है। फिर भी वह जंगल का ‘राजा’ है।

प्रश्न 2.
पहेलियों का क्या महत्त्व है? .
उत्तर :
पहेलियों से हमारा मनोरंजन होता है। उनको हल करने से हमारी सोचने-समझने की शक्ति बढ़ती है। पहेलियों से हमारा भाषा-ज्ञान बढ़ता है। पहेलियों के माध्यम से हमारी तर्क-शक्ति का विकास होता है। बच्चों के मानसिक विकास के लिए पहेलियाँ बहुत उपयोगी हैं।

योग्यता विस्तार

1.और एक पहेली मुझे पहचानिए

प्रश्न 1.
मैं पाँच अक्षर का गाँव / शहर का नाम हूँ।
उत्तर :
करमसद

प्रश्न 2.
मैं एक देशभक्त का वतन हूँ।
उत्तर :
वल्लभभाई पटेल

GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 7 ढूँढ़ते रह जाओगे

प्रश्न 3.
मेरा पहला, दूसरा और तीसरा वर्ण मिलकर जो शब्द बनता है, उसका अर्थ ‘भाग्य’ होता है।
उत्तर :
करम

प्रश्न 4.
पहला और तीसरा वर्ण मिलकर ‘ज्यादा’ का विरुद्धार्थी शब्द बनता है।
उत्तर :
कम

प्रश्न 5.
पाँचवाँ और चौथा वर्ण मिलकर एक संख्या बनती है।
उत्तर :
दस

प्रश्न 6.
पहला और दूसरा वर्ण मिलकर ‘हाथ’, ‘एक क्रियापद’, ‘महसूल’, ‘छल’,
‘किरण’, ‘ओला’ जैसे अनेक अर्थवाले शब्द बनते हैं।
उत्तर :
कर

प्रश्न 7.
पहला, तीसरा और दूसरा वर्ण मिले तो शरीर का एक अंग होता है।
उत्तर :
कमर

प्रश्न 8.
अब तो आप जान चुके होंगे, बताओ मेरा नाम !
उत्तर :
करमसद

2. उपर्युक्त पहेली के आधार पर अब ‘पोरबंदर’ शब्द के लिए आप स्वयं एक पहेली की रचना कीजिए :

प्रश्न 1.
मैं पाँच अक्षर के शहर का नाम हूँ।
उत्तर :
पोरबंदर

प्रश्न 2.
मैं एक देशभक्त का वतन हूँ।
उत्तर :
गांधीजी

प्रश्न 3.
मेरा पहला और दूसरा वर्ण मिलकर जो शब्द बनता है, ‘ठसका अर्थ ‘उँगली की गाँठ, जोड़’ होता है।
उत्तर :
पोर

प्रश्न 4.
मेरा तीसरा, चौथा और पाँचवाँ वर्ण मिलकर एक चंचल प्राणी का नाम होता है।
उत्तर :
बंदर

GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 7 ढूँढ़ते रह जाओगे

प्रश्न 5.
मेरा तीसरा और चौथा वर्ण मिलकर ‘खुला’ शब्द का विरुद्धार्थी शब्द ___ बनता है।
उत्तर :
बंद

प्रश्न 6.
अब बताओ मेरा नाम ।
उत्तर :
पोरबंदर

ढूँढ़ते रह जाओगे Summary in Hindi

(1) सोने की …………. भार ।
वह सोने की वस्तु है, परंतु उसे सुनार नहीं बेचता। उसकी कीमत तो अधिक नहीं है, पर उसका वजन अधिक है। (चारपाई)

(2) एक नगर ………… उजाला।
एक ऐसा नगर (शहर) है जिसमें बहुत-से चोर रहते हैं। उन चोरों का मुँह काला है। उनकी पूंछ पकड़कर खींचने से फौरन प्रकाश हो जाता है। (माचिस)

(3) पानी ………….. लेटा।
पानी मेरा बाप है और पानी ही मेरा बेटा भी है। मुँह ऊपर उठाकर आकाश की ओर देखोगे तो मैं सबके ऊपर लेटा हुआ दिखाई दूंगा। (बादल)

(4) खुली रात में .. …. पोती हूँ।
रात में जब आकाश साफ होता है। (आकाश में बादल नहीं होते) तब मेरा जन्म होता है। मैं हरी घास पर सोती हूँ। मेरी शक्ल मोती जैसी है। मैं बादल की पोती हूँ। (ओस)

(5) इधर की …………. में आता।
मैं इधर की बात उधर और उधर की बात इधर करता हूँ। लेकिन मुझे कोई चुगलखोर नहीं कहता। मैं सबके लिए बहुत उपयोगी हूँ। (टेलिफोन)

(6) सोने को …………….. राजा कहलाऊँ।
‘मेरे पास सोने के लिए पलंग नहीं हैं। मैंने अपने लिए महल भी नहीं बनाए हैं। मेरे पास एक रुपया भी नहीं, फिर भी मैं राजा कहलाता हूँ। (शेर)

(7) तीन अक्षर ………… कहलाऊँ।
मेरा नाम तीन अक्षरों से बना है। मैं सबको पानी देता हूँ। मेरे नाम का पहला अक्षर निकाल दिया जाए तो मैं ‘दल’ कहलाऊँगा। और बीच का अक्षर निकाल दिया जाए तो मैं ‘बाल’ कहलाऊँगा। (बादल)

GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 7 ढूँढ़ते रह जाओगे

ढूँढ़ते रह जाओगे Summary in English

(1 ) It is a thing of sleeping but the goldsmith does not sell it. It has no high price, but has heavy weight. (Cot)

(2) It is such a town where many thieves live. Their mouths are black. If, you pull any of them with its tail, there is light. (Matchbox)

(3) Water is my father and my son too. If you look at the sky, you will find me sleeping there. (Cloud)

(4) I am born when the sky is clear at night. I sleep on green grass. My shape is like a pearl. I am called the granddaughter of a cloud. (Dewdrop)

(5) I exchange talks but nobody calls me a backbiter. I am very useful to all. (Telephone)

(6) I have no bed to sleep. I have not built a palace for me. Though I haven’t any money, I am called : ‘the king.’ (Lion)

(7) My name has three letters. I provide water to all. If you omit my first letter, I will be called ‘दल’ ‘mass.’ If you omit the middle letter, I will be called ‘बाल’ ‘hair.'(Cloud)

ढूँढ़ते रह जाओगे Summary in Gujarati

શોધતાં રહી જશો

(1) તે સૂવાની વસ્તુ છે, પરંતુ તેને સોની વેચતો નથી. તેની કિંમત વધારે નથી, પરંતુ તેનું વજન વધારે છે. (પલંગ)

(2) એક એવું નગર છે, જેમાં ઘણા ચોરો રહે છે. તે ચોરોનાં મુખ કાળાં છે. એમની પૂંછડી પકડીને ખેંચવાથી તરત જ પ્રકાશ થઈ જાય છે. (માચિસ)

(3) પાણી મારા પિતા છે અને પાણી મારો પુત્ર પણ છે. મોં ઊંચું કરીને આકાશ તરફ જોશો તો હું સૌની ઉપર સૂતેલું જણાઈશ. (વાદળ)

(4) રાત્રે જ્યારે આકાશ સ્વચ્છ હોય છે, ત્યારે મારો જન્મ થાય છે. હું લીલાં ઘાસ પર સૂઈ જાઉં છું. મારી આકૃતિ મોતી જેવી છે. હું વાદળની પૌત્રી છું. (ઝાકળ)

(5) હું અહીંની વાત ત્યાં અને ત્યાંની વાત અહીં કરું છું. પરંતુ મને કોઈ ચાડિયો નથી કહેતું. હું સોને ખૂબ ઉપયોગી છું. (ટેલિફોન)

(6) મારી પાસે સૂવા માટે પલંગ નથી. મેં મારા માટે મહેલ પણ બનાવ્યો નથી. મારી પાસે એક રૂપિયો પણ નથી, છતાં હું ‘રાજા’ કહેવાઉં છું. (સિંહ)

(7) મારું નામ ત્રણ અક્ષરોનું બનેલું છે. હું સૌને પાણી આપું છું. મારા નામનો પહેલો અક્ષર કાઢી નાખવામાં આવે તો હું ‘ત’ (સમૂહ) કહેવાઈશ અને વચલો અક્ષર કાઢી નાખવામાં આવે તો હું ‘વાન’ કહેવાઈશ. (વાદળ)

GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 7 ढूँढ़ते रह जाओगे

विषय-प्रवेश

पढ़ाई के साथ मनोरंजन भी होता रहे, तो विद्यार्थियों का मन तरोताजा बना रहता है। इस पाठ में दी गई पहेलियाँ दिमागी कसरत भी कराती हैं और मनोरंजन भी देती हैं।

शब्दार्थ (Meanings)

मोल – मूल्य, कीमत; price भार – वजन; weight ढेरों – अनेक, बहुत; many उजाला – रोशनी, प्रकाश; light मूरत – मूर्ति, शक्ल; a figure पोती – बेटे की बेटी; a granddaughter चुगलखोर – पीठ पीछे बुराई करनेवाला; a back-biter

Leave a Comment

Your email address will not be published.