GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 8 मुस्कान के मोती

Gujarat Board GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 8 मुस्कान के मोती Textbook Exercise Important Questions and Answers, Notes Pdf.

Gujarat Board Textbook Solutions Class 7 Hindi Chapter 8 मुस्कान के मोती

GSEB Solutions Class 7 Hindi मुस्कान के मोती Textbook Questions and Answers

मुस्कान के मोती अभ्यास

प्रश्न 1.
इकाई में दिए गए चुटकुलों को दो-दो की टुकडी में अभिनय के साथ प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर :
कक्षा के छात्रों के दो-दो के गुट बनाएँ। प्रत्येक गुट से एक-एक छात्र कोई मजेदार चुटकुला सुनाएँ। चुटकुला नीरस न हो, चुटकुला भाव के अनुसार, अभिनय के साथ कहें।

प्रश्न 2.
आप सुने हुए मजेदार चुटकुले सुनाइए।
उत्तर:
(1) अमित : (पहलवान से) कमाल है भाई, 5 साल पहले भी तुमने अपनी उम्र 32 वर्ष बताई थी और आज भी अपनी उम्र 32 वर्ष ही बता रहे हो?
पहलवान : हम पहलवान हैं, जो एक बार कह देते हैं, उस पर अटल रहते हैं। अपनी बात से पीछे नहीं हटते।

(2) सुरेन्द्र : नवीन, इन्सान की नज़र ज्यादा तेज है या जानवर की?
नवीन : जानवर की।
सुरेन्द्र : यह तुम कैसे कह सकते हो?
नवीन : क्योंकि जानवर कभी चश्मा नहीं पहनते।

(3) अंकल : आरती, तुमने अखबारवाले का बिल देखा है?
आरती : अंकल, क्या शहर में लोग बिलों में भी रहते हैं?

(4) नौकर : मालिक, आप एक साथ दो-दो रोटियाँ क्यों खाते हैं?
मालिक : डॉक्टर ने मुझे डबल रोटी खाने को कहा है।

प्रश्न 3.
उदाहरण के अनुसार एक शब्द रखकर, चुटकुला बनाइए :
उदाहरण :
शिक्षक : ‘हेतल मिठाई नहीं खाती।’ इसमें हेतल क्या है?
छात्र : मूर्ख

(1) माँ बेटा, घर में कुत्ता कैसे आ गया?
बेटा : ………………………………..

(2) दुकानदार : आप कब से खड़े-खड़े चीज़ों को देख रहे हैं, आपको क्या चाहिए?
ग्राहक : ………………………………..

(3) न्यायाधीश : बैंक का दरवाजा तोड़ने का कारण बताओ।
चोर : ………………………………..

(4) एक भुलक्कड़ आदमी अपने इलाज के लिए अस्पताल गया बीमारी के बारे में बताया।
डॉक्टर : यह आदत आपको कब से है?
भुलक्कड़ : ………………………………..
उत्तर:
(1) माँ : बेटा, घर में कुत्ता कैसे आ गया?
बेटा : चलकर।

(2) दुकानदार : आप कब से खड़े-खड़े चीज़ों को देख रहे हैं, आपको क्या चाहिए?
ग्राहक : मौका।

(3) न्यायाधीश : बैंक का दरवाजा तोड़ने का कारण बताओ।
चोर : ताला।

(4) एक भुलक्कड़ आदमी अपने इलाज के लिए अस्पताल गया और अपनी भूल जाने की बीमारी के बारे में बताया।
डॉक्टर : यह आदत आपको कब से है?
भुलक्कड़ : याद नहीं।

प्रश्न 4.
‘फंसोगे फिर भी हँसोगे’। निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर ‘हाँ’ या ‘ना’ में दीजिए :
(1) क्या तुम्हारे घरवाले जानते हैं कि तुम मूर्ख हो?
(2) क्या तुम अकेले ही पागल हो?
(3) मेरे दिए हुए पाँच सौ रुपए खर्च कर दिए?
उत्तर :
(1) ना
(2) ना
(3) हाँ

प्रश्न 5.
क्या हमें ‘हर प्रसंग और हर जगह पर हँसते रहना चाहिए?’ कारण सहित बताइए।
उत्तर :
हँसना तभी उचित है जब कोई हँसनेवाली बात हो। हमारा व्यवहार प्रसंगानुकूल होना चाहिए। हर प्रसंग पर और हर जगह हँसना मूर्खता, अशिष्टता और पागलपन का सूचक है।

मुस्कान के मोती स्वाध्याय

प्रश्न 1.
आपके जीवन में कई प्रसंग ऐसे भी घटे होंगे, जब किसी गम्भीर या सरल बात पर आप या आप से जुड़े अन्य कोई कुछ बोले होंगे और हँसी का माहौल बन गया होगा। यही तो है चुटकुला। ऐसी बातें याद कीजिए और चुटकुले के रूप में लिखिए।
उत्तर:
(1) दादाजी (पौत्र के मित्र से) : क्यों राजू, आजकल दिखाई नहीं देते हो।
राजू : आजकल बहुत कम आता हूँ।
दादाजी : बहुत कमाते हो? यह तो बहुत अच्छी बात है।

(2) कमल : देखो, बिजली आ गई!
दादीजी : (‘बिजली’ को ‘बिल्ली’ समझकर) इस बिल्ली ने तो नाक में दम कर दिया है। दूध खुला हो तो ढक दे, बेटा! कल तो सब पी गई थी।

प्रश्न 2.
भाषा की एक खूबी है – अनेकार्थी शब्द। अनेकार्थी शब्द के विभिन्न अर्थों का उपयोग कर चुटकुला बना सकते हैं। उदाहरण अनुसार चुटकुला बनाइए।
उदाहरण : शिक्षक : लंका को सोने की लंका क्यों कहते हैं?
छात्र : क्योंकि वहाँ कुम्भकर्ण जैसे सोनेवाले लोग रहते थे।
सोना – धातु (संज्ञा)
सोना – निद्रावस्था (क्रिया)
(1) बस (2) उत्तर (3) कर
उत्तर:
(1) बस
पिताजी : बेटा, क्या थक गए? थोड़ा ही और चलना है।
बेटा : पिताजी अब और नहीं, बस।
पिताजी : बेटा, बस यहाँ आती ही नहीं है। पैदल ही चलना होगा।

(2) उत्तर
दादाजी : (4 वर्ष के पोते से) तुम इस प्रश्न का उत्तर बता सकते हो?
पोता : दादाजी, क्या प्रश्न की भी उत्तर दिशा होती है?

(3) कर
पति : देखो, सरकार ने आमदनी पर कर (Tax) बढ़ा दिया।
पत्नी : सरकार का और काम ही क्या है? वह जहाँ चाहती है, भिखारी की तरह कर (हाथ) बढ़ा देती है।

प्रश्न 3.
उदाहरण अनुसार चुटकुलों की पूर्ति कीजिए :
उदाहरण : मालिक : तू बहुत बड़ा गधा है।
नौकर : ऐसा कहकर मुझे शरमिन्दा न करें मालिक, बड़े तो आप हैं।

(1) पतली गली में दो आदमी आमने-सामने आ गए।
पहला आदमी : हटो बीच में से, मैं किसी गधे को रास्ता नहीं देता।
दूसरा आदमी : (रास्ते से हटते हुए) पर मैं तो ………………………………..।

(2) (न्यायालय में दो वकील)
पहला वकील : तू गधा है।
दूसरा वकील : तू तो बड़ा गधा है।
पहला वकील : तू बहुत बड़ा गधा है।
न्यायाधीश : ओर्डर, ओर्डर! आपको ध्यान रखना चाहिए कि मैं भी ………………………………..।

(3) लड़का : मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूँ।
लड़की का पिता : मैं नहीं चाहता कि मेरी बेटी किसी गधे के साथ रहे।
लड़का : जी, मैं भी यही चाहता हैं, इसलिए तो ………………………………..।

(4) योगेश : इस गधे को लेकर कहाँ जा रहा है?
रमेश : देखता नहीं। मेरे साथ गधा नहीं कुत्ता है।
योगेश : यार तू चुप कर। मैं कुत्ते से ही ………………………………..।

(5) (सामने से गधे आते देखकर)
पति : देखो, तुम्हारे रिश्तेदार आ रहे हैं।
पत्नी : जी हाँ, रिश्तेदार तो हैं ही, पर हुए तो आपसे शादी ………………………………..।
उत्तर:
(1) पतली गली में दो आदमी आमने-सामने आ गए।
पहला आदमी : हटो बीच में से, मैं किसी गधे को रास्ता नहीं देता।
दूसरा आदमी : (रास्ते से हटते हुए) पर मैं तो देता हूँ।

(2) (न्यायालय में दो वकील)
पहला वकील : तू गधा है।
दूसरा वकील : तू तो बड़ा गधा है।
पहला वकील : तू बहुत बड़ा गधा है।
न्यायाधीश : ओर्डर, ओर्डर! आपको ध्यान रखना चाहिए कि मैं भी यहाँ बैठा हूँ।

(3) लड़का : मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूँ।
लड़की का पिता : मैं नहीं चाहता कि मेरी बेटी किसी गधे के साथ रहे।
लड़का : जी, मैं भी यही चाहता हूँ, इसलिए तो मुझसे शादी कर दीजिए।

(4) योगेश : इस गधे को लेकर कहाँ जा रहा हैं?
रमेश : देखता नहीं। मेरे साथ गधा नहीं कुत्ता है।
योगेश : यार तू चूप कर। मैं कुत्ते से ही पूछ रहा हूँ।

(5) (सामने से गधे आते देखकर)
पति : देखो, तुम्हारे रिश्तेदार आ रहे हैं।
पत्नी : जी हाँ, रिश्तेदार तो हैं ही, पर हुए तो आपसे शादी करने के बाद ही।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित कहानी पढ़कर, उनमें से अलग-अलग सात शब्द चुनकर उसे शब्दकोश के क्रम में रखिए :
एक कुत्ते ने एक खरगोश को देख लिया। शिकार के लिए उसके पीछे दौड़ा। खरगोश भी अपने प्राण बचाने के लिए तेजी से भागा। कुत्ता बराबर उसका पीछा करता रहा। अंत में उसकी साँस फूल गई। थक-हारकर उसने खरगोश का पीछा करना छोड़ दिया।

तभी एक चरवाहे ने उसकी ओर देखकर ताना कसा – “एक छोटे-से खरगोश ने दौड़ में तुम्हें पछाड़ दिया।”

कुत्ते ने तपाक से जवाब दिया – “महाशय! मैं अपने पेट के लिए दौड़ रहा था, वह अपने प्राणों के लिए दौड़ रहा था।”

सचमुच, जीत के कई कारण होते हैं।

मुस्कान के मोती योग्यता विस्तार

1. निम्नलिखित हास्य-कविता का पठन कीजिए :

इतिहास की परीक्षा

मैंने लिखा पानीपत का, दूसरा युद्ध था सावन में
जापान जर्मनी बीच हुआ, अट्ठारह सौ सत्तावन में।
लिख दिया महात्मा बुद्ध महात्मा गांधीजी के चेले थे
गांधीजी के संग बचपन में वे आँख-मिचौली खेले थे।
राणा प्रताप ने गौरी को, केवल दस बार हराया था
अकबर ने हिंद महासागर, अमरीका से मंगवाया था।
महमूद गजनवी उठते ही, दो घंटे रोज नाचता था
औरंगजेब रंग मे आकर, औरों की जेब काटता था।
इस तरह अनेको भावों से, फूटे भीतर के फव्वारे
जो-जो सवाल थे याद नहीं, वे ही पर्चे पर लिख मारे।
हो गया परीक्षक पागल-सा, मेरी कॉपी को देख देख
बोल इन सब छात्रों में, बस होनहार है यही एक।
औरों के पर्चे फेंक दिये, मेरे सब उत्तर छांट लिये
ज़ीरो नंबर दे कर बाकी के सारे नंबर काट लिये।

– ओमप्रकाश ‘आदित्य’

2. महापुरुषों के जीवन से जुड़े हास्य विनोद के प्रसंगों की किताबें पढ़िए।
3. टीवी पर प्रसारित हास्य संबंधित कार्यक्रम देखिए एवं हास्यप्रसंग, चुटकुले, हास्य कविता कक्षा में सुनाइए।
4. चुटकुले, हास्य-व्यंग्य कविताएँ और हास्य-व्यंग्य चित्रों का संकलन कीजिए।

Hindi Digest Std 7 GSEB मुस्कान के मोती Important Questions and Answers

मुस्कान के मोती विशेष प्रश्नोत्तर

1. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए :

प्रश्न 1.
राजू ने चिन्टु को 15 दिन पहले क्या कहा था?
A. हाथी
B. गेंडा
C. हिपोपोटेमस
D. गधा
उत्तर :
C. हिपोपोटेमस

प्रश्न 2.
भुलक्कड़ पति नयी किताब कितनी बार खरीद लाए थे?
A. दो बार
B. पाँच बार
C. दस बार
D. सात बार
उत्तर :
C. दस बार

प्रश्न 3.
रमेश के अनुसार 50 में से कितने कम करने से 5 बचेंगे?
A. 5
B. 50
C. 0
D. 45
उत्तर :
C. 0

प्रश्न 4.
सुशील के पिताजी सारी तीलियाँ गिनते हैं, क्योंकि कहीं कोई तीली …” न हो।
A. ज्यादा
B. खराब
C. कम
D. टूटी-फूटी
उत्तर :
C. कम

2. कोष्ठक में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए: (जलाकर, भुलक्कड़, लाखों, बोटल, हिपोपोटेमस)

(1) मैंने कल ही सरकस में ………………………………………….. देखा।
(2) अब मैं ………………………………………….. नहीं रहूँगा।
(3) मेरे पिताजी माचिस की सारी तीलियाँ ………………………………………….. देखते हैं।
(4) क्या तुम्हें, ………………………………………….. नहीं दिखाई दी?
(5) कल आने के चक्कर में इस मुहल्ले में मेरे ………………………………………….. रुपए फँसे हैं।
उत्तर :
(1) मैंने कल ही सरकस में हिपोपोटेमस देखा।
(2) अब मैं भुलक्कड़ नहीं रहूँगा।
(3) मेरे पिताजी माचिस की सारी तीलियाँ जलाकर देखते हैं।
(4) क्या तुम्हें बोटल नहीं दिखाई दी?
(5) कल आने के चक्कर में इस मुहल्ले में मेरे लाखों रुपए फँसे हैं।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए :

प्रश्न 1.
पिन्टु ने कितने दिनों के बाद राजू को तमाचा मारा?
उत्तर :
पिन्टु ने 15 दिनों के बाद राजू को तमाचा मारा।

प्रश्न 2.
पति ने कौन-सी नयी किताब खरीदी?
उत्तर :
पति ने ‘याद रखने के एक हजार तरीके’ नामक नयी किताब खरीदी।

प्रश्न 3.
सुशील के पिताजी माचिस की सारी तीलियाँ क्यों गिनते हैं?
उत्तर :
कहीं तीली कम तो नहीं, यह जानने के लिए सुशील के पिताजी माचिस की सारी तीलियाँ गिनते हैं।

प्रश्न 4.
सुरेश को बोटल क्यों नहीं दिखाई दी?
उत्तर :
सुरेश को बोटल इसलिए नहीं दिखाई दी कि वह उस आदमी की जेब में थी, जो उसकी कार के नीचे आ गया था।

मुस्कान के मोती Summary in Hindi

(1) GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 8 मुस्कान के मोती 1
आदमी जूते मंदिर के बाहर निकालने के बदले जूते-सहित पैर ही बाहर निकालकर प्रणाम करता है।

(2) GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 8 मुस्कान के मोती 2
डॉक्टर साहब! मेरे सिर में दर्द है, पर पता नहीं चल रहा कि किस सिर में दर्द है। आप ही कुछ इलाज कीजिए।
आदमी का एक ही सिर सच्चा है, बाकी नकली। फिर भी उसे यह मालूम नहीं कि किस सिर में दर्द है!

(3) GSEB Solutions Class 7 Hindi Chapter 8 मुस्कान के मोती 3
हाथी पर शीर्षासन करते मनुष्य को आपने इस चित्र में देखा। अब हाथी की बारी।
हाथी मनुष्य के सिर पर शीर्षासन करना चाहता है।
आप हाथी की इच्छा पूर्ण कीजिए और बनाइए ऐसा ही एक चित्र।
जरूरत लगे तो इस चित्र को उलटा कर आप देख सकते हैं।

हाथी मनुष्य के सिर पर शीर्षासन करे, यह सचमुच असंभव और हास्यास्पद है।

मुस्कान के मोती Summary in Gujarati

સ્મિતનાં મોતી

ચિન્હઃ તેં રાજુને તમાચો શા માટે માર્યો?
પિન્ટઃ 15 દિવસ પહેલાં તેણે મને હિપોપોટેમસ કહ્યો હતો.
ચિન્હ તો પછી 15 દિવસ પછી આજે જ તમાચો કેમ માર્યો?
પિન્ટઃ મેં ગઈકાલે જ સરકસમાં હિપોપોટેમસ જોયો, મિત્ર!

પતિઃ હવે હું ભૂલકણો નહિ રહું. મને બધું યાદ રહેશે.
પત્નીઃ તે કેવી રીતે?
પતિઃ જો, હું એક નવું પુસ્તક ખરીદી લાવ્યો છું, જેનું નામ છે – યાદ રાખવાની એક હજાર રીત’.
પત્નીઃ હાય રામ, આ પુસ્તક તો તમે દસમી વાર લઈ આવ્યા!

ભિખારી એક રૂપિયો આપી દો, સાહેબ!
ભરતઃ કાલે આવજે.
ભિખારીઃ કાલે આવવાના ચક્કરમાં આ મહોલ્લામાં મારા લાખો રૂપિયા ફ્લાઈ ગયા છે.

શિક્ષકઃ રમેશ, 50માંથી કેટલા ઓછા કરવાથી 5 બચશે?
રમેશ : ગુરુજી, 0 કાઢી નાખો.

સુશીલ મારા પિતાજી જ્યારે માચિસ બૉક્સ ખરીદે છે, ત્યારે બધી દીવાસળી ગણે છે કે ઓછી તો નથી?
ગીતા મારા પિતાજી માચિસ બૉક્સ ખરીદે છે ત્યારે બધી દીવાસળી સળગાવીને જુએ છે કે કોઈ દીવાસળી ખરાબ તો નથી?

સુરેશઃ આ ટાયર કેવી રીતે પંક્યર થઈ ગયું?
મહેશઃ એક કાચની બાટલી પર ચઢી ગયું હતું.
સુરેશઃ શું તને બાટલી ન દેખાઈ?
મહેશઃ શું કહું યાર! તે તો એ માણસના ખિસ્સામાં હતી, જે મારી કારની નીચે આવી ગયો હતો.

मुस्कान के मोती विषय-प्रवेश

कहते हैं, एक जोरदार ठहाका तंदुरुस्ती के लिए एक अच्छी खुराक बन जाता है। सचमुच, हास्य किसी टॉनिक से कम नहीं होता। अच्छे चुटकुले सुनकर दुःख-दर्द छू-मंतर हो जाते हैं। इस पाठ में कुछ ऐसे ही चुटकुले दिए 10 હૈં

मुस्कान के मोती शब्दार्थ

  • चाँटा – तमाचा, चपत
  • हिपोपोटेमस – एक बड़े शरीरवाला, विचित्र रूपवाला जानवर
  • भुलक्कड़ – बहुत भूलनेवाला, जिसको भूल जाने की आदत हो
  • तरीका – उपाय, काम करने का ढंग
  • तीली – सलाई

Leave a Comment

Your email address will not be published.