GSEB Class 11 Hindi Vyakaran शब्द शक्ति (1st Language)

Gujarat Board GSEB Solutions Class 11 Hindi Vyakaran शब्द शक्ति (1st Language) Questions and Answers, Notes Pdf.

GSEB Std 11 Hindi Vyakaran शब्द शक्ति (1st Language)

1. निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर दीजिए :

प्रश्न 1.
शब्दशक्ति किसे कहते हैं?
उत्तर :
किसी भी शब्द का ठीक ठीक – अर्थ बताने वाले व्यापार या वृत्ति को शब्दशक्ति कहते हैं।

GSEB Class 11 Hindi Vyakaran शब्द शक्ति (1st Language)

प्रश्न 2.
शब्दशक्ति के कितने भेद हैं? कौन-कौन-से?
उत्तर :
शब्दशक्ति के तीन भेद हैं।

  • अभिधा
  • लक्षणा और
  • व्यंजना।

प्रश्न 3.
अभिधा शब्दशक्ति किसे कहते हैं?
उत्तर :
शब्द की जिस शक्ति से मुख्यार्थ या स्वाभाविक अर्थ का ज्ञान होता है, उसे अभिधा शब्दशक्ति कहते हैं।

प्रश्न 4.
अभिधा शब्दशक्ति से प्राप्त होनेवाले अर्थ को क्या कहते हैं?
उत्तर :
अभिधा शब्दशक्ति से प्राप्त होनेवाले अर्थ को वाच्यार्थ या अभिधार्थ कहते हैं।

GSEB Class 11 Hindi Vyakaran शब्द शक्ति (1st Language)

प्रश्न 5.
अभिधा शक्ति का बोध करानेवाले मुख्य साधन कौन-से हैं?
उत्तर :
अभिधा शक्ति का बोध करानेवाले मुख्य साधन शब्दकोश, व्याकरण आदि हैं।

प्रश्न 6.
अभिधा शब्दशक्ति की मर्यादा क्या है?
उत्तर :
अभिधा शब्दशक्ति की मर्यादा यह है कि एकार्थक शब्दों का अर्थ तो कोश आदि से ग्रहण कर सकते है, परंतु अनेकार्थक शब्दों में संदेह रहता है कि कवि या लेखक को कौन-सा अर्थ अभीष्ट है।

प्रश्न 7.
लक्षणा शब्दशक्ति किसे कहते हैं?
उत्तर :
मुख्यार्थ का ज्ञान होने के उपरांत बाधा पड़ने पर उससे संबंधित अन्य अर्थ का बोध करानेवाले शब्द व्यापार को लक्षणा शब्द शक्ति कहते हैं।

प्रश्न 8.
लक्ष्यार्थ ग्रहण की मुख्य शर्ते क्या हैं?
उत्तर :
लक्ष्यार्थ ग्रहण करने की तीन मुख्य शर्ते हैं –

  • मुख्यार्थ से अभिप्रेत अर्थ में बाधा पड़ना,
  • मुख्यार्थ के बाधित होने पर लिया जानेवाला दूसरा जो अर्थ अनिवार्य रूप से मुख्यार्थ से संबंधित होता है, और
  • मुख्य अर्थ को छोड़कर अन्य अर्थ ग्रहण करने का या तो कोई विशेष प्रयोजन हो या कोई रूढ़ि अर्थात् परंपरा हो।

GSEB Class 11 Hindi Vyakaran शब्द शक्ति (1st Language)

प्रश्न 9.
प्रयोग के आधार पर लक्षणा के दो मुख्य भेद कौन-से हैं?
उत्तर :
प्रयोग के आधार पर लक्षणा शब्दशक्ति के दो मुख्य भेद हैं :

  • रूढ़ा लक्षणा और
  • प्रयोजनवती लक्षणा।

प्रश्न 10.
व्यंजना शब्दशक्ति किसे कहते हैं?
उत्तर :
जब अभिप्रेत अर्थ की प्राप्ति लक्षणा-शब्दशक्ति द्वारा न हो तब वहाँ जिस शब्दशक्ति द्वारा अर्थग्रहण किया जाता है उसे व्यंजना शब्दशक्ति कहते हैं। व्यंजना में अर्थ और भी सूक्ष्म हो जाता है तथा मूल वाच्यार्थ से कोई सीधा संबंध नहीं होता।

प्रश्न 11.
व्यंजना के मुख्य प्रकार कौन-कौन से हैं?
उत्तर :
व्यंजना के मुख्य प्रकार हैं :

  • शाब्दी व्यंजना,
  • आर्थी व्यंजना,
  • अभिधामूला व्यंजना और
  • लक्षणामूला व्यंजना आदि।

Leave a Comment

Your email address will not be published.