GSEB Solutions Class 12 Hindi Chapter 10 कारतूस

Gujarat Board GSEB Std 12 Hindi Textbook Solutions Chapter 10 कारतूस Textbook Exercise Important Questions and Answers, Notes Pdf.

GSEB Std 12 Hindi Textbook Solutions Chapter 10 कारतूस

GSEB Std 12 Hindi Digest कारतूस Textbook Questions and Answers

स्वाध्याय

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर उनके नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर दीजिए :

प्रश्न 1.
“वजीरअली आदमी है या भूत” यह वाक्य कौन बोलता है?
(क) सिपाही
(ख) लेफ्टीनेंट
(ग) कर्नल
(घ) सआदत अली
उत्तर :
(ख) लेफ्टीनेंट

प्रश्न 2.
असादत अली ने अपनी आधी जायदाद किसे दे दी?
(क) कर्नल को
(ख) रामसुद्दौला को
(ग) आसिफ़उदौला को
(घ) वजीरअली को
उत्तर :
(क) कर्नल को

प्रश्न 3.
वजीर अली वकील का कत्ल करके कहाँ भाग गया?
(क) अफगानिस्तान
(ख) नेपाल
(ग) आजमगढ़
(घ) दिल्ली
उत्तर :
(ग) आजमगढ़

GSEB Solutions Class 12 Hindi Chapter 10 कारतूस

प्रश्न 4.
सवार किससे मिलना चाहता था?
(क) लेफ्टीनेंट से
(ख) कर्नल से
(ग) सिपाही से
(घ) वजीर अली से
उत्तर :
(ख) कर्नल से

प्रश्न 5.
कर्नल ने सवार को कितने कारतूस दिए?
(क) पाँच
(ख) बहुत
(ग) दस
(घ) थोड़े
उत्तर :
(ग) दस

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिए :

प्रश्न 1.
कर्नल कालिंज ने खेमा जंगल में क्यों लगाया था?
उत्तर :
कर्नल कालिंज ने जंगल में छिपे हुए वजीर अली को गिरफ्तार करने के लिए जंगल में खेमा लगाया था।

प्रश्न 2.
सिपाही, वजीर अली से क्यों तंग आ गये थे?
उत्तर :
सिपाही जंगल में छिपे हुए वजीर अली को गिरफ्तार करने के लिए उसका पीछा कर रहे थे, पर वह उनकी आँखों में धूल झोंकता रहा और उनकी पकड़ में नहीं आ रहा था। इसलिए वे वजीर अली से तंग आ गए थे।

प्रश्न 3.
कर्नल ने सिपाही को सवार पर नज़र रखने के लिए क्यों कहा?
उत्तर :
कर्नल यह जानकारी रखना चाहता था कि सवार किस तरफ जा रहा है। इसलिए उसने सिपाही को सवार पर नजर रखने के लिए कहा।

GSEB Solutions Class 12 Hindi Chapter 10 कारतूस

प्रश्न 4.
कंपनी का क्या हुकम था?
उत्तर :
कंपनी का हुक्म था कि वजीर अली को गिरफ्तार किया जाए।

प्रश्न 5.
वजीर अली की गिरफ्तारी बहुत मुश्किल है ऐसा सवार ने क्यों कहा?
उत्तर :
सवार वजीर अली को गिरफ्तार करने के बहाने कर्नल से कारतूस हासिल करना चाहता था, इसलिए उसने कर्नल से कहा कि वजीर अली की गिरफ्तारी बहुत मुश्किल है।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-दो वाक्यों में लिखिए :

प्रश्न 1.
वजीर अली के अफसाने सुनकर कर्नल को राबिनहुड की याद क्यों आती थी?
उत्तर :
वजीर अली जंगल में अपने बहादुर साथियों के साथ रहता है। वह दिल दहला देनेवाले कारनामे करता है और पकड़ में नहीं आता। राबिनहुड भी शेरवुड के जंगलों में अपना गिरोह बनाकर रहनेवाला जांबाज था। वह अमोरों को लूटता और गरीबों की सहायता करता था। इसलिए वजीर अली के अफसाने सुनकर कर्नल को राबिनहुड की याद आती थी।

प्रश्न 2.
सआदत अली कौन था? वह वजीर अली की पैदाइश को अपनी मौत क्यों समझाता था?
उत्तर :
सआदत अली नवाब आसिफउद्दौला का भाई था। वह अवध का नवाब बन गया था। बजीर अली नवाब आसिफउद्दौला का बेटा और उसका दुश्मन था। इसलिए सआदत अली वजीर अली की पैदाइश को अपनी मौत समझता था।

प्रश्न 3.
सआदत अली को कर्नल ने तख्त पर किस मकसद से बिठाया था?
उत्तर :
सआदत अली कर्नल का दोस्त था और बहुत ऐशपसंद आदमी था। उसने अपनी आधी सल्तनत और दस लाख रुपए नकद कर्नल को दे दिए थे। कर्नल ने सआदत अली को इस मकसद से तख्त पर बिठाया था।

प्रश्न 4.
वकील के कत्ल के बाद वजीर अली ने अपनी सुरक्षा कैसे की?
उत्तर :
कंपनी के वकील के कत्ल के बाद वजीर अली अपने जानिसार साथियों के साथ आजमगढ़ की तरफ भाग गया। आजमगढ़ के हुक्मरानो ने उन लोगों को अपनी हिफाजत में घाघरा तक पहुंचा दिया। उसके बाद उसका कारवां गोरखपुर के जंगलों में भटक रहा है।

GSEB Solutions Class 12 Hindi Chapter 10 कारतूस

प्रश्न 5.
कर्नल हक्का-बक्का क्यों रह गया?
उत्तर :
घुड़सवार (वजीर अली) ने कर्नल के खेमे में घुसकर ‘वजीर अली’ को गिरफ्तार करने के बहाने उससे दस कारतूस हासिल कर लिए। अंत में अपना नाम वजीर अली बताकर घोड़े पर सवार होकर भाग गया। यह देखकर कर्नल हक्का-बक्का हो गया।

4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर पाँच-छ: वाक्यों में उत्तर दीजिए :

प्रश्न 1.
हिन्दुस्तान में कंपनी के खिलाफ लहर है ऐसा लेफ्टिनेंट को क्यों लगता था?
उत्तर :
अंग्रेजों के भारत में आने से पहले भारत में मुस्लिमों की हुकूमत थी। अंग्रेजों ने धीरे-धीरे सारे देश में अपनी पकड़ मजबूत करनी शुरू कर दी। उन्होंने अवध की गद्दी से नवाब वजीर अली को उतार दिया। वह अंग्रेजों का कट्टर दुश्मन था। उसने अफगानिस्तान के बादशाह शाहे-जमा को हिंदुस्तान पर हमला करने का आमंत्रण दिया। उससे पहले टीपू सुल्तान ने भी अफगानिस्तान के बादशाह को हिंदुस्तान पर हमला करने के लिए बुलाया था। बंगाल के नवाब शमसुद्दौला ने भी उसे हिंदुस्तान पर हमले की दावत दी थी। यह सब सुनकर लेफ्टिनेंट को लगता है कि सारे हिंदुस्तान में कंपनी के खिलाफ लहर फैली हुई है।

प्रश्न 2.
वजीर अली ने कंपनी के वकील की हत्या क्यों की?
उत्तर :
अंग्रेजी फौज वजीर अली से खौफ खाती थी। इसलिए वजीर अली को अवध की गद्दी से उतारकर उसकी जगह नवाब आसिफउद्दौला के भाई सआदत अली को बिठा दिया गया। अंग्रेजों ने वजीर अली को तीन लाख रुपए सालाना वजीफा मुकर्रर करके बनारस भेज दिया। कुछ महीने बाद गवर्नर जनरल ने उसे कोलकाता तलब किया। इस पर वजीर अली को बहुत गुस्सा आया।

इसकी शिकायत करने के लिए बनारस में रहनेवाले कंपनी के वकील के पास पहुंचा। वकील ने उसकी शिकायत पर ध्यान न देकर उल्टे उसे बहुत बुरा-भला सुना दिया। वजीर अली इसे बर्दाश्त न कर सका और क्रोध में आकर खंजर से उसकी हत्या कर दी। इस प्रकार वकील द्वारा अपमानित होने के कारण वजीर अली ने उसकी हत्या की।

प्रश्न 3.
सवार ने कर्नल से कारतूस कैसे हासिल किए?
उत्तर :
एक दिन एक घुड़सवार काफी धूल उड़ाता हुआ जंगल में खेमे की तरफ आता है। खेमे पर पहुंचकर वह कर्नल से मिलने की इजाजत लेकर अंदर आता है और वहाँ खेमा डालने का कारण पूछता है। कर्नल जवाब देता है कि वह वजीर अली को पकड़ने के लिए यहाँ खेमा डाले पड़ा है। सवार वजीर अली को गिरफ्तार करने के लिए कर्नल से कारतूस की मांग करता है। कर्नल खुश होकर उसे दस कारतूस देता है और उसका नाम पूछता है। सवार जाते-जाते जवाब देता है- ‘वजीर अली’। फिर वह सरपट घोड़ा दौड़ाते हुए निकल जाता है। इस प्रकार हिम्मतभरी तरकीब से सवार कर्नल से कारतूस हासिल करता है।

GSEB Solutions Class 12 Hindi Chapter 10 कारतूस

प्रश्न 4.
‘वजीर अली एक जाँबाज सिपाही था।’ – इस कथन को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर :
बनारस में कंपनी के वकील की हत्या करके वजीर अली ने अंग्रेजों को अपनी जांबाजी का सबूत दे दिया था। उसके हिम्मतभरे कारनामों से अंग्रेज हक्का-बक्का रह जाते थे। उसके काम करने का डंग इतना अदभुत था कि अंग्रेज अफसर दाँतों तले उंगली दबाते थे। वह कर्नल कालिंज और उसकी फौज की आंखों में वर्षों तक धूल झोंकता रहा।

कर्नल गोरखपुर के जंगल में हफ्तों तक खेमा डालकर पड़ा रहा। परंतु वजीर अली उसके हाथ नहीं लगा। उसकी जांबाजी देखते ही बनती है, जब वह घुड़सवार बनकर खेमे में आता है और बड़ी सिफत से कर्नल के हाथ से कारतूस लेकर चंपत हो जाता है। वजीर अली के ऐसे करिश्मे उसे एक जांबाज सिपाही साबित करते हैं।

GSEB Solutions Class 12 Hindi कारतूस Important Questions and Answers

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सविस्तार (पांच-छ: वाक्यों में) लिखिए :

प्रश्न 1.
कर्नल कालिंज को जंगल की जिंदगी बहुत खतरनाक क्यों लगती है?
उत्तर :
कर्नल कालिज एक लेफ्टिनेंट के साथ गोरखपुर के घने जंगल में हफ्तों से खेमा डाले पड़ा है। वह वजीर अली को गिरफ्तार करना चाहता है, पर वह उसके हाथ नहीं आ रहा है। कर्नल के सिपाही भी तंग आ चुके हैं। पूरा दल दिन-रात वजीर अली पर नजर रखे हुए है, परंतु उसका कहीं अता-पता नहीं चल रहा है। यह असफलता कर्नल को कचोट रही है। इसलिए उसे जंगल की जिंदगी खतरनाक लगती है।

प्रश्न 2.
वजीर अली कौन था? अंग्रेजों ने उसे गही से क्यों उतारा?
उत्तर :
वजीर अली अवध के नवाब आसिफउद्दौला का बेटा था। पिता के मरने के बाद उसे अवध की गद्दी पर बिठाया गया। वह शुरू से ही अंग्रेजों से नफरत करता था। उसने पांच महीने अवध पर हुकमत की। इन पांच महीनों में उसने अवध के दरबार को अंग्रेजों के प्रभाव से मुक्त करने में लगभग कामयाबी पा ली।

वह अंग्रेजों का दुश्मन बन गया था। अंग्रेजी फौज उससे डरती थी और उसे गिरफ्तार करना चाहती थी। सआदत अली नवाब आसिफउद्दौला का भाई था। वह बहुत ऐशपसंद था। मौका पाकर अंग्रेजों को अपनी आधी सल्तनत तथा दस लाख रुपए नकद देकर वह अवध के तख्त पर आसीन हो गया। इस तरह वजीर अली से खतरा देखकर अंग्रेजों ने उसे अवध की गद्दी से उतार दिया।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिए :

प्रश्न 1.
वजीर अली का लक्ष्य क्या था?
उत्तर :
वजीर अली का लक्ष्य अंग्रेजों को देश से निकालना था।

GSEB Solutions Class 12 Hindi Chapter 10 कारतूस

व्याकरण

निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची (समानार्थी) शब्द लिखिए :

  • अफ़साना = किस्सा, कहानी
  • खिलाफ = विरुद्ध
  • पाक = मुक्त
  • तकरीबन = लगभग
  • कामयाब = सफल
  • हुकूमत = शासन
  • पैदाइश = जन्म
  • दावत = निमंत्रण, भोज
  • शख्स = व्यक्ति
  • दमखम = शक्ति
  • कत्ल = हत्या
  • वजीफा = पेंशन
  • मुकर्रर = निश्चित
  • परवाह = चिता
  • नफरत = घृणा
  • जानिसार = स्नेहीजन
  • हिफाजत = सुरक्षा
  • मुमकिन = संभव
  • सख्ती = कठोरता
  • गर्द = धल
  • ममरूफ = व्यस्त
  • गुंजाइश = स्थान, जगह
  • तन्हा (तनहा) = अकेलापन, एकांत
  • मुकाम = ठिकाना
  • जाँबाज = बहादूर
  • इकरारनामा = स्वीकृतिपत्र, संमतिपत्र

निम्नलिखित शब्दों के विलोम (विरुद्धार्थी) शब्द लिखिए :

  • अंदरूनी × बाहरी
  • जिंदगी × मौत
  • खिलाफ × तरफदारी
  • नफरत × प्यार
  • कामयाब × नाकामयाब
  • दुश्मन × दोस्त
  • उम्मीद × नाउम्मीदी
  • नकद × उधार
  • गिरफ्तार × रिहा
  • बहादुर × कमजोर
  • परवाह × लापरवाह
  • उलटा × सीधा
  • बुरा × भला
  • ताकत × कमजोरी
  • मुश्किल × आसान
  • मुमकिन × नामुमकिन
  • सख्ती × नरमी
  • करीब × दूर
  • अंदर × बाहर
  • गैर × अपना
  • गिरफ्तारी × रिहाई
  • शोर × खामोशी
  • सन्नाटा × शोर
  • आयात × निकास

निम्नलिखित वाक्य में से विशेषण पहचानिए :

प्रश्न 1.
जंगल की जिंदगी बड़ी खतरनाक होती है।
उत्तर :

  1. खतरनाक – गुणवाचक विशेषण
  2. बड़ी – गुणवाचक विशेषण

GSEB Solutions Class 12 Hindi Chapter 10 कारतूस

निम्नलिखित शब्दसमूहों के लिए एक-एक शब्द लिखिए :

  1. जिसमें खतरा हो – खतरनाक
  2. वह क्षेत्र जहाँ बड़ी संख्या में पेड़-पौधे हों – जंगल
  3. बहादुरीभरे काम – कारनामे
  4. उम्मीद न होना – नाउम्मीदी
  5. अफगानों का मुल्क – अफगानिस्तान
  6. जान की बाजी लगानेवाला – जाँबाज
  7. वकालत करनेवाला – वकील
  8. जो आसान न हो – मुश्किल
  9. यात्रियों का समूह – काफिला
  10. घोड़े के पाँव के जमीन पर पड़ने से उठी आवाज़ – टाप

निम्नलिखित अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करके फिर से लिखिए :

प्रश्न 1.

  1. जंगल का ज़िदगी बड़ी खतरनाक होती है।
  2. उसके अफसाने बड़ा दिलचस्प है।
  3. उसने मुझे रुपए दस लाख दिए।
  4. साहब, तुम्हारी चिट्ठी आई है।
  5. मैं भगवान की प्रार्थना करता रहा।

उत्तर :

  1. जंगल की जिंदगी बड़ी खतरनाक होती है।
  2. उसके अफसाने बड़े दिलचस्प हैं।
  3. उसने मुझे दस लाख रुपए दिए।
  4. साहब, आपकी चिट्ठी आई है।
  5. मैं भगवान से प्रार्थना करता रहा।

कारतूस Summary in Hindi

विषय-प्रवेश :

प्रस्तुत एकांकी में वजीर अली नामक एक ऐतिहासिक दिलेर पात्र के हक्का-बक्का कर देनेवाले कारनामों का वर्णन किया गया है। वजीर अली ने अंग्रेजों की नाक में दम कर रखा था। उसका मुख्य उद्देश्य अंग्रेजों को देश से निकालना था। उसके काम करने का ढंग इतना अदभुत था कि अंग्रेज अधिकारी दाँतों तले उंगली दबाते थे।

GSEB Solutions Class 12 Hindi Chapter 10 कारतूस

पाठ का सार :

वजीर अली का पीछा : कर्नल कालिंज ने वजीर अली को गिरफ्तार करने के लिए अपने लेफ्टिनेंट और सिपाहियों के साथ गोरखपुर के जंगल में खेमा डाल रखा है। हफ्तों हो चुके हैं, फिर भी वजीर अली उसके हाथ नहीं आ रहा है। सिपाही जंगल में रहते-रहते तंग आ चुके हैं। कर्नल को वजीर अली की दिलेरी और हरकतें राबिनहुड की याद दिलाती हैं।

सआदत अली : आसिफउद्दौला अवध का नवाब था। उसका भाई था सआदत अली। आसिफउद्दौला के यहाँ लड़के की कोई उम्मीद नहीं थी। वजीर अली की पैदाइश को सआदत अली ने अपनी मौत का खयाल किया।

वजीर अली : वजीर अली ने अवध पर पांच महीने हुकूमत की थी। इन पांच महीनों में उसने अवध के दरबार को अंग्रेजी प्रभाव से मुक्त रखने में लगभग कामयाबी पा ली थी। वह अंग्रेजों का दुश्मन बन गया था। अंग्रेजी फौज उससे खौफ खाती थी और उसे गिरफ्तार करना चाहती थी।

सआदत अली अवध के तख्त पर : सआदत अली नवाब आसिफउद्दौला का भाई था। वह बहुत ऐशपसंद आदमी था। अंग्रेजों को अपनी आधी सल्तनत तथा दस लाख रुपए नकद देकर वह अवध के तख्त पर आसीन हो गया था।

वजीर अली को बनारस पहुंचाया गया : अंग्रेजों ने वजीर अली को उसके पद से हटाकर बनारस पहुंचा दिया और उसके लिए तीन लाख रुपया सालाना वजीफा मुकर्रर कर दिया गया।

कंपनी के वकील से शिकायत : बनारस पहुंचने पर कुछ ही महीनों के पश्चात् गवर्नर जनरल ने उसे कोलकाता तलब किया। इस पर वजीर अली को बहुत गुस्सा आया। वह बनारस में रहनेवाले कंपनी के वकील के पास इसकी शिकायत करने पहुंचा। वकील ने उसकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया, उल्टे उसे भला-बुरा सुना दिया।

वकील का कत्ल और पलायन : वकील की बातें वजीर अली को बर्दाश्त नहीं हुई। उसने खंजर निकाला और वकील का कत्ल कर दिया। हत्या के बाद वह अपने जांबाज साथियों के संग आजमगढ़ की ओर भाग गया। वहाँ से घूमता-घामता वह गोरखपुर के जंगल में पहुंचा था और वह यहीं अपने गिरोह के साथ भटक रहा है। अब वह सआदत अली को उसके पद से हटाकर अवध पर कब्जा करने की योजना बना रहा है। अब कर्नल कालिंज ने उसे गिरफ्तार करने के लिए इस जंगल में खेमा डाल रखा है।

वजीर अली की दिलेरी : एक दिन खेमे से दूर काफी धूल उड़ती दिखाई देती है। कर्नल को पता चलता है कि एक घुड़सवार तेजी से उधर चला आ रहा है। वह सिपाहियों से उस घुड़सवार पर नज़र रखने के लिए कहता है।

घुड़सवार और कर्नल : घुड़सवार खेमे पर पहुंचता है। वह कर्नल से मिलने की इजाजत लेकर अंदर जाता है। वह कर्नल से पूछता है कि यहाँ यह खेमा क्यों डाला गया है? कर्नल जवाब देवा है कि वजीर अली को गिरफ्तार करने के लिए। सवार कहता है कि वजीर अली को गिरफ्तार करना मुश्किल है। वह कर्नल से बजौर अली को गिरफ्तार करने के लिए कारतूस की मांग करता है। कर्नल उसे दस कारतूस देता है और उसका नाम पूछता है। सवार जाते-जाते जवाब देता है – ‘वजीर अली’। फिर वह सरपट घोड़ा दौड़ाते हुए निकल जाता है। कर्नल दंग रह जाता है।

GSEB Solutions Class 12 Hindi Chapter 10 कारतूस

कारतूस शब्दार्थ :

  • खेमा – अस्थाई पड़ाव।
  • अफसाने – किस्से, कहानियाँ।
  • कारनामे – करतूत, प्रशंसनीय काम।
  • नफरत – घृणा।
  • हुकूमत – शासन, सत्ता।
  • तकरीबन – लगभग।
  • कामयाब – सफल।
  • पैदाइश – उत्पत्ति।
  • तख्त – सिंहासन, राजगद्दी।
  • मसलेहत – गुप्त सलाह।
  • मुमलिकत – सल्तनत, राज्य।
  • दावत – न्योता, बुलावा।
  • निस्बती – संबंधी, रिश्ते का।
  • शखा – आदमी।
  • दमखम – शक्ति।
  • मुकर्रर – तय, निश्चित।
  • तलब किया – बुलाया।
  • हुक्मरान – शासक।
  • हिफाजत – रक्षा, निगरानी।
  • कारवा – झुंड।
  • मुमकिन – संभाव्य, जो हो सके।
  • गर्द – धूल।
  • मसरूफ – व्यस्त।
  • काफिला – समूह।
  • शुब्हे – शक।
  • सरपट – तेज चाल (घोड़े की)।
  • राजेदिल – दिल की (रहस्य की) बात।
  • हमगोश – पड़ोसी, मित्र।
  • दारद – मौजूद।
  • तन्हाई – एकांत।
  • तन्हा – अकेला।
  • वक्फे – आराम, विराम।
  • मुकाम – स्थान, पड़ाव।
  • लाव-लश्कर – सामान, असबाब।
  • जॉबाज – जान निछावर करनेवाला।
  • शुक्रिया – कृतज्ञता ज्ञापन, उपकार मानना।
  • जानबख्शी – प्राण दान देना।
  • सन्नाटा – स्तब्धता, नीरवता।
  • हक्का-बक्का – अवाक रह जाना।

Leave a Comment

Your email address will not be published.