GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 5 धरती को महकाएँ

Gujarat Board GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 5 धरती को महकाएँ Textbook Exercise Important Questions and Answers, Notes Pdf.

Gujarat Board Textbook Solutions Class 6 Hindi Chapter 5 धरती को महकाएँ

GSEB Solutions Class 6 Hindi धरती को महकाएँ Textbook Questions and Answers

अभ्यास

प्रश्न 1.
इस काव्य को टेपरिकॉर्डर द्वारा सुनिए और समूह. बनाकर गान करवाइए।
उत्तर :
कक्षा में टेपरिकॉर्डर पर यह काव्य सुनाया जाए और समूह बनाकर गान किया जाए।

2. अंदाज अपना-अपना :

प्रश्न 1.
यदि सूरज न निकलता तो …
उत्तर :
यदि सूरज न निकलता तो दिन न होता। हमें सूर्य का प्रकाश न मिलता। सूर्यप्रकाश न होने पर कहीं वनस्पति न होती और हरियाली का नामोनिशान न होता। सूर्य के न निकलने पर न बादल बनते और न वर्षा होती।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 5 धरती को महकाएँ

प्रश्न 2.
यदि बगिचे में पेड़ चलते होते तो ….
उत्तर :
यदि बगिचे में पेड़ चलते होते तो बड़ी अफरातफरी मच जाती। वे आपस में टकराते और उनकी शाखाएँ और टहनियाँ टूट-टूटकर नीचे गिर जाती। कोई व्यक्ति बगिचे में जा नहीं सकता। सचमुच, यह एक विलक्षण दृश्य होता।

प्रश्न 3.
यदि दीपक बोलता तो ….
उत्तर :
यदि दीपक बोलता तो वह अपनी आत्मकथा सुनाता। रात में होनेवाली अनेक दिलचस्प घटनाएँ हमें दीपक के मुँह से सुनने को मिलतीं।

प्रश्न 4.
यदि पेड़-पौधे न होते तो …
उत्तर :
पेड़-पौधों से दुनिया में हरियाली छाई रहती है। उनसे तरह-तरह के फूल-फल, जड़ी-बूटियाँ आदि मिलते हैं। यदि पेड़-पौधों के बिना हरियाली न होती तो उपयोगी चीजें न मिलतीं और दुनिया वीराने में बदल जाती।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

प्रश्न 1.
आपके आसपास में कौन-कौन-से फूल दिखाई देते हैं?
उत्तर :
हमारे आसपास गेंदा, चमेली, गुड़हल और चंपा के फूल दिखाई देते हैं।

प्रश्न 2.
प्रकृति के तत्त्व कौन-कौन-से हैं?
उत्तर :
प्रकृति के पाँच तत्त्व हैं – अग्नि, जल, पृथ्वी, वायु और आकाश

प्रश्न 3.
प्रकृति से हमें क्या-क्या मिलता है?
उत्तर :
प्रकृति से हमें हवा, पानी और प्रकाश मिलते हैं। तरह-तरह के पेड़-पौधे और फल-फूल हमें प्रकृति से ही मिलते हैं।

प्रश्न 4. जोड़ मिलाइए :

नाम —— काम
(1) फूल ——- अच्छे-अच्छे काम करना
(2) सूरज ——- अँधेरा हरना
(3) दीपक ——- खुशबू देना
(4) मानव ——- गर्मी देना
उत्तर :
(1) फूल – खुशबू देना
(2) सूरज – गर्मी देना
(3) दीपक – अँधेरा हरना
(4) मानव – अच्छे-अच्छे काम करना

5. (अ) नीचे दिए गए शब्दों के समानार्थी शब्द कविता में से ढूँढ़कर वाक्य में प्रयोग कीजिए :

उत्तर :
GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 5 धरती को महकाएँ 1

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 5 धरती को महकाएँ

(ब) चित्र के आधार पर पाँच-छः वाक्य लिखिए :
उत्तर :
GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 5 धरती को महकाएँ 2
सूर्य दुनिया को प्रकाश देता है। सूर्य का उदय पूर्व दिशा में होता है। शाम को यह पश्चिम दिशा में अस्त होता है। सूर्य हमारे जीवन का आधार है। इसलिए हम इसे देवता मानते हैं। सूर्योदय होने पर फूल खिलते हैं। ___फूल तरह-तरह के होते हैं। इनके अलग-अलग रंग और खुशबू होती हैं। सूर्य के चित्र के पास ही सूरजमुखी का फूल दिखाया गया है। यह फूल पीले रंग का होता है और सूर्य के निकलने पर खिलने लगता है। यह फूल हमेशा सूर्य की ओर रहता है।

6. नीचे दिए गए शब्दों में से उचित सर्वनाम चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :

(आप, कोई, नई, गति, क्या, पानी, अपना, कुछ)

उत्तर :
(1) तुम्हारा नाम क्या है?
(2) देखो तो कोई इधर ही आ रहा है।
(3) खाने के लिए कुछ तो दे दो। बहुत भूख लगी है।
(4) मैंने अपना काम पूरा कर दिया है।
(5) आप कहाँ जा रहे हैं?

7. ऊँची आवाज में पढ़िए और समझिए :

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 5 धरती को महकाएँ 5
उत्तर :
ऊपर दिए गए शब्दों में संयुक्ताक्षर का प्रयोग हुआ है। इन्हें ध्यान से देखिए।

स्वाध्याय

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

प्रश्न 1.
फूलों से हमें क्या सीख मिलती है?
उत्तर :
फूल हमेशा खुश रहते हैं। आँधी और वर्षा को वे हँसते-हँसते सहन कर लेते हैं। उनसे हमें यह सीख मिलती है कि हम प्रत्येक स्थिति में खुश रहें। कठिन से कठिन परिस्थितियों को हम हँसते-हँसते सहन कर लें।

प्रश्न 2.
सूरज की किरणें क्या करती हैं?
उत्तर :
सूरज की किरणें अंधकार को दूर भगाकर सारे संसार को प्रकाशित करती हैं।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 5 धरती को महकाएँ

प्रश्न 3.
दीपक जग को कैसे रोशन करता है?
उत्तर :
दीपक अपने हृदय को जला-जलाकर जग को रोशन करता है।

प्रश्न 4.
धरती को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए आप क्या करेंगे?
उत्तर :
धरती को स्वच्छ बनाने के लिए हम कूड़े-कचरे को इधर-उधर न डालकर कूड़ेदान में डालेंगे। धरती को सुंदर बनाने के लिए हम अधिक-से-अधिक पेड़ लगाएँगे। हम बाग और फुलवारियाँ लगाने की प्रवृत्ति में सहयोग देंगे।

प्रश्न 5.
जग में नाम कमाने के लिए हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर :
जग में नाम कमाने के लिए हमें सदा अच्छे काम करने चाहिए, दीनहीन लोगों की सेवा करनी चाहिए।

2. आपकी कल्पना में घेरे में
लिखे गए शब्द संबंधी अन्य शब्द सोचकर पंखुड़ियों में लिखिए :

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 5 धरती को महकाएँ 3

3. समान प्रासवाले शब्द पढ़िए और बोलिए :

उदाहरण :
दानवीय, मानवता, महानता, सज्जनता, समानता।
लंबाई, चौड़ाई, गहराई, पढ़ाई, लिखाई ।
चाचा, दादा, नाना, मामा, बेटा।

4. निम्नलिखित शब्दों का वचन-परिवर्तन करके वाक्य में प्रयोग कीजिए :

उदाहरण :
लड़का – लड़के
वाक्य : पाठशाला के सभी लड़के प्रार्थना में नियमित हैं।
उत्तर :
(1) पंखा – पंखे
वाक्य : हमारी कक्षा में दो पंखे हैं।

(2) आँख – आँखें
वाक्य : दुर्घटना में लड़के की दोनों आँखें चली गईं।

(3) किताब – किताबें
वाक्य : मैंने कहानी की तीन किताबें खरीदीं।

(4) पौधा – पौधे
वाक्य : हमने बाग में नए पौधे लगाए।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 5 धरती को महकाएँ

(5) पेन्सिल – पेन्सिलें
वाक्य : ये सभी पेन्सिलें अच्छी हैं।

5. काव्य-पंक्तियों को पढ़कर उसका भावार्थ लिखिए :

दीपक को देखो कैसे यह,
हरदम जलता रहता है।
अपना अंतर जला-जलाकर
रोशन जग को करता हैं।
आओ, हम भी इंसा बनकर
जग में अपना नाम कमाएँ।
अच्छे-सच्चे काम करें और,
सारी धरती को महकाएँ।
उत्तर :
दीपक सदा स्वयं जलता है लेकिन हमें प्रकाश देता है। हम भी दीपक की तरह स्वयं कष्ट सहें लेकिन दुःखी लोगों का दु:ख दूर कर उन्हें सुखी बनाएँ। ऐसा करनेवाले मानवों को ही यश मिलता है। दिल के सच्चे और अच्छे काम करनेवाले लोग ही दुनिया को सुंदर और सुखमय बनाते हैं।

Hindi Digest Std 6 GSEB धरती को महकाएँ Important Questions and Answers

1. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए :

प्रश्न 1.
खुश-खुश कौन रहते हैं?
A. शूल
B. पत्ते
C. फूल
D. पक्षी
उत्तर :
C. फूल

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 5 धरती को महकाएँ

प्रश्न 2.
सूरज की किरणें रोज …………… पर आती हैं।
A. छत
B. खिड़की
C. दरवाजे
D. धरा
उत्तर :
D. धरा

प्रश्न 3.
दीपक क्या जलाकर दुनिया को रोशनी देता है?
A. शरीर
B. अंतर
C. घर
D. मन
उत्तर :
B. अंतर

प्रश्न 4.
अपना अंतर जलाकर दीपक किसको रोशन करता है?
A. जग को
B. राह को
C. रात को
D. बगिया को
उत्तर :
A. जग को

2. कोष्ठक में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :

(दीपक, धरती, इंसा, खुश-खुश, किरणों)

उत्तर :
(1) बगिया के फूलों को देखो, कैसे खुश-खुश रहते हैं।
(2) सूरज की किरणों को देखो, रोज धरा पर आती हैं।
(3) दीपक को देखो, कैसे यह हरदम जलता रहता है।
(4) आओ, हम भी इंसा बनकर जग में अपना नाम कमाएँ।
(5) हम अपने अच्छे-सच्चे कामों से सारी धरती को महकाएँ।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए :

प्रश्न 1.
फूलों की क्या विशेषता है?
उत्तर :
फूलों की यह विशेषता है कि वे हमेशा खुश रहते हैं।

प्रश्न 2.
कौन फूलों को हँसने से नहीं रोक पाते?
उत्तर :
आँधी और पानी (वर्षा) फूलों को हँसने से नहीं रोक पाते।

प्रश्न 3.
जग को रोशन करने के लिए दीपक क्या जलाता है?
उत्तर :
जग को रोशन करने के लिए दीपक अपना हृदय जलाता है।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 5 धरती को महकाएँ

प्रश्न 4.
हम जग में नाम कैसे कमा सकते हैं?
उत्तर :
हम सच्चाई का व्यवहार और अच्छे काम करके जग में नाम कमा सकते हैं।

4. निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए :

फूल, सूरज और दीपक से हमें क्या सीख मिलती हैं?
उत्तर :
फूल हमेशा मुस्कुराते रहते हैं। सूरज अँधेरा दूर करके हमें प्रकाश देता है। दीपक स्वयं जलकर जग को रोशन करता है। इन तीनों से यह सीख मिलती है कि हमें प्रत्येक परिस्थिति में खुश रहकर अपना काम करना चाहिए। ईमानदारी से किए गए हमारे अच्छे काम ही दुनिया को सुखी और सुंदर बनाएँगे।

इतना जानिए

दिए गए संकेतों के संबंध में जानकारी प्राप्त कीजिए :

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 5 धरती को महकाएँ 4

(1) इस चिह्न से सूचित होता है कि स्कूल निकट ही है, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएँ।

(2) इस चिहन से दवाखाने या अस्पताल की सूचना मिलती है।

(3) यह चिह्न सूचित करता है कि पेट्रोल पंप पास में ही है।

(4) यह चिह्न सार्वजनिक टेलीफोन केंद्र पास में ही होने की सूचना देता है।

प्रवृत्तियाँ

प्रश्न 1.
बाग में जाकर तरह-तरह के फूलों को देखिए और चार फूलों के नाम लिखिए।
उत्तर :
(1) कमल
(2) गुलाब
(3) चमेली
(4) सूरजमुखी।

प्रश्न 2.  किन्हीं तीन फूलों के चित्र बनाइए और उनमें रंग भरिए।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 5 धरती को महकाएँ

धरती को महकाएँ Summary in Hindi

(1) बगिया के ………….. सहते हैं।
बगिया के फूलों को देखो। वे हमेशा कैसे खुश रहते हैं ! चाहे आँधी आए या बारिश वे सबको हँसते हुए सहन करते हैं।

(2) सूरज की ………….. चमकाती हैं।
सूरज की किरणों को देखो। वे प्रतिदिन धरती पर आती हैं। वे रात के अंधेरे को दूर करके सारे संसार को प्रकाशित करती हैं।

(3) दीपक को ……….. करता है।
दीपक को देखो। वह हरदम कैसे जलता रहता है! वह अपना हृदय जलाता है, लेकिन दुनिया को उजाला देता है।

(4) आओ हम भी …………… महकाएँ।
आओ, हम भी इंसान बनें और संसार में अपना नाम रोशन करें – अपना यश फैलाएँ। हम अच्छे-अच्छे काम करें। हमारे अच्छे कामों से यह धरती सुंदर एवं सुगंधित बने।

धरती को महकाएँ Summary in English

(1) Look at the flowers in the garden. How happy they always live! They suffer all the miseries smilingly whether it is intense wind storm or rain.
(2) Look at the sun-rays. They come to the earth every day. They remove darkness of the night and spread light all over the earth.
(3) Look at the lamp. It keeps on burning! It always burns its heart, but it gives light to the world.
( 4 ) Come, let us also be human in real sense and spread our name and fame all over the world. Let the earth be
beautiful and fragrant with our kind deeds.

विषय-प्रवेश

प्रकृति सबसे बड़ी शिक्षक है। उसके अलग-अलग रूपों से हम बहुत कुछ सीख सकते हैं। इस कविता में कवि ने हमें फूल, सूर्य और दीपक से सीख लेने के लिए कहा है।

शब्दार्थ (Meanings)

बगिया – छोटा बगीचा; a small garden फूल – पुष्प; a flower आँधी – धूलभरी जोर की हवा; wind storm पानी – जल (यहाँ, वर्षा); water (here rain) रोज-प्रतिदिन; every day धरा- धरती, भूमि; earth, land अंधकार – अँधेरा; darkness जग- दुनिया, संसार; world चमकाना – प्रकाशित करना; to spread light दीपक- दीया, दीप; a lamp हरदम – हमेशा; always अंतर – हृदय, दिल; heart रोशन – उजाला, प्रकाशित; shining इंसान – मनुष्य; a man, human महकाना – सुगंधित करना; to emit (spread) fragrance

मुहावरे-अर्थ और वाक्य-प्रयोग

(1) रोशन करना – प्रकाशित करना
वाक्य : दीपक अपने प्रकाश से घर को रोशन करता है।

(2) इंसान बनना – अच्छा आदमी बनना
वाक्य : अच्छे काम करके ही हम इंसान बन सकते हैं।

(3) नाम कमाना – यश पाना
वाक्य : गाँधीजी ने दुनिया में नाम कमाया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.