GSEB Solutions Class 8 Hindi पुनरावर्तन 2 Sem 2

Gujarat Board GSEB Solutions Class 8 Hindi Chapter पुनरावर्तन 2 Sem 2 Textbook Exercise Important Questions and Answers, Notes Pdf.

Gujarat Board Textbook Solutions Class 8 Hindi पुनरावर्तन 2 Sem 2

1. निम्नलिखित परिच्छेद का शुद्ध रूप से पठन और लेखन कीजिए:

अच्छी सोसाइटी यदि मिले तो उसका बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है और इससे आत्मसंस्कार होता है। सोसाइटी में सम्मिलित होने से हमारी समझ बढ़ती है, हमारी विवेकबुद्धि तीव्र होती है, हमारी सहानुभूति गहरी होती है, हमें अपनी शक्तियों के उपयोग का अभ्यास होता है। हम अपने साथियों के साथ मिलकर बढ़ना सीखते हैं। इसी प्रकार हम दूसरों का ध्यान रखना उनके लिए कुछ स्वार्थ त्याग करना, सद्गुणों का आदर करना और सदाचार की प्रशंसा करना सीखते हैं। आत्मसंस्काराभिलाषी युवक को उस चाल-व्यवहार की अवहेलना नहीं करनी चाहिए जो भले
आदमियों के समाज में आवश्यक समझा जाता है।
उत्तर :
छात्र शुद्ध उच्चारण करते हुए, योग्य आवाज और योग्य गति से परिच्छेद को पढ़ेंगे। छात्र पढ़ते समय विरामचिह्नों की ओर भी ध्यान दें।

लिखते समय वर्तनी की शुद्धता पर ध्यान दें।

GSEB Solutions Class 8 Hindi पुनरावर्तन 2 Sem 2

2. रूपरेखा के आधार पर कहानी लिखिए :

एक कंजूस के पास काफी सोना – बक्से में भरकर खेत में गाड़ देना – रोज रात के समय गिनना – चोर का देख लेना – अशरफियों के बदले पत्थर भर देना – दूसरे दिन कंजूस का रोना – एक बूढ़े की सलाह, ‘अब पत्थर गिन लेना।’
उत्तर :
एक कंजूस था। उसके पास सोने की बहुत अशरफियाँ थीं। उसने वे अशरफियाँ एक बक्से में रखीं थीं। अशरफियों की चिंता उसे रात को सोने भी नहीं देती थी। इसलिए उसने उन्हें खेत में गाड़ रखा था। वह रोज रात को जाता, जमीन में से बक्सा निकालता और अशरफियों को एक-एक कर गिनता था। सारी अशरफियाँ सुरक्षित देखकर ही उसे चैन पड़ता था।

एक दिन उसे अशरफियों को गिनते हुए एक चोर ने देख लिया। कंजूस जब अशरफियाँ गिनकर और बक्से को जमीन में गाड़कर चला गया, तब चोर ने सारी अशरफियाँ निकाल ली और बक्से में पत्थर के टुकड़े (कंकड़) भरकर उसे जमीन में गाड़ दिया।

अगली रात बक्से में अशरफियों के बदले पत्थर के टुकड़े देखकर कंजूस के होश उड़ गए। वह फूट-फूटकर रोने लगा। उसे रोते देखकर पड़ोस के खेत के बूढ़े मालिक ने उससे कहा, “बक्से में रखीं अशरफियाँ तुम्हारे किसी काम की नहीं थीं। केवल गिनने के काम ही आती थीं ! तो अब उनके बदले पत्थर के टुकड़े गिनो। क्या फर्क पड़ता है?” कंजूस क्या बोलता ! वह सिर पीटकर रह गया।

3. चित्र देखकर दिए गए शब्दों की सहायता से चार-पाँच वाक्य लिखिए :
बच्चे, खुश, खेल, चिड़ियाँ, डाली, मुस्कराते, सुंदर, खरगोश
GSEB Solutions Class 8 Hindi पुनरावर्तन 2 1
उत्तर :
गीत गा रही है चिड़ियाँ
और बहुत खुश डाली है,
मुस्कुराते बच्चे खेल रहे हैं
गेंद हवा में उछाली है।
खरगोश से खेलती और खिलाती बच्चियाँ –
भोली-भाली, सुंदर, कितनी मतवाली है!

GSEB Solutions Class 8 Hindi पुनरावर्तन 2 Sem 2

4. एक दिन निखिल के पिताजी कुछ काम से बाहर गए थे। वह अपनी माँ के साथ सोया हुआ था। आधी रात को जब उसकी नींद उड़ गई तो देखा घर में चोर घुसे हुए थे। तिजोरी से गहने चुरा रहे थे। कुछ देर सोचने के बाद निखिल को उपाय सूझा….
(अब आप इस कहानी को आगे बढ़ाइए)

पुनरावर्तन 2 स्व-अध्ययन

हमारे देश में असंख्य नदियाँ हैं। इनमें से बारह प्रमुख नदियों के नाम नीचे के चित्र में दिए हैं। वे नदियाँ मुख्यतः जिन प्रदेशों की भूमि सींचती हैं, उनके नाम हैं – उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, बिहार, प. बंगाल, कर्नाटक, तामिलनाडु और केरल।

झटपट बुद्धि लगाइए और उन बारह नदियों के नाम खोजिए।

आपकी सुविधा के लिए इतना बता दें कि उन नदियों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू होते हैं –

ग, स, द, क, त, प, य और ब।
GSEB Solutions Class 8 Hindi पुनरावर्तन 2 2
उत्तर :

  • गंडक
  • साबरमती
  • गंगा
  • कावेरी
  • गोमती
  • पेरियार
  • दामोदर
  • बनास
  • गोदावरी
  • सरस्वती
  • यमुना
  • तापती

GSEB Solutions Class 8 Hindi पुनरावर्तन 2 Sem 2

Hindi Digest Std 8 GSEB पुनरावर्तन 2 Important Questions and Answers

पुनरावर्तन 2 स्व-अध्ययन

प्रश्न 1.
अपने क्षेत्र में पेड़-पौधों के अनियंत्रित कटाव को रोकने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखिए।

गौतम पटेल
प्रशांत पार्क सोसायटी,
वडोदरा।
17 नवंबर, 2013

प्रति,
जिलाधिकारी,
अलकापुरी, वडोदरा।

विषय : पेड़-पौधों के अनियंत्रित कटाव पर रोक लगवाना
महोदय,
बड़े दुःख के साथ लिखना पड़ रहा है कि पिछले दिनों से इस क्षेत्र में पेड़पौधों की अंधाधुंध कटाई हो रही है। वह अब भी जारी है। इससे यहाँ के पर्यावरण को बहुत नुकसान हो रहा है। वृक्षों के महत्त्व को आप भलीभाँति जानते ही हैं।

अतः आपसे निवेदन है कि अपने अधिकार का उपयोग कर शीघ्रातिशीघ्र इस कटाई को रोकें और पर्यावरण की रक्षा में अपना सहयोग दें।

आपका विश्वासपात्र,
गौतम पटेल।
(मंत्री – वृक्षमित्र परिवार, वडोदरा।)

प्रश्न 2.
पाठ्यपुस्तक में दिए गए दोहों के अलावा कबीर, रहीम और तुलसीदासजी के और तीन-तीन दोहें पुस्तकालय में जाकर खोजें और लिखें।
उत्तर :
कविता 5 ‘दोहे’ : देखिए – ‘योग्यता विस्तार।’

GSEB Solutions Class 8 Hindi पुनरावर्तन 2 Sem 2

प्रश्न 3.
अखबार में पढ़े हुए या दूरदर्शन पर देखे-सुने हुए पाँच विज्ञापनों के बारे में लिखिए।
उत्तर :
दूरदर्शन पर अनेक वस्तुओं के विज्ञापन आते रहते हैं। उनमें से पाँच विज्ञापन निम्नलिखित हैं :

  1. बिनानी सीमेंट – यह विज्ञापन अमिताभ बच्चन द्वारा पेश किया जाता है। इसके द्वारा बिनानी सीमेंट से बने मकानों की मजबूती सूचित की जाती है।
  2. लिंक लोक – यह एक ताले का विज्ञापन हैं जो आलोकनाथ द्वारा पेश किया जाता है। इसके द्वारा ताले की मजबूती सूचित की जाती है।
  3. बोर्नविटा – दूरदर्शन पर दो महिलाएँ अपनी बातचीत द्वारा दिखाती हैं कि बोर्नविटा में विटामिन ‘डी’ होता है। दूध में इसे मिलाने से दूध की शक्ति बढ़ जाती है।
  4. कफगार्ड – यह इस नाम के सीरप का विज्ञापन है। इसके पीने से खाँसी के छू-मंतर होने का दावा किया जाता है।
  5. कोलगेट – यह मशहूर टूथपेस्ट है। इसके द्वारा दाँतों के स्वच्छ और मजबूत रहने के बात की जाती हैं।

पुनरावर्तन 2 प्रवृत्ति

नीचे दी गई पहेली में देश के अठारह प्रमुख त्योहारों के नाम छिपे हैं। आपको बुद्धिमान तब जानें, जब आप इन्हें ढूँढ निकालें।
GSEB Solutions Class 8 Hindi पुनरावर्तन 2 3
उत्तर :

  • पोंगल
  • ओणम
  • रक्षाबंधन
  • दुर्गाष्टमी
  • तीज
  • कृष्णजन्माष्टमी
  • क्रिसमस
  • गणगौर
  • दीवाली
  • महावीरजयंती
  • होली
  • दशहरा
  • ईद GSEB Solutions Class 8 Hindi पुनरावर्तन 2 Sem 2
  • रामनवमी
  • अहोई
  • नानकजयंती
  • ईस्टर
  • शिवरात्रि

Leave a Comment

Your email address will not be published.