GSEB Class 12 Hindi प्रयोजनमूलक हिन्दी भारत वर्ष के पर्यटन स्थल एवं टुरिस्ट गाईड

Gujarat Board GSEB Hindi Textbook Std 12 Solutions प्रयोजनमूलक हिन्दी भारत वर्ष के पर्यटन स्थल एवं टुरिस्ट गाईड Questions and Answers, Notes Pdf.

GSEB Std 12 Hindi प्रयोजनमूलक हिन्दी भारत वर्ष के पर्यटन स्थल एवं टुरिस्ट गाईड

स्वाध्याय

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो वाक्यों में दीजिए :

प्रश्न 1.
पर्यटन का क्या अर्थ है?
उत्तर :
पर्यटन का अर्थ है देशदर्शन और मनोरंजन के लिए विभिन्न दर्शनीय स्थानों का भ्रमण करना।

प्रश्न 2.
दिल्ली के पर्यटन स्थलों के नाम बताइए।
उत्तर :
दिल्ली में अनेक पर्यटन स्थल हैं। उनमें से कुछ मुख्य पर्यटन स्थल है – इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन, जामा मस्जिद, कुतुब मीनार, लाल किला, अक्षरधाम, लोटस टेम्पल और राजघाट।

GSEB Class 12 Hindi प्रयोजनमूलक हिन्दी भारत वर्ष के पर्यटन स्थल एवं टुरिस्ट गाईड

प्रश्न 3.
कश्मीर के पर्यटन स्थलों के नाम बताइए।
उत्तर :
कश्मीर अपनी सुंदरता के लिए दुनियाभर में मशहूर है। कश्मीर के पर्यटन स्थलों में श्रीनगर, गुलमर्ग, डल झील, नागिन झील, परी महल और पहलगाम आदि मुख्य हैं।

प्रश्न 4.
उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थस्थानों के नाम बताइए।
उत्तर :
उत्तर प्रदेश में अनेक तीर्थस्थान हैं। उनमें मुख्य तीर्थस्थान हैं – बनारस का मोक्षधाम, बौद्धों का तीर्थस्थान सारनाथ, भगवान कृष्ण और राम की जन्मभूमि क्रमशः मथुरा और अयोध्या, कृष्ण से जुड़े स्थल वृन्दावन और गोवर्धन तथा इलाहाबाद में गंगा, यमुना, सरस्वती का संगम आदि।

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर चार-पाँच वाक्यों में दीजिए :

प्रश्न 1.
उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल
उत्तर :
उत्तर प्रदेश में पर्यटन की दृष्टि से अनेक धार्मिक, वन्य जीवन से संबंधित तथा ऐतिहासिक आकर्षक स्थान हैं। भगवान कृष्ण और राम की जन्मभूमि क्रमश: मथुरा और अयोध्या, गंगा, यमुना, सरस्वती का संगम इलाहाबाद, राम के बेटों लव-कुश का जन्मस्थान बिठूर, हिन्दुओं का मोक्ष-स्थल बनारस, बुद्ध से संबंधित स्थल श्रावस्ती और कुयीनगर यहीं हैं। इसके अलावा रायबरेली का समसपुर बर्ड सैंक्चुअरी, दुधवा राष्ट्रीय उद्यान तथा आगरा, झांसी, लखनऊ, मेरठ, फतेहपुर सीकरी, प्रताबगढ़, बाराबंकी, जौनपुर, महोबा, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा, गोरखपुर आदि ऐतिहासिक पर्यटन स्थल हैं।

GSEB Class 12 Hindi प्रयोजनमूलक हिन्दी भारत वर्ष के पर्यटन स्थल एवं टुरिस्ट गाईड

प्रश्न 2.
कन्याकुमारी
उत्तर :
कन्याकुमारी भारत के दक्षिण छोर पर स्थित प्रसिद्ध स्थान है। यहाँ पर हिंद महासागर, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के जल का मिलन होता है। कन्याकुमारी में कन्याकमारी मंदिर और विवेकानंद का स्मारक भी है। यहां से दिखनेवाला सूर्यास्त का दृश्य मनोरम होता है। कन्याकुमारी को केप कोमोरिन के नाम से भी जाना जाता है।

प्रश्न 3.
गोवा
उत्तर :
गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है। यह सुंदर समुद्रतट के बीच के लिए जाना जाता है। यहाँ का सी-फूड, जल में खेले जानेवाले खेल इसे एक आनंद के स्थान के रूप में पहचान देते हैं। यहाँ स्थित अलोना का किला, गोवा म्यूजियम, चापोरा का किला आदि अन्य पर्यटन स्थल आकर्षक हैं।

भारत वर्ष के पर्यटन स्थल एवं टुरिस्ट गाईड Summary in Hindi

विषय-प्रवेश :

भारत में प्राकृतिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक दृष्टि से अनेक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं। प्रस्तुत पाठ में भारत के विभिन्न भागों में स्थित पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी के साथ-साथ पर्यटन से लोगों को मिलनेवाले रोजगारों एवं राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में उसके योगदान के बारे में बताया गया है।

GSEB Class 12 Hindi प्रयोजनमूलक हिन्दी भारत वर्ष के पर्यटन स्थल एवं टुरिस्ट गाईड

पाठ का सार :

पर्यावरण पर्यटन : पर्यावरण पर्यटन मनुष्य, प्रकृति एवं संस्कृति के बीच एक रचनात्मक संपर्क स्थापित करता है। पर्यावरण पर्यटन का विचार सन् 2001 में भारतीय सर्वेक्षण विभाग ने शुरू किया और इस उद्देश्य से उसने 26 जिओपार्क चिह्नित किए। इन स्थलों में विशेष महत्त्ववाले दुर्लभ और सौन्दर्य की दृष्टि से विशेष अपीलवाली वस्तुएं और जीव-जंतु होते हैं।

पर्यटन से रोजगार : पर्यटकों के लिए कैम्पिंग स्थलों का संचालन करने से स्थानीय युवकों को काम मिल सकता है। खान-पान की पूर्ति भी कुछ ग्रामवासी कर सकते हैं। कुछ स्थानीय युवकों को गाइड के रूप में काम मिल सकता है। ये पर्यटकों को विभिन्न स्थानों की सैर करा सकते हैं। स्थानीय बुनकर, कारीगर अपने उत्पाद से पर्यटकों को आकर्षित कर सकते हैं। यह रोजगार सृजन का सशक्त साधन है।

पर्यटन क्षेत्र एक उद्योग : पर्यटन क्षेत्र आज एक फलता-फूलता उद्योग बन गया है। इससे राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को बल मिलता है और परिवहन, होटल, खान-पान और हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों में सेवाओं और माल की गुणवत्ता बेहतर होती है। विश्व के 83 प्रतिशत विकासशील देशों में पर्यटन विदेशी मुद्रा अर्जित करने का प्रमुख साधन है।

आकर्षक पर्यटन स्थल : हमारे देश में अनेक प्रकार के सुंदर और आकर्षक पर्यटन स्थल हैं। इनमें प्राकृतिक दृश्यों, खूबसूरत वादियों, समुद्र तटों, झीलों, वन्य जीवनवाले राष्ट्रीय उद्यानों, मंदिरों, तीर्थस्थानों, ऐतिहासिक स्थानों, महलों और गुफाओंवाले स्थलों का समावेश है।

जम्मू मंडल का खूबसूरत पर्यटन स्थल : जम्मू क्षेत्र का सबसे रमणीय पर्यटन स्थल पटनीटॉप है। यह जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जम्मू से 108 किमी दूरी पर समुद्र तल से 6400 फुट की ऊंचाई पर चीड़, देवदार के पेड़ों से भरा हुआ है। यहाँ गर्मियों में बहुत भीड़ होती है। सर्दियों में कई फुट बर्फ जम जाती है। लोग स्कीइंग का आनंद भी उठाते हैं। इसके आसपास के सुद्ध महादेव, मानतलाई, चिनैनी तथा सनासर आदि धार्मिक स्थलों का भी विकास किया जा रहा है। यहाँ पर्यटकों के ठहरने की समुचित व्यवस्था है।

नागालैंड पर्यटन : नागालैंड भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में बसा छोटा-सा राज्य है। यहाँ का वन्य जीवन, समृद्ध वनस्पति, मनमोहक प्रकृति पर्यटकों का मन मोह लेती है। इसे पूरब का स्विट्जरलैंड कहते हैं। यहाँ के लोकप्रिय स्थानों में से हैं – कोहिमा, दीमापुर, मोन, दोखा, फेंक तथा पेरेन आदि।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थल : उत्तर प्रदेश में तीर्थस्थानों, वन्य जीवन, ऐतिहासिक धरोहरों तथा सांस्कृतिक महत्त्व के अनेक पर्यटन स्थल हैं। भगवान कृष्ण की जन्मभमि तथा उनसे जडे स्थल क्रमश: मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन पर्वत हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम राम की जन्मभूमि अयोध्या में है। बनारस एक ऐसी जगह है, जिसे हिन्दुओं द्वारा मुक्ति या मोक्ष-स्थल कहा जाता है। यह देश-विदेश में पर्यटकों के बीच मशहूर है।

सारनाथ भी यहीं है, जो बौद्ध धर्म के लोगों के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है। इलाहाबाद सबसे पुराने शहरों में से एक है। यहाँ गंगा, यमुना, सरस्वती का संगम है और यहाँ कुंभ मेला लगता है। राम के बेटों लव-कुश का जन्मस्थान बिठूर, बुद्ध से संबंधित स्थल श्रावस्ती और कुशीनगर यहीं हैं।

रायबरेली का समसपुर बर्ड सैंक्चुअरी, चम्बल का वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी तथा दधवा राष्ट्रीय उद्यान उत्तर प्रदेश में हैं। ये स्थल पशुप्रेमियों को आकर्षित करते हैं। आगरा का ताजमहल, झाँसी, लखनऊ, मेरठ, फतेहपुर सीकरी, प्रताबगढ़, बाराबंकी, जौनपुर, महोबा, नोएडा, कानपुर, गोरखपुर ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थल हैं।

भारत के दस मुख्य पर्यटन केंद्र : भारत के दस मुख्य पर्यटन केंद्र प्रसिद्ध हैं। इनके नाम हैं – कश्मीर, गोवा, कन्याकुमारी, जयपुर और उदयपुर, केरल, दिल्ली, दार्जिलिंग, मैसूर, अजंता-एलोरा तथा बैंगलूरु। कश्मीर के दर्शनीय स्थलों में श्रीनगर, गुलमर्ग, डल झील, नागिन झील, परी महल और पहलगाम हैं। गोवा में अलोना का किला, गोवा म्यूजियम, चापोरा का किला तथा गोवा के अनेक बीच पर्यटकों के आकर्षण के केंद्र हैं।

कन्याकुमारी में हिंद महासागर, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के जल का मिलन होता है। यहाँ का सूर्यास्त मनोरम होता है। जयपुर और उदयपुर अपनी कलात्मकता और वास्तु सौंदर्य के लिए जाने जाते हैं। केरल अपनी हरीभरी सुंदरता और नदियों में बोटिंग के लिए जाना जाता है। दिल्ली देश की राजधानी है।

इंडिया गेट, जामा मस्जिद, कुतुब मीनार, राष्ट्रपति भवन यहाँ के दर्शनीय स्थल हैं। दार्जिलिंग अपने चाय बागानों के लिए विश्व में प्रसिद्ध है। मैसूर में मैसूर महल विश्वप्रसिद्ध है। अजंता-एलोरा महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित हैं। यहाँ पत्थरों की गुफाओं में बने मंदिर लोगों को आश्चर्यचकित कर देते हैं। इनके अलावा ओडिशा में पुरी, कोणार्क, गुजरात में द्वारका, सोमनाथ, गीर, तमिलनाडु में कोडाईकेनाल तथा कर्नाटक में ऊटी भारत के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं।

GSEB Class 12 Hindi प्रयोजनमूलक हिन्दी भारत वर्ष के पर्यटन स्थल एवं टुरिस्ट गाईड

भारत वर्ष के पर्यटन स्थल एवं टुरिस्ट गाईड शब्दार्थ :

  • संवर्धन – वृद्धि।
  • उपलब्धता – उपलब्ध होने का भाव।
  • पौराणिक – पुराण-संबंधी।
  • हस्तशिल्प – दस्तकारी।
  • परिधान – पहनने का कपड़ा, वस्त्र।
  • रमणीय – सुंदर, मनोहर।
  • मिसाल – उपमा, आदर्श।
  • प्रशिक्षक – किसी पेशे या कला-कौशल को सिखानेवाला।
  • सुरम्य – अत्यंत मनोहर।
  • मनोहारी – मन को आकर्षित करनेवाला।
  • विरासत – उत्तराधिकार।
  • वादी – घाटी, नदी के किनारे का मैदान।
  • आतिथ्य – अतिथि का सत्कार, मेहमानदारी।
  • अंतहीन – जिसका अंत या जिसकी सीमा न हो।
  • पेशा – व्यवसाय, उद्यम।
  • शुमार – गिनती, गणना।
  • श्रद्धालु – जिसके मन में श्रद्धा हो।
  • गोवर्धन – गोवर्धन पर्वत।
  • उल्लास – आनंद, प्रसन्नता।
  • धर्मोपदेश – धर्म संबंधी उपदेश।
  • उल्लेख – वर्णन, बयान।
  • बरबस – बलपूर्वक, जबरदस्ती।
  • सम्मिश्रण – मेल, मिलावट, मिलाना।
  • प्रतिबिंबित – जिसका प्रतिबिंब पड़ा हो।
  • दर्शनीय – जो देखने लायक हो।

Leave a Comment

Your email address will not be published.