GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 दयालु शिकारी

Gujarat Board GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 दयालु शिकारी Textbook Exercise Important Questions and Answers, Notes Pdf.

Gujarat Board Textbook Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 दयालु शिकारी

GSEB Solutions Class 6 Hindi दयालु शिकारी Textbook Questions and Answers

अभ्यास

1. चित्र का अवलोकन करके प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 दयालु शिकारी 1

प्रश्न 1.
इस चित्रपाठ में किस पशु की बात है?
उत्तर :
इस चित्रपाठ में एक हिरनी की बात है।

प्रश्न 2.
आपने किन-किन पशुओं को देखा है?
उत्तर :
मैंने इन पशुओं को देखा है : गाय, बैल, भैंस, बकरी, घोड़ा, हाथी, कुत्ता, बंदर, बिल्ली, ऊँट और गधा।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 दयालु शिकारी

प्रश्न 3.
जंगल में कौन-कौन-से जानवर देखने को मिलते हैं?
उत्तर :
जंगल में शेर, बाघ, हाथी, हिरन, भालू, लोमड़ी, सियार, खरगोश, बंदर आदि जानवर देखने को मिलते हैं।

प्रश्न 4.
चित्रपाठ के आधार पर शब्दों की सूची बनाइए।
उत्तर :
शिकारी, दयालु, हिरनी, जंगल, बंदूक, निशाना, गोली, टाँग, शावक, आँसू, पशु, अस्पताल।

प्रश्न 5.
चित्रपाठ के आधार पर चुने गए शब्दों को लेकर वाक्य बनाइए।
उत्तर:
(1) शिकारी – राजा अच्छा शिकारी था।
(2) दयालु – सविता दयालु लड़की है।
(3) हिरनी – जंगल में हिरनी दौड़ रही है।
(4) जंगल – शेर जंगल का राजा है।
(5) बंदूक – शिकारी के पास बंदूक थी।
(6) निशाना – तुमने सही निशाना लगाया।
(7) गोली – गोली निशाने पर लगी।
(8) टाँग – बंदर की टाँगें लंबी होती हैं।
(9) शावक – शावक अपनी माँ के पास बैठा था।
(10) आँसू – माँ की आँखों में आँसू थे।
(11) पशु – गाय दुधार पशु है।
(12) अस्पताल – यह शहर का नया अस्पताल है।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 दयालु शिकारी

2. चित्रों के आधार पर निम्नलिखित जैसे प्रश्न पूछकर ‘दयालु शिकारी’ कहानी बनाइए :

प्रश्न 1.
पहले चित्र में हिरनी क्या कर रही है?
उत्तर :
पहले चित्र में हिरनी दौड़ रही है।

प्रश्न 2.
हिरनी जंगल में क्या-क्या खाती होगी?
उत्तर :
हिरनी जंगल में घास और पेड़-पौधों के पत्ते खाती होगी।

प्रश्न 3.
हिरनी देखने में कैसी है?
उत्तर :
हिरनी देखने में मोटी-ताजी है।

प्रश्न 4.
शिकारी हिरनी का शिकार क्यों करना चाहता था?
उत्तर :
शिकारी मांस खाने के लिए हिरनी का शिकार करना चाहता था।

प्रश्न 5.
गोली मारने के बाद शिकारी ने क्या किया?
उत्तर :
गोली मारने के बाद शिकारी हिरनी के समीप गया।

प्रश्न 6.
हिरनी के समीप जाकर शिकारी ने क्या देखा?
उत्तर :
हिरनी के समीप जाकर शिकारी ने देखा कि उसकी टाँग में गोली लगी है और उसने एक शावक को जन्म दिया है।

प्रश्न 7.
शिकारी हिरनी को कहाँ ले गया? क्यों?
उत्तर :
शिकारी हिरनी को पशुओं के अस्पताल में ले गया, क्योंकि वह उसका इलाज कराना चाहता था।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 दयालु शिकारी

प्रश्न 8.
शिकारी ने हिरनी के साथ कैसा व्यवहार किया? क्यों?
उत्तर :
शिकारी ने हिरनी के साथ दयापूर्ण व्यवहार किया, क्योंकि उसकी दशा देखकर शिकारी को दुःख हुआ था।

3. वर्ण के आधार पर अधिक-से-अधिक शब्द बनाइए :

उदाहरण :
ख – खरगोश, खत्म, खाली, खाना (ट, ड, म, भ)
उत्तर :
ट – टकसाल, टका, टखना, टमटम
ड – डकार, डकैती, डग, डगमग
म – मकड़ी, मकर, मधुर, मक्षिका भ- भगत, भगदड़, भगवा, भगोड़ा

स्वाध्याय

प्रश्न 1.
शिकारी हिरनी के पास क्यों गया? अपने विचार लिखिए।
उत्तर :
शिकारी ने हिरनी पर गोली चलाई थी। वह यह जानना चाहता था कि उसकी गोली हिरनी को कहाँ लगी और अब वह किस दशा में है। यह जानने के लिए ही वह हिरनी के पास गया। यह हालत देखकर शिकारी को बहुत दुःख हुआ। उसे हिरनी पर दया आई। उसने हिरनी को बचाने का निश्चय किया। इसलिए वह हिरनी को अस्पताल ले गया।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 दयालु शिकारी

प्रश्न 2.
नीचे कुछ प्रसिद्ध कहानियों के चित्र दिए हैं, उनके नाम लिखकर कहानी लिखिए।
उत्तर :
विषय-प्रवेश
बहुत बोलना बुरी आदत है। इसके कारण बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। यहाँ तक कि जान भी जा सकती है। यह कहानी हमें बातूनी न बनने की सीख देती है। एक तालाब था। उसमें एक कछुआ रहता था। वह बहुत बातूनी था। वहीं दो हंस भी रहते थे। वे उसके अच्छे मित्र बन गए थे।
GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 दयालु शिकारी 2

एक साल वहाँ बरसात बहुत कम हुई। तालाब का पानी सूखने लगा। हंसों ने कछुए के साथ दूसरे तालाब पर जाने का निश्चय किया। वे एक लकड़ी ले आए और उसका एक-एक सिरा अपनी-अपनी चोंच से पकड़ लिया। बीच का भाग कछुए ने अपने मुँह से पकड़ लिया। हंसों ने कछुए से कहा, “भाई, तुम रास्ते में बोलना मत। बोलोगे तो लकड़ी मुँह से छूट जाएगी और तुम नीचे गिर पड़ोगे।” ।

दोनों हंस कछुए को लेकर उड़ने लगे। रास्ते में एक गाँव आया। गाँव के लोग इस प्रकार कछुए को लेकर उड़ते हुए हंसों को देखने के लिए जमा हो गए। लोगों को देखकर कछुए से चुप न रहा गया। उसने बोलने के लिए अपना मुँह खोला। उसी समय लकड़ी उसके मुँह से छूट गई और वह जमीन पर गिर पड़ा और मर गया।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 दयालु शिकारी

प्रश्न 3.
कौआ और लोमड़ी’ कहानी बनाकर लिखिए :
उत्तर :
विषय-प्रवेश
कुछ लोग खुशामद के द्वारा दूसरों को मूर्ख बनाकर अपना स्वार्थ सिद्ध करने की चाल चलते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत होती हैं और उनके चंगुल में फँसना नहीं चाहिए।
GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 दयालु शिकारी 4
इस चित्रपाठ में एक चालाक लोमड़ी एक कौए की बड़ाई करके उसे मूर्ख बनाकर उससे रोटी हड़प लेना चाहती है। लेकिन कौआ होशियारी से काम लेता है और लोमड़ी को अपना-सा मुँह लेकर खाली हाथ चले जाना पड़ता है।

एक बार एक कौए को एक रोटी मिली। वह रोटी लेकर उड़ता हुआ एक पेड़ की डाल पर जा बैठा। इतने में एक लोमड़ी पेड़ के नीचे आई। उसकी नजर कौए की रोटी पर पड़ी। उसके मुँह में पानी आ गया। उसने सोचा, ‘कौए को मूर्ख बनाकर मैं उससे रोटी ले लूँ।’

लोमड़ी ने कौए से कहा, “कौआ भइया, कौआ भइया ! कोई गाना सुनाइए न ! आपका गाना मुझे बहुत मीठा लगता है।” कौआ लोमड़ी की चालाकी समझ गया। उसे लगा कि लोमड़ी रोटी पाने के लिए यह नाटक कर रही है। कौए ने अपनी चोंच की रोटी अपने पंजे से पकड़ ली और वह जोर-जोर से काँव-काँव करने लगा।

यह देखकर लोमड़ी आश्चर्यचकित रह गई। “अरे, यह कौआ तो समझदार लगता है।” ऐसा वह मन-ही-मन बोली और चलती बनी। फिर कौए ने मजे से रोटी खा ली। सचमुच, अपनी झूठी बड़ाई सुनकर हमें गुमराह नहीं होना चाहिए।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 दयालु शिकारी

प्रश्न 4.
पृष्ठ 3 के चित्रों के आधार पर ‘दयालु शिकारी’ कहानी लिखिए।
उत्तर :
एक शिकारी था। एक दिन उसे हिरन का माँस खाने की इच्छा हुई। वह बंदूक लेकर जंगल की ओर चल पड़ा। जंगल में शिकारी ने एक मोटी-ताजी हिरनी देखी। वह दूर से दौड़ती हुई उसकी तरफ ही आ रही थी। शिकारी एक पेड़ के पीछे छिप गया और हिरनी की ओर निशाना साधा। दौड़ती हुई हिरनी निशाने की सीध में आते ही शिकारी ने गोली छोड़ी। गोली की आवाज सुनकर जंगल के दूसरे हिरन इधर-उधर भागने लगे।

शिकारी हिरनी के पास गया। उसने देखा कि हिरनी ने एक छोटे शावक को जन्म दिया है। शिकारी की गोली हिरनी की टाँग में लगी थी। हिरनी की आँखों से आँसू बह रहे थे। यह दृश्य देखकर शिकारी का दिल भर आया। उसे बहुत पछतावा हुआ। जंगल से कुछ दूरी पर ही पशुओं के इलाज के लिए एक अस्पताल था। शिकारी हिरनी और उसके बच्चे को वहाँ ले गया। डॉक्टर ने हिरनी की टाँग में लगी गोली निकाल दी और घाव पर मरहम लगा दिया। इलाज से हिरनी को आराम मिला। शिकारी हिरनी को बच्चे के साथ जंगल में छोड़ आया।

प्रश्न 5.
प्रश्न 2 और 3 में से आपको कौन-सी कहानी अच्छी लगी? क्यों?
उत्तर :
प्रश्न 2 और 3 में तीन कहानियाँ दी गई हैं – ‘बुद्धिमान कौआ’, ‘बातूनी कछुआ’ और ‘कौआ और लोमड़ी’। तीनों कहानियाँ रोचक हैं, फिर भी मुझे ‘कौआ और लोमड़ी’ कहानी अच्छी लगी।
पहली दोनों कहानियाँ बहुत पुरानी हो गई हैं, जबकि ‘कौआ और लोमड़ी’ कहानी में नवीनता और आधुनिक बोध है। यह कहानी हमें मूर्ख बनाकर अपना मतलब सिद्ध करनेवालों से सावधान करती है। कौए की चालाकी हमें बहुत कीमती सीख दे जाती है, इसलिए यह कहानी मुझे अच्छी लगी।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 दयालु शिकारी

प्रश्न 6.
नीचे दिए गए शब्द के विरोधी शब्द घेरे में से ढूँढ़कर वाक्यप्रयोग कीजिए।
(1) दयालु (2) बहुत (3) स्वस्थ (4) खुश (5) जन्म (6) बुराई
GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 दयालु शिकारी 5
उत्तर :
(1) दयालु x निर्दयी
(2) बहुत x थोड़ा
(3) स्वस्थ x अस्वस्थ
(4) खुश x नाखुश
(5) जन्म x मरण
(6) बुराई x भलाई

वाक्य-प्रयोग :

(1) दयालु – दयालु मनोज ने आहत चिड़िया को बचाया।
निर्दयी – शिकारी निर्दयी होता है।

(2) बहुत – तुम बहुत थक गए हो।
थोड़ा- अब थोड़ा आराम कर लो।

(3) स्वस्थ – आज मैं स्वस्थ हूँ।
अस्वस्थ-कल मैं अस्वस्थ था।

(4) खुश – वह हमेशा खुश रहता है।
नाखुश – मैंने उसे कभी नाखुश नहीं देखा।

(5) जन्म – रोज कई बच्चों का जन्म होता है।
मरण – रोज कई लोगों का मरण होता है।

(6) बुराई – मैंने आपके साथ कभी बुराई नहीं की।
भलाई – मैंने आपके साथ हमेशा भलाई की है।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 दयालु शिकारी

प्रश्न 7.
नीचे दिए गए वाक्यों में से जो ‘संज्ञा’ हैं उन्हें रेखांकित कीजिए :
उदाहरण : थोडी देर बाद उसे राम और श्याम मिले।
(1) पूजन की परीक्षा पाँच बजे तक चलनेवाली थी।
(2) सब अंबाजी जा रहे थे।
(3) गुलाब का फूल मुझे पसंद है।
(4) हिमालय की चढ़ाई बहुत कठिन थी।
(5) आज बिल्ली सारा दूध पी गई।
उत्तर :
(1) पूजन की परीक्षा पाँच बजे तक चलनेवाली थी।
(2) सब अंबाजी जा रहे थे।
(3) गुलाब का फूल मुझे पसंद है।
(4) हिमालय की चढ़ाई बहुत कठिन थी।
(5) आज बिल्ली सारा दूध पी गई।

प्रश्न 8.
अंदाज अपना-अपना : यदि शिकारी की जगह तुम होते तो क्या करते? चर्चा कीजिए।
उत्तर :
यदि शिकारी की जगह मैं होता, तो मैं भी हिरनी के साथ वैसा ही व्यवहार करता जैसा शिकारी ने किया।
चर्चा : नरेंद्र – घायल हिरनी और उसके नवजात शावक को देखकर मेरा दिल भर आता।
परेश – में तुरंत दौड़कर रिक्शा या किसी दूसरे वाहन को ले आता।
अखिल – रिक्शा या किसी अन्य सवारी को किराया देना पड़ता। अगर तुम्हारे पास किराये के पैसे न होते तब क्या करते?
परेश – तब मैं दौड़कर सीधे अस्पताल पहुँचता और हिरनी की हालत
बताकर उनसे ऐम्ब्युलन्स् भेजने का अनुरोध करता। नरेंद्र – हाँ, किसी तरह हिरनी का इलाज तो करवाना ही था। उसके
बचने पर ही उसके बच्चे के जीवित रहने की आशा की जा सकती थी।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 दयालु शिकारी

योग्यता विस्तार

(1) आपकी पाठशाला में आनेवाले सामयिकों का अध्ययन करके चित्रकथा संग्रह बनाइए।
(2) अपने दादा-दादी के पास बैठकर कहानी सुनकर लिखिए।

Hindi Digest Std 6 GSEB दयालु शिकारी Important Questions and Answers

1. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए :

प्रश्न 1.
जंगल में शिकारी ने एक …………… को देखा।
A. हिरनी
B. बकरी
C. लोमड़ी
D. सियारिन
उत्तर :
C. लोमड़ी

प्रश्न 2.
शिकारी एक ………… के पीछे छिप गया।
A. झाड़ी
B. खंभे
C. पहाड़ी
D. पेड़
उत्तर :
D. पेड़

प्रश्न 3.
शिकारी ने हिरनी की आँखों में ………… देखे।
A. अंगारे
B. आँसू
C. तारे
D. सपने
उत्तर :
B. आँसू

प्रश्न 4.
पशु-पक्षी के बच्चे को ………. कहते हैं।
A. मेमना
B. पिल्ला
C. शावक
D. शिशु
उत्तर :
C. शावक

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 दयालु शिकारी

प्रश्न 5.
हमें पशु-पक्षियों के प्रति ………… रखना चाहिए।
A. मैत्रीभाव
B. सद्भावना
C. घृणाभाव
D. शत्रुभाव
उत्तर :
B. सद्भावना

प्रश्न 6.
कछुआ कहाँ रहता था?
A. नदी में
B. झील में
C. तालाब में
D. पोखर में
उत्तर :
C. तालाब में

प्रश्न 7.
कौन-से पक्षी कछुए के मित्र थे?
A. कौए
B. हंस
C. बगुले
D. सारस
उत्तर :
B. हंस

प्रश्न 8.
कछुआ बहुत …………… था।
A. आलसी
B. शरारती
C. बुद्धिमान
D. बातूनी
उत्तर :
D. बातूनी

प्रश्न 9.
रास्ते में क्या आया?
A. जंगल
B. शहर
C. गाँव
D. मैदान
उत्तर :
C. गाँव

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 दयालु शिकारी

प्रश्न 10.
कछुए के मुँह से क्या छूट गई?
A. तार
B. वायर
C. लकड़ी
D. रस्सी
उत्तर :
C. लकड़ी

प्रश्न 11.
कौआ कैसा था?
A. भूखा
B. प्यासा
C. चालाक
D. काला
उत्तर :
B. प्यासा

प्रश्न 12.
कौए को क्या नहीं मिला?
A. मित्र
B. रास्ता
C. खाना
D. पानी
उत्तर :
D. पानी

प्रश्न 13.
कौए ने झोंपड़ी के पास क्या देखा?
A. लोटा
B. घड़ा
C. खाना
D. पानी
उत्तर :
B. घड़ा

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 दयालु शिकारी

प्रश्न 14.
कौए ने घड़े में क्या डाले?
A. कंकड़
B. कंचे
C. ढेले
D. दाने
उत्तर :
A. कंकड़

प्रश्न 15.
कौआ कैसा था? ।
A. जल्दबाज
B. धूर्त
C. बुद्धिमान
D. साहसी
उत्तर :
C. बुद्धिमान

प्रश्न 16.
किसके मुँह में पानी आ गया?
A. सियारिन के
B. कुतिया के
C. लोमड़ी के
D. भालू के
उत्तर :
C. लोमड़ी के

प्रश्न 17.
पेड़ की डाल पर कौन बैठा था?
A. कबूतर
B. मोर
C. कौआ
D. कोयल
उत्तर :
C. कौआ

प्रश्न 18.
लोमड़ी कैसी थी?
A. चालाक
B. भोली
C. शरमीली
D. मूर्ख
उत्तर :
A. चालाक

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 दयालु शिकारी

प्रश्न 19.
कौआ कैसा था?
A. मूर्ख
B. समझदार
C. चापलूस
D. धोखेबाज
उत्तर :
B. समझदार

प्रश्न 20.
अपनी झूठी बड़ाई सुनकर कौआ ……………….. नहीं हुआ।
A. गुमराह
B. दुःखी
C. परेशान
D. चकित
उत्तर :
A. गुमराह

2. कोष्ठक में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :

(शावक, पछतावा, हिरन, टाँग, जंगल)
उत्तर :
(1) शिकारी को हिरन का मांस खाने की इच्छा हुई।
(2) हिरन जंगल में रहते हैं।
(3) गोली हिरनी की टाँग में लगी थी।
(4) हिरनी ने एक शावक को जन्म दिया था।
(5) शिकारी को बहुत पछतावा हुआ।

(कम, लोगों, मित्र, कछुआ, लकड़ी)
(1) तालाब में एक कछुआ रहता था।
(2) दो हंस कछुए के मित्र थे।
(3) एक साल बरसात बहुत कम हुई।
(4) हंस एक लकड़ी ले आए।
(5) लोगों को देखकर कछुए से रहा न गया।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 दयालु शिकारी

(थोड़ा, चोंच, तलाश, कंकड़, प्यास)
उत्तर :
(1) कौए को खूब प्यास लगी थी।
(2) कौए ने इधर-उधर पानी की तलाश की।
(3) घड़े में थोड़ा पानी था।
(4) कौए की चोंच पानी तक पहुँच नहीं सकती थी।
(5) कौए ने घड़े के आसपास कंकड़ पड़े देखे।

(गाना, चालाकी, मीठा, रोटी, डाल)
उत्तर :
(1) लोमड़ी ने पेड़ की डाल पर कौए को देखा।
(2) लोमड़ी को कौए का गाना मीठा लगता था।
(3) लोमड़ी ने कौए से गाना सुनाने के लिए कहा।
(4) कौआ लोमड़ी की चालाकी समझ गया।
(5) फिर कौए ने मजे से रोटी खा ली।

3. सही वाक्यांश चुनकर पूरा वाक्य फिर से लिखिए :

प्रश्न 1.
शिकारी जंगल में गया, क्योंकि …
(अ) वहाँ उसे सिंह का पता लगाना था।
(ब) वहाँ से उसे जड़ी-बूटी लानी थी।
(क) उसे हिरन का मांस खाने की इच्छा हुई थी।
उत्तर :
शिकारी जंगल में गया, क्योंकि उसे हिरन का मांस खाने की इच्छा हुई थी

प्रश्न 2.
हिरन इधर-उधर भागने लगे, क्योंकि …
(अ) उन्होंने शिकारी को आते हुए देखा।
(ब) वे गोली चलने की आवाज से डर गए थे।
(क) उन्होंने हिरनी को भागते हुए देखा।
उत्तर :
हिरन इधर-उधर भागने लगे, क्योंकि वे गोली चलने की आवाज से डर गए थे

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 दयालु शिकारी

प्रश्न 3.
शिकारी को पछतावा हुआ, क्योंकि …
(अ) उसने एक निर्दोष प्राणी को कष्ट पहुँचाया था।
(ब) गोली हिरनी की टाँग में लगी थी।
(क) हिरनी ने एक शावक को जन्म दिया था।
उत्तर :
शिकारी को पछतावा हुआ, क्योंकि उसने एक निर्दोष प्राणी को कष्ट पहुँचाया था

प्रश्न 4.
तालाब का पानी सूखने लगा, क्योंकि …
(अ) तालाब बहुत कम गहरा था।
(ब) उसके पानी का उपयोग बहुत-से लोग करते थे।
(क) बरसात बहुत कम हुई थी।
उत्तर :
तालाब का पानी सूखने लगा, क्योंकि बरसात बहुत कम हुई थी

प्रश्न 5.
हंस एक लकड़ी ले आए, क्योंकि …
(अ) उससे अच्छी खुशबू आती थी।
(ब) वे उसी की सहायता से कछुए को दूसरे तालाब पर ले जाना चाहते थे।
(क) वह उनके प्रिय वृक्ष की यादगार थी।
उत्तर :
हंस एक लकड़ी ले आए, क्योंकि वे उसी की सहायता से कछुए को दूसरे तालाब पर ले जाना चाहते थे

प्रश्न 6.
गाँव के लोग जमा हो गए, क्योंकि …..
(अ) आकाश में बादल उमड़ रहे थे।
(ब) ग्रामपंचायत की बैठक होनेवाली थी।
(क) उन्होंने कछुए को लेकर हँसों को उड़ते देखा था।
उत्तर :
गाँव के लोग जमा हो गए, क्योंकि उन्होंने कछुए को लेकर हँसों को उड़ते देखा था

प्रश्न 7.
हंसों ने कछुए को अपने साथ ले जाने की युक्ति की, क्योंकि …
(अ) उन्हें उस पर दया आई।
(ब) वे बुद्धिमान थे।
(क) वह उनका मित्र था।
उत्तर : हंसो ने कछुए को अपने साथ ले जाने की युक्ति की, क्योंकि वह उनका मित्र था

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 दयालु शिकारी

प्रश्न 8.
कौए ने पानी की तलाश की, क्योंकि …
(अ) उसे अपनी चोंच साफ करनी थी।
(ब) उसे स्नान करना था।
(क) उसे खूब प्यास लगी थी।
उत्तर :
कौए ने पानी की तलाश की, क्योंकि उसे खूब प्यास लगी थी

प्रश्न 9.
उड़ते-उड़ते कौआ …
(अ) एक मकान की छत पर आया।
(ब) एक झोंपड़ी के पास पहुँचा।
(क) एक पेड़ की डाल पर बैठ गया।
उत्तर :
उड़ते-उड़ते कौआ एक झोंपड़ी के पास पहुंचा

प्रश्न 10.
कौए की चोंच पानी तक पहुँच नहीं सकी, क्योंकि …
(अ) घड़े में पानी बहुत नीचे था।
(ब) घड़ा बहुत नीचे था।
(क) कौआ बहुत ऊपर बैठा था।
उत्तर :
कौए की चोंच पानी तक पहुँच नहीं सकी, क्योंकि घड़े में पानी बहुत नीचे था

प्रश्न 11.
कौए ने घड़े में कंकड़ डाले, क्योंकि …
(अ) उसे घड़े का पानी साफ करना था।
(ब) उसे कंकड़ों को धोना था।
(क) उसे नीचे का पानी ऊपर लाना था।
उत्तर :
कौए ने घड़े में कंकड़ डाले, क्योंकि उसे नीचे का पानी ऊपर लाना था

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 दयालु शिकारी

प्रश्न 12.
लोमड़ी ने कौए का गाना सुनने की इच्छा प्रकट की, क्योंकि …
(अ) कौए की बोली बहुत मीठी थी।
(ब) कौए का गाना अच्छा था।
(क) वह उससे रोटी ले लेना चाहती थी।
उत्तर :
लोमड़ी ने कौए का गाना सुनने की इच्छा प्रकट की, क्योंकि वह उससे रोटी ले लेना चाहती थी

प्रश्न 13.
कौए ने रोटी अपने पंजे से पकड़ ली, क्योंकि …
(अ) लोमड़ी आश्चर्यचकित रह गई थी।
(ब) वह लोमड़ी की चालाकी समझ गया था।
(क) लोमड़ी नाराज हो गई थी।
उत्तर :
कौए ने रोटी अपने पंजे से पकड़ ली, क्योंकि वह लोमड़ी की चालाकी समझ गया था

प्रश्न 14.
लोमड़ी चलती बनी, क्योंकि …
(अ) कौआ डाल से उड़ गया।
(ब) कौआ लोमड़ी को गाना न सुना सका।
(क) वह कौए से रोटी न पा सकी।
उत्तर :
लोमड़ी चलती बनी, क्योंकि वह कौए से रोटी न पा सकी

4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए :

प्रश्न 1.
शिकारी को क्या खाने की इच्छा हुई ?
उत्तर :
शिकारी को हिरन का मांस खाने की इच्छा हुई।

प्रश्न 2.
शिकारी ने जंगल में किसे देखा?
उत्तर :
शिकारी ने जंगल में एक दौड़ती हुई हिरनी को देखा।

प्रश्न 3.
शिकारी की गोली हिरनी को कहाँ लगी?
उत्तर :
शिकारी की गोली हिरनी को उसकी टाँग में लगी।

प्रश्न 4.
क्या देखकर शिकारी का दिल भर आया?
उत्तर :
हिरनी की आँखों में आँसू देखकर शिकारी का दिल भर आया।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 दयालु शिकारी

प्रश्न 5.
हिरनी को आराम कैसे मिला?
उत्तर :
डॉक्टर के इलाज से हिरनी को आराम मिला ।

प्रश्न 6.
शिकारी हिरनी और उसके बच्चे को कहाँ छोड़ आया?
उत्तर :
शिकारी हिरनी और उसके बच्चे को जंगल में छोड़ आया।

प्रश्न 7.
कछुए की क्या आदत थी?
उत्तर :
कछुए की बहुत बोलने की आदत थी।

प्रश्न 8.
बरसात कम होने पर क्या हुआ?
उत्तर :
बरसात कम होने पर तालाब का पानी सूखने लगा।

प्रश्न 9.
हंसों ने कहाँ जाने का निश्चय किया?
उत्तर :
हंसों ने दूसरे तालाब पर जाने का निश्चय किया।

प्रश्न 10.
कछुए ने मुँह से लकड़ी का कौन-सा भाग पकड़ा?
उत्तर :
कछुए ने मुँह से लकड़ी का बीच का भाग पकड़ा।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 दयालु शिकारी

प्रश्न 11.
कछुए का मुँह खुलने पर क्या हुआ?
उत्तर :
कछुए का मुँह खुलने पर लकड़ी छूट गई और वह जमीन पर गिर गया।

प्रश्न 12.
कौए ने पानी की तलाश क्यों की?
उत्तर :
कौए ने पानी की तलाश की, क्योंकि उसे खूब प्यास लगी थी।

प्रश्न 13.
कौआ घड़े का पानी क्यों नहीं पी सका?
उत्तर :
कौआ घड़े का पानी नहीं पी सका, क्योंकि उसमें पानी बहुत नीचे था।

प्रश्न 14.
कौए ने घड़े के आसपास क्या देखे?
उत्तर :
कौए ने घड़े के आसपास बहुत से कंकड़ पड़े हुए देखे।

प्रश्न 15.
घड़े में कंकड़ डालने पर क्या हुआ?
उत्तर :
घड़े में कंकड़ डालने पर नीचे का पानी घड़े के मुँह तक आ गया।

प्रश्न 16.
कौए ने अपनी प्यास कैसे बुझाई?
उत्तर :
कौए ने युक्ति से काम लेकर अपनी प्यास बुझाई।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 दयालु शिकारी

प्रश्न 17.
लोमड़ी कैसी थी?
उत्तर :
लोमड़ी भूखी थी।

प्रश्न 18.
लोमड़ी ने कौए को कहाँ देखा?
उत्तर :
लोमड़ी ने कौए को पेड़ की एक डाल पर बैठा देखा।

प्रश्न 19.
लोमड़ी ने किसे मीठा बताया’
उत्तर :
लोमड़ी ने कौए के गाने को मीठा बताया।

प्रश्न 20.
लोमड़ी क्या देखकर आश्चर्यचकित रह गई?
उत्तर :
लोमड़ी कौए की समझदारी देखकर आश्चर्यचकित रह गई।

5. निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए :

कौए ने घड़े का पानी पीने के लिए क्या युक्ति की?
उत्तर :
कौआ घड़े में एक-एक कंकड़ डालने लगा। कंकड़ों के कारण नीचे का पानी घड़े के मुँह तक आ गया। इस युक्ति से कौए ने घड़े का पानी पिया।

प्रवृत्तियाँ

प्रश्न 1.
शिकार करनेवाले पशु कौन-कौन-से हैं? उनके नाम बताइए।
उत्तर :
शेर, बाघ, चीता, भालू, भेड़िया – ये मुख्य शिकारी पशु हैं।

प्रश्न 2.
शिकार होनेवाले पशुओं के नाम लिखिए और उनके चित्र अपनी कॉपी में चिपकाइए।
उत्तर :
हिरन, खरगोश, गाय, बैल, बकरी, भेड़ आदि शिकार होनेवाले पशु हैं।

प्रश्न 3.
शिकार करने के पुराने हथियारों के नाम लिखिए और उनके रेखाचित्र बनाइए।
उत्तर :
पत्थर, लाठी, तीर-कमान, भाला, तलवार, खंजर, छुरा – पुराने समय में
प्रायः इन हथियार का उपयोग शिकार करने के लिए किया जाता था।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 दयालु शिकारी

प्रश्न 4.
हिरन की विशेषताएँ बताइए।
उत्तर :
हिरन की विशेषताएँ :
(1) सुंदर आँखें
(2) दौड़ने- छलाँग मारने में कुशल
(3) फुर्तीला शरीर
(4) हमेशा चौकन्ना
(5) शाकाहारी।

प्रश्न 5.
कछुए का चित्र अपनी कॉपी में चिपकाइए और उसकी विशेषताएँ बताइए।
उत्तर :
कछुए की विशेषताएँ :
(1) उभयचर प्राणी
(2) अभेद्य कवच
(3) धीमी चाल
(4) पैर छोटे और शरीर के भीतर, चलते समय बाहर निकालना
(5) आँखें छोटी लेकिन तेज
(6) खतरा होने पर पानी में कूद जाना।

प्रश्न 6.
एक प्रसिद्ध कहानी में किस प्राणी ने कछुए से शर्त लगाई थी? उसका क्या परिणाम हुआ था?
उत्तर :
खरगोश ने दौड़ने में कछुए से शर्त लगाई थी। दौड़ में कछुए की जीत और खरगोश की हार हुई थी।

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 दयालु शिकारी

प्रश्न 7.  कक्षा में सहपाठियों के सामने यह कहानी बताइए।

प्रश्न 8.
कौए का चित्र अपनी कॉपी में चिपकाकर उसकी विशेषताएं बताइए।
उत्तर :
कौए की विशेषताएँ :
(1) कर्कश बोली
(2) ईर्ष्यालु स्वभाव
(3) शाकाहारी – मांसाहारी
(4) हमेशा चौकन्ना।

प्रश्न 9.
कौआ और कोयल किस बात में समान हैं और किस बात में भिन्न? संक्षेप में बताइए।
उत्तर :
कौआ और कोयल दोनों का रंग काला होता है। पर दोनों में भिन्नता यह है कि कौए की बोली कर्कश होती है, जबकि कोयल अपनी मीठी बोली के कारण सबकी प्रिय है।

प्रश्न 10.
कौए की बोली और मेहमान के आगमन के बारे में क्या मान्यता है? क्या आप इसमें विश्वास करते हैं? कक्षा में अपने सहपाठियों के समक्ष इस विषय पर चर्चा कीजिए।
उत्तर :
लोग ऐसा मानते हैं कि खिड़की या छज्जे पर बैठकर कौए यदि बोले तो समझ लो कि घर में कोई मेहमान आनेवाला है।
एक छात्र : हमारे यहा लोगों में तरह-तरह के अंधविश्वास प्रचलित हैं। मैं तो इसे भी एक अंधविश्वास ही मानता हूँ।
दूसरा छात्र : देखो, ये मान्यताएँ ऐसे ही प्रचलित नहीं हो जातीं। कई बार कसौटी पर सरी उतरने पर ही कोई बात मान्यता बन जाती है।
तीसरा छात्र : मेरी दादी का तो पूरा विश्वास है की कौए की बोली मेहमान के आने का संकेत है। हमारे यहाँ तो कई बार कौआ बोला और मेहमान आए।
पहला छात्र : अरे भाई, हम विज्ञान के युग में रह रहे हैं। विज्ञान ऐसी बेहूदी बातों को नहीं मानता।
दूसरा छात्र : क्या विज्ञान यह बता सका कि पहले अंडा हुआ या मुर्गी? (सब लड़के हँस पड़ते हैं।)

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 दयालु शिकारी

प्रश्न 11.  लोमड़ी का चित्र अपनी कॉपी में चिपकाइए।

प्रश्न 12.
निम्नलिखित विशेषताओं में से जो विशेषता लोमड़ी से संबंध रखती है उसके सामने चिह्न लगाइए।
(1) लंबी पूँछ √
(2) बड़े सींग। √
(3) चालाकी
(4) मांसाहारी
(5) पालतू √
(6) जंगली √

प्रश्न 13.
प्राणी के सामने उसके निवास का नाम लिखिए। नाम कोष्ठक में से चुनिए :
(गोठ, बिल, दरबा, माँद, वृक्ष, घोंसला, अस्तबल)
(1) शेर – माँद
(2) बंदर – वृक्ष
(3) घोड़ा – अस्तबल
(4) गाय – गोठ
(5) चूहा – बिल
(6) मुर्गा – दरबा
(7) चिड़िया – घोंसला

GSEB Solutions Class 6 Hindi Chapter 1 दयालु शिकारी

विषय-प्रवेश

शिकारी प्राणियों के प्रति क्रूर होते हैं। क्रूरता के कारण ही वे पशुओं का शिकार करते हैं। इस चित्रपाठ में एक शिकारी जंगल में एक हिरनी पर गोली चलाता है। परंतु बाद में उसका हृदय परिवर्तन हो जाता है। इस कहानी द्वारा बताया गया है कि पशुओं को भी इस धरती पर जीने का पूरा अधिकार है। मनुष्य को पशुओं के प्रति सद्भावना रखनी चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published.